सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एनसीएल खड़िया परियोजना में भारी वाहन होल पैक से कैंपर में टक्कर मौके पर एक व्यक्ति की मौत

  उदित नारायण सिंह  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  शक्ति नगर सोनभद्र एनसीएल परियोजना खदान क्षेत्र में अभी-अभी दुर्घटना की खबर सामने आई है एक तेज रफ्तार से भारी वाहन होल पैक से कैंपर को कुचलने की खबर आई है तथा जिससे कैंपर में बैठे चालक की दर्दनाक मौत हो गई जिससे मौके पर अपरा तफरी मच गया टक्कर इतना जोरदार था कि कैंपर बुरी तरह नष्ट हुआ चिपक गई घायल चालक को तुरंत अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया हादसे से श्रमिकों का भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है बार-बार चेतावनी के बाद भी सुरक्षा कर्मीयो द्वारा मनको का पालन नहीं किया जा रहा है जिससे ऐसी घटनाएं बार-बार घटित होती आ रही है एनसीएल खड़िया परियोजना खदान क्षेत्र में सुरक्षा सिर्फ दिखावा के लिए समाहित है ऐसे मैं सवाल उठता है कि कितने लोगों की जान जाएगी फिर हाल प्रबंधक जांच के आदेश दे दिए हैं लेकिन दोषियों पर कब तक  करवाई होगी यह सवाल उठता है एनसीएल सुरक्षाकर्मी की लापरवाही माना जाए या चूक बार-बार एनसीएल में बड़ी दुर्घटना हो रही है कब एनसीएल प्रबंधन या सुरक्षा कुर्मी सुरक्षा पर कब ध्यान देंगे या इसी तरह लापर...

कुल्लू घाटी के स्कूलों ने ICSE परीक्षा में गाड़े झंडे: मेधावी छात्रों ने बढ़ाया मान।

  रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। ​ कुल्लू/मोहोल – आज सुबह 11:00 बजे ICSE कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के साथ ही कुल्लू घाटी के शिक्षण संस्थानों में खुशी की लहर दौड़ गई। कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल और ट्रिनिटी स्कूल मोहल के विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ​ट्रिनिटी स्कूल मोहल: शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम ​ट्रिनिटी स्कूल मोहल के प्रधानाचार्य भरत कपूर ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा और सभी छात्र प्रथम श्रेणी (1st Div.) में उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल के शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ता इस प्रकार हैं - ​प्रथम स्थान: कु. अन्ना (96.6%), ​द्वितीय स्थान: कु. साधना ठाकुर (95.2%), ​तृतीय स्थान- मा. भूपेन ठाकुर (94.8%) ​स्कूल के 10 छात्रों ने 90% से अधिक और 21 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ​कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल: 100% रहा सफलता का ग्राफ ​कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए 100% पास परिणाम दर्ज किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की मेरिट सूची जारी...

किराया दोगुना करने का मास्टर स्ट्रोक!—ई-रिक्शा नीति में बड़ा बदलाव, 15 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा सेक्टर को लेकर बड़ा संकेत सामने आया है, जहां किराया संरचना में संभावित बदलाव को “मास्टर स्ट्रोक” बताया जा रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल फेडरेशन के चेयरमैन अनूज शर्मा ने स्पष्ट कहा कि न्यूनतम किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये तक करने का प्रस्ताव ई-रिक्शा चालकों की आय को सीधे दोगुना कर सकता है। उनके इस बयान को सेक्टर में निर्णायक पहल के रूप में देखा जा रहा है। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित बैठक में दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की कि राजधानी में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के लिए एक समग्र ई-रिक्शा नीति या अलग से विशेष नीति लाने पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने राजीव तुली को यह मुद्दा उनके संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद भी दिया। गौरतलब है कि ई-रिक्शा निर्माता, डीलर और चालक अपनी मांगों को लेकर तालकटोरा स्टेडियम में एकत्रित हुए थे। इस बैठक को दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों और आम जनता के लिए राहत की दिशा में एक अहम पहल मान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के चलते 29 अप्रैल को मनाली में यातायात व्यवस्था में बदलाव

 ​ रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। ​मनाली, (हिमाचल प्रदेश) - ​भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के सिस्सू और अटल टनल, रोहतांग के प्रस्तावित दौरे के चलते प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आगामी 29 अप्रैल 2026 को राष्ट्रपति महोदया के दौरे के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए गए हैं।     ​उपमंडलाधिकारी (नागरिक), मनाली द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 29 अप्रैल को प्रातः 06:00 बजे के बाद से नए यातायात नियम प्रभावी होंगे। इसके तहत, सभी पर्यटक वाहनों को पालचान से गुलाबा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा कारणों के चलते पालचान से आगे अटल टनल की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।​               प्रशासन ने आपातकालीन           स्थिति के लिए भी विशेष योजना बनाई है। यदि मौसम खराब होने या अन्य किसी अपरिहार्य कारणवश राष्ट्रपति महोदया का कार्यक्रम सासे (SASE) हेलीपैड की ओर परिवर्तित होता है, तो यातायात को वशिष्ठ चौक पर ...

देवभूमि कुल्लू में 3 मई को उमड़ेगा आस्था का सैलाब: सतगुरु माता सुदीक्षा जी के प्रवचनों से गूंजेगी आध्यात्मिक चेतना

  आक़िल खान  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कुल्लू एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगने जा रही है। 3 मई को यहां एक विशाल आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सतगुरु माता सुदीक्षा जी अपने अमृतमय प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन के गूढ़ सत्य से अवगत कराएंगी। इस विशेष अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के कई हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे कुल्लू की वादियां भक्ति रस में डूबी नजर आएंगी।सतगुरु माता सुदीक्षा जी अपने सरल, सहज और प्रभावशाली प्रवचनों के लिए जानी जाती हैं। उनके संदेशों में आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ मानवता, प्रेम, करुणा और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। वे अपने विचारों के माध्यम से यह बताती हैं कि सच्चा सुख बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और परमात्मा से जुड़ाव में निहित है। उनके प्रवचन जीवन की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाकर लोगों को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा

राजभर की रैली में उमड़ा भारी जनसैलाब, पीडीए के दावे पर सवाल

  विजय शुक्ल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  वाराणसी। पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सामाजिक समरसता रैली में उमड़े भारी जनसैलाब ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर के नेतृत्व में आयोजित इस रैली ने न केवल सामाजिक एकता का संदेश दिया, बल्कि मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को भी चुनौती देने का संकेत दिया। रैली में विभिन्न जातियों और समुदायों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस भीड़ को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव द्वारा प्रचारित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का समीकरण यहां अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सका। रैली का संख्याबल इस बात की ओर इशारा करता दिखा कि जमीनी स्तर पर सामाजिक समीकरणों में बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। अपने संबोधन में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाज को बांटने की राजनीति से ऊपर उठकर समरसता और सहयोग की दिशा में काम करना ही समय की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी ...

भाजपा के किले में सामाजिक घुसपैठ !

डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय जो बदलाव दिख रहा है, वह सामान्य चुनावी हलचल नहीं है, बल्कि सत्ता के सामाजिक आधार पर सीधा हमला है। अखिलेश यादव अब केवल भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि उसकी उस केमिस्ट्री के खिलाफ खड़े हैं जिसने पिछले एक दशक में उसे मजबूत और स्थिर बनाया। यह केमिस्ट्री भाषणों या नारों से नहीं बनी, बल्कि छोटे-छोटे सामाजिक समूहों को जोड़कर तैयार की गई एक ठोस संरचना है, जिसे अब समाजवादी पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने गैर-यादव ओबीसी समाज को अलग-अलग हिस्सों में संगठित करके उसे राजनीतिक ताकत में बदला। राजभर, निषाद और कुर्मी जैसे समुदायों को उनके अपने-अपने नेताओं के जरिए प्रतिनिधित्व दिया गया और उन्हें यह भरोसा दिलाया गया कि वे सत्ता में हिस्सेदार हैं। यही कारण है कि इन जातियों का झुकाव भाजपा की ओर स्थिर बना रहा। लेकिन अब अखिलेश यादव इसी स्थिरता को अस्थिर करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने जिस तरह महिला नेतृत्व को सामने रखकर पीडीए की नई परिभाषा गढ़ने की कोशिश की है, वह केवल प्रतीकात्मक कदम नहीं है। सीमा राजभ...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस का स्पष्ट रुख – तत्काल लागू करने की मांग

प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया  गुरुग्राम   जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष  शैलजा भाटिया द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संविधान का 106वां संशोधन) पर कांग्रेस का स्पष्ट पक्ष रखा गया। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष (शहरी)  पूजा शर्मा, कुसुम शर्मा एवं शर्मिला सहित महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। शैलजा भाटिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पारित होकर कानून बन चुका है, इसलिए इसमें किसी प्रकार का विरोध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस कानून के पक्ष में रही है और महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए निरंतर प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने इस कानून को लागू करने के बजाय इसे जातीय जनगणना और परिसीमन से जोड़कर 2029 तक टाल दिया। यदि सरकार की मंशा साफ होती, तो 2024 के चुनाव में ही 543 लोकसभा सीटों पर सीधे 33% महिला आरक्षण लागू किया जा सकता था। भाटिया ने आरोप लगाया कि परिसीमन के बहाने ...

भारतीय खेल जगत के लिए गौरव का क्षण — डॉ. अमिताभ शर्मा को स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की उपाधि

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  दिल्ली. भारतीय खेल जगत के लिए यह एक गर्व का क्षण है कि डॉ. अमिताभ शर्मा को अमेरिका के प्रतिष्ठित मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और खेल क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है। डॉ. शर्मा ने अपने करियर के दौरान खेलों के विकास और प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी यह शैक्षणिक उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता का प्रतीक है, बल्कि भारतीय खेल प्रणाली को नई दिशा देने की उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। खेल प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विषय में पीएचडी हासिल कर उन्होंने यह साबित किया है कि भारतीय प्रतिभाएं वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी यह सफलता देशभर के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रशासकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉ. अमिताभ शर्मा की यह उपलब्धि आने वाले समय में भारतीय खेलों के विकास में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण प्रदान करेगी। उम्मीद की जा रही है कि उनके अनुभव और ज्ञान से देश में खेलों का स्तर और अधिक सुद...

​'कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त': पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने सरकार को घेरा।

​रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। मजदूरों की छंटनी, एलपीजी चालान और सब्सिडी बंद करने को लेकर कांग्रेस सरकार पर बरसे रवि ठाकुर। ​केलांग - पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनजातीय क्षेत्र सहित प्रदेश की आम जनता गहरी चिंता और संकट में है। ​मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट ​रवि ठाकुर ने विशेष रूप से स्पीति उपमंडल की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग में मस्टररोल पर कार्यरत सैकड़ों स्थानीय मजदूरों को बिना किसी ठोस कारण के अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ठाकुर ने कहा कि इस अचानक लिए गए फैसले ने इन परिवारों की आजीविका पर सीधा प्रहार किया है, जिससे सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। ​ग्रामीण जीवन पर 'अव्यावहारिक' फैसले ​लाहौल में एलपीजी (LPG) के इस्तेमाल को लेकर हो रही कार्रवाई पर भी भाजपा नेता ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि खेतों और खलिहानों में खाना पकाने के लिए एलपीजी के इस्तेमाल पर चालान काटना ...

महिलाओं के 33% आरक्षण का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण : महेश आज़ाद

  कालांवाली (पवनशर्मा) लोकल न्यूज ऑफ इंडिया महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए #नारी_शक्ति_वंदन_अधिनियम के लिए आवश्यक संविधान संशोधन बिल का कांग्रेस पार्टी ,तृणमूल कांग्रेस, डी एम के तथा समाजवादी पार्टी द्वारा विरोध करना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। जारी एक बयान में महेश आज़ाद, मंडल महामंत्री ने कहा कि देश की महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए लाया गया यह ऐतिहासिक कदम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे समय में विपक्षी दलों द्वारा इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध करना उनकी महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना समय की मांग है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का यह निर्णय देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। महेश आज़ाद, मंडल महामंत्री ने आगे कहा कि महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वाले इन विपक्षी दलों को देश की जागरूक मातृशक्ति आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके ...

इतिहास के पन्नों में दर्ज होती मित्रता: नागार्जुन और नकुल खुल्लर की मुलाकात

प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मनाली/ कुल्लू की वादियों में एक ऐसी मुलाकात हुई, जो सिर्फ एक फिल्मी कार्यक्रम नहीं, बल्कि रिश्तों, भरोसे और विज़न की कहानी बन गई। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हिमाचल पहुंचे और यहां उन्होंने अपने करीबी मित्र, उत्कृष्टता पुरस्कार विजेता तथा बारागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा के निर्देशक नकुल खुल्लर से मुलाकात की—एक ऐसी मित्रता, जो अब इतिहास के पन्नों में दर्ज होती दिख रही है। बारागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा, IHCL सेलेक्शन्स में नागार्जुन और अभिनेत्री ऐश्वर्या रमेश के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। महाप्रबंधक रणजीत सिंह ने पारंपरिक आतिथ्य के साथ अभिनंदन किया, लेकिन इस पूरे आयोजन की आत्मा रहे नकुल खुल्लर—जिनकी सूझबूझ और नेतृत्व ने इस मुलाकात को एक विशेष आयाम दे दिया। यह सिर्फ एक दोस्ती नहीं, बल्कि दो अलग-अलग क्षेत्रों के सफल व्यक्तित्वों का संगम है—जहां एक तरफ भारतीय सिनेमा का प्रतिष्ठित चेहरा है, तो दूसरी ओर पर्यटन और फिल्म लोकेशन प्रबंधन को नई दिशा देने वाला युवा नेतृत्व। नकुल खुल्लर ने बारागढ़ को ...

तीन वर्षों से बदहाल राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाटी – 45 मासूम बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर, सरकारी दावों की खुली पोल

  लोकेंद्र सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया कुल्लू. जुलाई 2023 में आई भीषण बारिश ने जहां पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई, वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाटी भी इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई। इस आपदा के कारण विद्यालय का एक कमरा और किचन शेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इस घटना को तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक न तो इनका पुनर्निर्माण हुआ और न ही मरम्मत, जिससे 45 छोटे-छोटे बच्चे आज भी खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। विद्यालय की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां केवल एक ही कमरा उपयोग योग्य बचा है, जिसमें अधिकतम दो कक्षाएं ही बैठ सकती हैं, जबकि स्कूल में कुल आठ कक्षाएं संचालित हो रही हैं। परिणामस्वरूप बाकी बच्चों को गर्मी, सर्दी और बारिश—हर मौसम में बाहर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। विशेषकर सर्दी के मौसम में बच्चे ठंड के कारण लगातार बीमार हो रहे हैं और लगभग हर दिन कोई न कोई बच्चा स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है। स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है जब मध्यान्ह भोजन योजना की बात आती है। किचन शेड के क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चों के लिए ...

जय भीम–जय संविधान: शैलजा भाटिया ने एकता और अधिकारों की आवाज बुलंद की

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरुग्राम, 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार)। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 135वें जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुग्राम के गांव कांकरोला, सेक्टर-87 में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उसके पश्चात एक जनसभा आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राव नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे, जबकि गुरुग्राम जिला महिला कांग्रेस (ग्रामीण) की अध्यक्ष शैलजा भाटिया की विशेष उपस्थिति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। अपने संबोधन में शैलजा भाटिया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान ही देश की वास्तविक शक्ति है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और अधिकारों की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज में विभाजनकारी प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं, तब बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों को अपनाना और भी आवश्यक हो गया है। उन्होंने सभी से अपील की कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज में भाईचार...

स्थापना दिवस पर जगमगाएगा भुवनेश्वर , मुख्य सचिव ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप*

लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  भुवनेश्वर  ।  ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर अपने 78वें स्थापना दिवस को लेकर पूरी तरह तैयार है । 13 और 14 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को मनाया जाएगा । इस संबंध में गुरुवार ; 2 अप्रैल को भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया । बैठक की अध्यक्षता ओड़िशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने की । बैठक में राजधानी भुवनेश्वर की समृद्ध विरासत , संस्कृति और विकास यात्रा को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाने पर विशेष जोर दिया गया । मुख्य सचिव अनु गर्ग ने सभी विभागों को सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।  मुख्य सचिव ने छात्रों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए पेयजल, ओआरएस और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए । साथ ही गर्मी को देखते हुए सुबह के कार्यक्रम जल्द समाप्त करने पर भी जोर दिया गया । मुख्य सचिव अनु गर्ग ने यातायात प्रबंधन, पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं ,अग्निशमन सेवाओं , श...

अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ विजेता नकुल खुल्लर ने किया ‘कुल्लवी शब्दकोश’ का विमोचन

डीडी कौशल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मनाली।‘ अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ विजेता और बारागढ़ रिज़ॉर्ट एंड स्पा (IHCL SeleQtions) के डायरेक्टर नकुल खुल्लर ने राज सरगम की महत्वाकांक्षी पुस्तक *‘कुल्लवी शब्दकोश’* का विधिवत विमोचन किया। यह पुस्तक कुल्लवी भाषा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। राज सरगम, जो SWA मुंबई के सक्रिय सदस्य, प्रगतिशील बागवान और जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपनी बहुआयामी पहचान रखते हैं, ने अपनी मातृभाषा के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अपने कविता संग्रह के प्रकाशन को फिलहाल स्थगित कर इस शब्दकोश के निर्माण पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। इस अवसर पर नकुल खुल्लर ने कहा कि यह प्रयास केवल एक पुस्तक का विमोचन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुल्लवी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहें। कार्यक्रम में बारागढ़ रिज़ॉर्ट एंड स्पा के महाप्रबंधक रणजीत सिंह और कलाकार शिवा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी इस पहल की सराहना क...

बारागढ़ रिजॉर्ट में अवार्ड विजेता नकुल खुल्लर से मिले कार्तिक आर्यन–श्रीलीला, मनाली में शूटिंग शुरू

डीडी कौशल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  कुल्लू. मनाली की वादियों में एक बार फिर बॉलीवुड की हलचल तेज हो गई है। अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री श्रीलीला इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने बारागढ़ स्थित प्रतिष्ठित Baragarh Resort & Spa में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता और निदेशक नकुल खुल्लर से मुलाकात की। रिजॉर्ट में उनके आगमन पर महाप्रबंधक रणजीत सिंह ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। इस दौरान फिल्म यूनिट के साथ स्थानीय स्तर पर समन्वय कर रहे अनिल काइस्ता और रोनी काइस्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने शूटिंग की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी साझा की। बताया जा रहा है कि यह फिल्म चर्चित निर्देशक अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही है, जिसकी शूटिंग मनाली के साथ-साथ नगर, जाना और लाहुल की खूबसूरत वादियों में की जाएगी। आने वाले दिनों में इन स्थानों पर फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाएंगे। मनाली में बड़े सितारों की मौजूदगी से पर्यटन कारोबार में भी नई हलचल देखने को मिल रही है। स्थानीय लोग जहां अपने पसंदीदा कलाकारों की झलक पाने को उत्साहित हैं, वहीं...