सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पटेल सेवा समिति के द्वारा पटेल उद्यान में बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया


रामशंकर अग्रहरि

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



अनपरा सोनभद्र: देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे  एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के तहत पटेल सेवा समिति के तत्वाधान में पटेल सेवा समिति के अध्यक्ष इं अदालत वर्मा,अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता एवं सचिव श्री अभिषेक सिंह की देख रख में पटेल  उद्यान ,अनपरा आवासीय परिसर के प्रांगण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बिजली कार्मिकों द्वारा वृहद वृक्षारोपण  का कार्यक्रम किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि इं जे पी कटियार (महाप्रबंधक ब) ,इं विजय बहादुर चौधरी (अधीक्षण अभियंता) एवं साथ में श्रीमती किरन चौधरी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं इस कार्यक्रम में  पटेल सेवा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों एवं विभिन्न संगठनों और समाज सेवी एवं शरद मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया,

जिसमें संरक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं श्री इंद्र कुमार सिंह, श्री श्याम बिहारी सिंह, इं सुभाष चंद्र पटेल, इं प्रभाकर सिंह, इं जय नारायण गौतम, इं डी के विकल, इं संजय कुमार सिंह, इं राजेश कुमार सचान, इं श्रवण कुमार सिंह, इं आलोक सिंह, इं प्रेम सिंह, इं आशीष शर्मा,इं दिनेश शंकर द्विवेदी, इं रोहित राय, इं अनिल यादव, डा विशाल मोहन कुशवाहा, डा अनीश कुमार सिंह पटेल, इं राम बाबू वर्मा, इं रामेश्वर चौधरी, इं विष्णु देव झा, इं पुष्कर सिंह, इं चंदन पटेल, इं नीरज पटेल, इं कुलदीप मौर्य, श्री अजय सिंह, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री गमगम सिंह, श्री सतीश सिंह, श्री कृष्ण कांत सिंह, श्री सुभाष पटेल, श्री देवेंद्र वर्मा, श्री विकास कनौजिया,श्री अभय सिंह,श्री वीरेन्द्र वर्मा, श्री मिथलेश सिंह,श्री धर्मेन्द्र पटेल,श्री सुरेन्द्र पटेल, श्री आशीष सिंह, श्री शिव प्रकाश उर्फ श्री(सभासद), श्री उदय नारायण, श्री दीपक मिश्रा, श्री राकेश जायसवाल, श्री सिलियम मसीह, श्री आर एन तिवारी, श्री बी के आनंद, श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, श्री मुकेश जायसवाल, श्री प्रशांत उपाध्याय, श्री विपेंद्र सिंह, श्री अंशु चक्रवर्ती, श्री अभिषेक सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर पटेल सेवा समिति के अध्यक्ष इं.अदालत वर्मा ने कहा कि दुनिया भर में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है और बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में है साथ ही तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है,ऐसे में प्रकृति को बचाने के उद्देश्य से यह वृक्षारोपण किया जा रहा है और इसी क्रम में आगे भी पटेल सेवा समिति के द्वारा पटेल उद्यान एवं कॉलोनी परिसर में पेड़ लगाए जाने का संकल्प भी लिया गया।

मुख्य अतिथियों ने वृक्षारोपण कार्य की सराहना किया तथा प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने एवं तापमान कम करने के उद्देश्य से इस मानसून में हर व्यक्ति को कम से कम दो पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।कहा कि वृक्षारोपण एक प्रेरणादायी पहल है जो निश्चित रूप से दूसरों को प्रेरित करेगी।परिवेश को बचाने हर संभव प्रयास करने होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...