सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डबल शैलजा की ताकत से गूंजा गुरुग्राम

l



महिला दिवस पर शैलजा भाटिया के कार्यालय का सांसद कुमारी शैलजा ने कराया शुभ प्रवेश 

गुरुग्राम, 8 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गुरुग्राम के धानकोट स्थित बरात घर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुग्राम महिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का विधिवत उद्घाटन सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव सुश्री सुभाषिनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं और पूरा सभागार खचाखच भरा रहा।

इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए कई सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच, दंत चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाए गए, जिनका बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाशाली बेटियों और महिलाओं को मंच से सम्मानित भी किया गया।

https://www.facebook.com/share/r/1KKzvUTVDv/?mibextid=wwXIfr

मुख्य अतिथि सांसद कुमारी शैलजा ने अपने संबोधन में कहा कि देश और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि महिलाओं को समाज और राजनीति दोनों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

एआईसीसी सचिव सुश्री सुभाषिनी और हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने भी अपने संबोधन में महिलाओं की एकजुटता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए सकारात्मक संकेत है।



कार्यक्रम की आयोजक और गुरुग्राम महिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा भाटिया ने कहा कि महिलाओं का समाज की तरक्की, परिवार की मजबूती और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं राजनीति, खेल, विज्ञान और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और महिला शक्ति समाज की असली ताकत है।

कार्यक्रम में कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इनमें रेखा दहिया (सचिव, रेवाड़ी), अधिवक्ता सुनीता रंगा (प्रदेश महासचिव, सेवा दल), रमेश जैन (पूर्व सचिव एवं सरपंच), जगबीर कटारिया, ओमबीर नरवाल, बलिंदर तेवतिया, सिकंदर सैनी, अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह रंगा, रोहतास बेदी (राष्ट्रीय समन्वयक, ओबीसी कांग्रेस), भोले गुर्जर (जिला महासचिव), दिनेश सहरावत (पूर्व सरपंच), रतन बदगुर्जर, जितेंद्र राव सिंह, पी.एल. कटारिया, मोहनलाल, राजेंद्र और दलवीर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में शैलजा भाटिया की टीम की अहम भूमिका रही। टीम में कुसुम शर्मा, प्रनीता शर्मा, आशीमा, निधि कांत, ज्योति, रितु, सोमवती, कोमल डागर, शर्मिला, प्रिया यादव, जूही और शिरीन मोती सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।