सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक की भावभीनी विदाई

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  सहसों । विकास खंड फूलपुर के प्राथमिक विद्यालय दयालपुर के प्रधानाध्यापक अशोक धर दुबे आगामी 31 मार्च को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बीईओ फूलपुर विश्वनाथ प्रजापति व बीईओ बहरिया धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने जब माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तो बेसिक विभाग में बत्तीस बर्ष की सेवा को याद कर वह भावुक हो उठे। विद्यालय की शिक्षिका संगीता गौतमी, जय प्रकाश त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, वंदना यादव ने उनके साथ कई वर्ष गुजारा है। सभी लोग विदाई के पल में दुखी हो गए। इस मौके पर शिक्षक नेता योगेश मिश्रा, राजकुमार गिरी, प्रभा कांत ओझा, राजेश शुक्ला, राधेश्याम, बृजेश पांडे आदि लोग मौजूद रहे।