टकचा/स्पीति - भारतीय जनता पार्टी स्पीति मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्पीति आगमन पर जिला परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती थिनले दिचेन का टकचा में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। जिला परिषद अध्यक्षा के रूप में उनकी यह जिम्मेदारी पूरे लाहौल-स्पीति जिले के विकास, जनकल्याण और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भारतीय जनता पार्टी स्पीति मंडल का मानना है कि यह सम्मान केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि स्पीति की जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की आकांक्षाओं का सम्मान है।
पार्टी ने आदरणीय थिनले दिचेन को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा यह विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जिला परिषद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें