लोकल न्यूज ऑफ इंडिया हरिपुर। हरिपुर में दशहरा पर्व का भव्य आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित श्री नकुल खुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। ठाकुर माधुराई कमेटी एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान श्री अमर ठाकुर तथा मेला कमेटी के प्रधान श्री नेगी जी सहित कमेटी के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि श्री नकुल खुल्लर का विशेष स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हरिपुर दशहरा क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने और लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पूर्णिया। जनता दल यूनाइटेड की युवा इकाई युवा जदयू ने पूरे बिहार में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य एवं जिला इकाइयों का पुनर्गठन किया है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने संगठन विस्तार की घोषणा की है। I संगठन विस्तार के तहत पूर्णिया के कुणाल कुमार चौधरी को युवा जदयू में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुणाल चौधरी की पहचान एक सक्रिय एवं तेज-तर्रार वक्ता के रूप में रही है। इससे पूर्व वे युवा जदयू में लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। जदयू की युवा शाखा के संगठनात्मक विस्तार को पार्टी में युवाओं की बढ़ती भूमिका के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। विशेष रूप से निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय आगमन के बाद युवा संगठन की जिम्मेदारियों और गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अपने मनोनयन पर कुणाल कुमार चौधरी ने कहा कि “मेरे जैसे एक साधारण किसान परिवार से आने वाले युवा कार्यकर्ता को युवा जदयू में प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान किए जाने पर मैं पार्टी नेतृत्व के प्रति हृदय स...