छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने में दिल्ली एन सी आर की सर्वश्रेष्ठ एस जी टी यूनिवर्सिटी ।में “पीसीओएस कॉन्क्लेव” का सफल आयोजन।
रोशन भारद्वाज ( लोकल न्यूज ऑफ इंडिया ) गुरुग्राम। दिल्ली एन सी आर की सर्वश्रेष्ठ एस जी टी यूनिवर्सिटी परिसर में एजुकेशन ऑफ फिजियोथेरेपी के अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी फिजियोथेरेपी द्वारा “पीसीओएस कॉन्क्लेव” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के बीच समन्वय स्थापित कर बेहतर उपचार परिणाम सुनिश्चित करना था। कॉन्क्लेव में महिला स्वास्थ्य, फिजियोथेरेपी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, पोषण तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों एवं संस्थानों से आए विशेषज्ञों एवं रिसोर्स पर्सन्स ने पीसीओएस के कारण, लक्षण, रोकथाम, जीवनशैली में बदलाव, व्यायाम एवं समग्र उपचार पद्धतियों पर अपने विचार साझा किए तथा प्रतिभागियों को नवीनतम वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तकनीकों से अवगत कराया। यह कार्यक्रम डॉ. पूजा आनंद, डीन, स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी, के मार्गदर्शन में तथा डॉ. प्रियंका ऋषि, विभागाध...