सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मनाली विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक नुकसान: प्रभावितों को प्रशासन ने सौंपी फौरी राहत, विधायक ने दिए त्वरित मुआवजे के निर्देश।

  रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। ​ मनाली -  मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हाल ही में हुए भारी नुकसान को लेकर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। हालिया घटनाओं में सरसेई पंचायत के भाड़का गांव में मान चंद जी की गौशाला, अरछँडी पंचायत के अरछँडी गांव में देवी राम जी व वीरेंद्र जी के मकानों तथा बैंची में सोमदेव जी के घर को भारी क्षति पहुँची है। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत प्रशासनिक दलों को मौके पर भेजा गया। संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को तत्परता दिखाते हुए सभी को ₹5,000-₹5,000 की फौरी राहत राशि तुरंत उपलब्ध करवा दी गई है। ​क्षेत्र के विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सरकारी नियमों के तहत प्रभावित परिवारों को मिलने वाले संपूर्ण मुआवजे की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया है कि इस आपदा की घड़ी में पूरा प्रशासन और जनसेवक उनके साथ मजबूती से खड़े हैं तथा उनके...