सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्थापना दिवस पर जगमगाएगा भुवनेश्वर , मुख्य सचिव ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप*


लक्ष्मी शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

भुवनेश्वर  । ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर अपने 78वें स्थापना दिवस को लेकर पूरी तरह तैयार है । 13 और 14 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को मनाया जाएगा ।

इस संबंध में गुरुवार ; 2 अप्रैल को भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया । बैठक की अध्यक्षता ओड़िशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने की ।





बैठक में राजधानी भुवनेश्वर की समृद्ध विरासत , संस्कृति और विकास यात्रा को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाने पर विशेष जोर दिया गया । मुख्य सचिव अनु गर्ग ने सभी विभागों को सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । 

मुख्य सचिव ने छात्रों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए पेयजल, ओआरएस और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए । साथ ही गर्मी को देखते हुए सुबह के कार्यक्रम जल्द समाप्त करने पर भी जोर दिया गया ।

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने यातायात प्रबंधन, पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं ,अग्निशमन सेवाओं , शहरों शिलान्यास क्षेत्र के सौंदर्यीकरण , शहर में साफ-सफाई, फूलों से सजावट , फाउंटेन को पुनः चालू करना, स्वागत द्वार बनाना और प्रमुख सरकारी भवनों, बैंकों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रोशनी से सजाने के निर्देश दिए ।


मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत 13 अप्रैल को सुबह पीएमजी स्क्वायर स्थित स्थापना शिला पर पुष्पांजलि अर्पित करके की जाएगी । इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा रवींद्र मंडप से जयदेव भवन तक भव्य नागरिक परेड निकाली जाएगी ।

जयदेव भवन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा भुवनेश्वर की विरासत और गौरव को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी ।

शाम को उत्कल मंडप में राजधानी गौरव सम्मान प्रदान किए जाएंगे । साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा और भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे ।

14 अप्रैल को दूसरे दिन शाम को उत्कल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिन्हें राज्य सरकार के ओड़िया पक्ष समारोह के साथ जोड़ा जाएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...