सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दशकों से उत्पीड़न का आरोप: SGPC पदाधिकारियों के खिलाफ न्यायिक आयोग पहुंची मिरी पीरी अकादमी

KYEF ने अधिकारों के कथित दुरुपयोग और संस्थान के कामकाज में हस्तक्षेप के लगाए आरोप; अकादमी में पढ़ाई, गुरबाणी और कीर्तन की गतिविधियां सामान्य लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  अमृतसर। मिरी पीरी अकादमी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के कुछ पदाधिकारियों पर लंबे समय से उत्पीड़न, अधिकारों के कथित दुरुपयोग और संस्थान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के गंभीर आरोप लगाते हुए अब सिख गुरुद्वारा न्यायिक आयोग का दरवाजा खटखटाया है। अकादमी का संचालन करने वाली कुंडलिनी योग एजुकेशनल फाउंडेशन 3HO (KYEF) ने धारा 142 के तहत अपनी याचिका में संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका की जांच और कानून के मुताबिक कार्रवाई की मांग की है। इस कानूनी लड़ाई के बीच अकादमी ने स्पष्ट किया है कि *मिरी पीरी अकादमी खुली है और उसका शैक्षणिक संचालन सामान्य रूप से जारी है।* गुरु की वडाली, छेहरटा स्थित परिसर में देश-विदेश के विद्यार्थी नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। गुरबाणी, कीर्तन और सिख जीवन मूल्यों से जुड़ी गतिविधियां भी पूर्ववत चल रही हैं। KYEF ने अपनी याचिका में SGPC के कुछ पदाधिकारियों पर अधिकारों के दुरुपयोग, कर्तव्...