सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सोनभद्र लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुद्धी विधानसभा में मनाई गई भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस

 जयचंद, लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया,  नई दिल्ली: सोनभद्र के दुद्धी  विधानसभा में आज विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया।विधानसभा दुद्धी  के दुम्हांन गांव में शक्ति केन्द्र रजखड़ में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष पंचायत मंच श्री  राम सुरेश कुशवाहा जी के आवास पर अपना दल एस, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारिओं, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का  स्थापना दिवस मनाया गया तथा म्योरपुर मण्डल के जरहा न्याय पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 116 पर भारतीय जनता के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया।इस   मौके पर म्योरपुर मण्डल के मण्डल महामंत्री श्री विष्णुकांत दुबे तथा शक्ति संयोजक बूथ  अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1977 को दिल्ली में हुई थी इसके पहले इन्हें हम जनसंघ पार्टी  के नाम से जानते थे।स्थापना दिवस के मौके पर इसके फाउंडर मेम्बर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी बाजपेयी जी संस्थापक सदस्य रहे तथा जनसंघ पार्टी और हिन्दु विचारधारा में विश्वास रखने वाले और राष्ट्र को आगे की ओर ले जाने वाले साथी रहे।आज स्थापना

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हवन में पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन-भंडारे का किया गया आयोजन

प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया, सोनभद्र:  सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान में शां‍ति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे नौ कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के अंतिम हवन के साथ पूर्णाहुति दी गई। इस अवसर पर महायज्ञ मंडप में लोगों को शिक्षा प्रदान की गई तथा भक्तों को दीक्षा प्रदान की गई। वही कार्यक्रम स्थल पर गायत्री महायज्ञ को सफल करने में लगे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का दलनायक राधेश्याम उपाध्याय द्वारा सम्मान भी किया गया। इसके पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिस्म की भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इसके पूर्व सोमनाथ मंदिर के पास स्थित राम दरबार मंदिर में गायत्री माता की मूर्ति की स्थापना की गई।  इस अवसर पर जिला समन्वयक  राजकुमार तरुण, दीपक कुमार केसरवानी, अरविंद कुमार सिंह, डॉ हर्षवर्धन, प्रकाश केशरी, गोविंद उमर, शिव शंकर कुशवाहा, रामदुलार विश्वकर्मा, बंशीधर मौर्य, लालता प्रसाद, प्रतिभा केसरवानी, सरिता जायसवाल, पुष्पा दुबे, सरोज, गीता देवी सहित अन्य लोगों उपस्थित है।