सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अभिनय से कंटेंट की कार्यप्रणाली तक: हर्षदा पाटिल का बदलता अनुभव

  जय विरात्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड की टीम के साथ FICCI Frames 2026 में हुईं शामिल; कैमरे के सामने काम करने के बाद अब प्रोडक्शन, लॉजिस्टिक्स और मनोरंजन उद्योग के दूसरे पहलुओं को समझने का मिला अवसर डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मुंबई।  अभिनय के दौरान एक कलाकार किसी कहानी और किरदार का हिस्सा होता है, लेकिन पर्दे पर दिखाई देने वाले उसी कंटेंट के पीछे प्रोडक्शन, तकनीक, प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स की एक विस्तृत प्रक्रिया काम करती है। *हर्षदा पाटिल* के लिए मनोरंजन उद्योग का अनुभव अब इन दोनों पक्षों को करीब से देखने से जुड़ रहा है। पिछले करीब तीन वर्षों से *जय विरात्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड* के साथ काम कर रहीं हर्षदा पाटिल ने कंपनी की टीम के साथ *FICCI Frames 2026* में हिस्सा लिया। मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े इस आयोजन में फिल्म, टेलीविजन, डिजिटल मीडिया, ओटीटी, तकनीक और कंटेंट व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। हर्षदा इससे पहले स्वयं एक फिल्मी किरदार के रूप में अभिनय कर चुकी हैं। ऐसे में मनोरंजन उद्योग से उनका परिचय केवल प्रबंधन या पर्दे के पीछे होने वाली गति...

बाढ़ राहत से सुरक्षित पेयजल तक , काव्या प्रिया ढाल ने बढ़ाया मदद का हाथ

लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  भुवनेश्वर  । जाजपुर जिले के दशरथपुर और बिंझारपुर क्षेत्र की मूल निवासी तथा ओड़िशा के एक प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पद पर कार्यरत काव्या प्रिया ढाल ने हाल की बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों की मदद के साथ सरकारी स्कूलों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की पहल की हैं । बाढ़ के दौरान जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने पर उन्होंने जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई । इसके बाद उन्होंने दीर्घकालिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए दशरथपुर और बिंझारपुर के सरकारी स्कूलों में जल शुद्धीकरण टैंक लगवाए हैंं । इससे विद्यार्थियों को स्कूल समय में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा । हाल ही में ओड़िशा में आई बाढ़ के दौरान जलजमाव और जनजीवन प्रभावित होने से कई परिवारों को आवश्यक वस्तुओं की परेशानी का सामना करना पड़ा । ऐसे में काव्या प्रिया ने स्थानीय जरूरतों के अनुसार प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग किया । उनके अनुसार, इन पहलों का उद्देश्य किसी राजनीतिक या औपचारिक अभियान के रूप में प्रचार करना नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के लोगो...

जोगिंद्रनगर के बेटे ने एशिया में दौड़ाया तिरंगा

सावन बरवाल की रफ्तार ने रचा इतिहास, मैराथन में भारत को 44 साल बाद मिला पदक पहाड़ की पगडंडियों से एशियन गेम्स के पोडियम तक पहुंचा हिमाचल का सितारा रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मंडी/जोगिंद्रनगर। कहते हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके हौसलों में उड़ान होती है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के छोटे से क्षेत्र *जोगिंद्रनगर* के बेटे *सावन बरवाल* ने अपनी मेहनत, संघर्ष और अदम्य इच्छाशक्ति से इस कहावत को सच कर दिखाया है।   एशियन गेम्स 2026 में पुरुष मैराथन स्पर्धा में सावन बरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए *रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।* उनकी इस उपलब्धि ने न केवल भारत का मान बढ़ाया, बल्कि हिमाचल प्रदेश को भी अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है।   *42.195 किलोमीटर की इस कठिन दौड़* में सावन ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास और संयम का परिचय दिया। दुनिया के बेहतरीन धावकों के बीच उन्होंने अपनी गति, धैर्य और मानसिक मजबूती के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया।   *44 साल का इंतजार खत्म, मैराथन में भारत को गौरव*  सावन बरवाल की यह उपलब्धि इसलिए भ...

देवभूमि कुल्लू में प्रशासनिक बदलाव: 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने संभाली उपायुक्त की कमान

​रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। कुल्लू-  देवभूमि और पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण जिला कुल्लू में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। वर्ष 2016 बैच के प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शनिवार को कुल्लू जिले के नए उपायुक्त के रूप में आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस नई जिम्मेदारी से पूर्व वह किन्नौर जिले में बतौर उपायुक्त अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे थे, जहां उनके प्रशासनिक कार्यों की खासी सराहना हुई थी। ​जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता ​पदभार ग्रहण करने के तुरंत पश्चात मीडिया और जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति और प्रत्येक पात्र वर्ग तक समयबद्ध तर...

जिला कुल्लू में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, 'स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट' विषय पर हुई चर्चा

  ​ रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। कुल्लू - जिला कुल्लू में 'विश्व फार्मासिस्ट दिवस' के अवसर पर एक भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय रिसॉर्ट 'Rustic Wood' में मुख्य फार्मेसी अधिकारियों (Chief Pharmacy Officers) और फार्मेसी अधिकारियों (Pharmacy Officers) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी इस दिवस को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले फार्मासिस्टों के उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। ​इस वर्ष के विश्व फार्मासिस्ट दिवस की मुख्य थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” (स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना) रखी गई थी, जिसके इर्द-गिर्द पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। ​मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ​समारोह में जिला कुल्लू के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत फार्मासिस्टों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए जिले के कई प्रतिष्ठित सेवानिवृत्त अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे: ​ श्री सूर्यकांत शर्मा , सेवानिवृत्त ची...

कुल्लू के अखाड़ा बाज़ार में ट्रक यूनियन से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक का मार्ग 'नो पार्किंग ज़ोन' घोषित।

  रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। ​ कुल्लू-  ज़िला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 117 के तहत अखाड़ा बाज़ार में ट्रक यूनियन (सूद पेट्रोल पंप के पास) से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक के सड़क खंड को प्रारंभिक तौर पर 30 दिनों के लिए 'नो पार्किंग ज़ोन' घोषित किया है। ​ मुख्य बिंदु: ​ यातायात सुधार का निर्णय:  उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कुल्लू और पुलिस विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यह सड़क मार्ग अत्यधिक संकरा और व्यस्त है। सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े होने से बार-बार यातायात बाधित होता है। ​ आम जनता की असुविधा:  जाम और यातायात बाधित होने के कारण पैदल यात्रियों व अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों ने भी इस मार्ग को 'नो पार्किंग ज़ोन' बनाने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई है। ​ सुझाव आमंत्रित:  अंतिम अधिसूचना जारी करने से पहले ज़िला प्रशासन ने इस निर्णय की व्यावहारिकता परखने के लिए यह प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है। ​ अंतिम तिथि:  इस निर्णय पर यदि आम जनता को कोई आपत्ति, दावा या सुझा...

पोर्टल पर ‘निस्तारण’, जमीन पर फरियादी परेशान—2027 में जनता पूछेगी, साहब समाधान हुआ या सिर्फ फाइल बंद हुई?

यूपी में अफसरशाही पर बढ़ते सवाल, जनसुनवाई और आईजीआरएस की व्यवस्था पर उठ रही उंगलियां। व्योमेंद्र कुमार सिंह  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, शासन-प्रशासन की कार्यशैली भी राजनीतिक चर्चा का अहम मुद्दा बनती जा रही है। सरकार की ओर से जनसुनवाई और आईजीआरएस को आम आदमी की शिकायतों के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम बताया जाता है। आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने, उसकी स्थिति देखने, समयसीमा पार होने पर अनुस्मारक भेजने और निस्तारण पर फीडबैक देने की व्यवस्था मौजूद है। लेकिन सवाल उस समय खड़ा होता है जब ऑनलाइन निस्तारण और जमीन पर वास्तविक समाधान के बीच दूरी दिखाई देने लगे। 2026 में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के मामले सामने आए हैं। आगरा में शिकायतों के कथित फर्जी निस्तारण और खराब फीडबैक पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और शिकायतकर्ता से बात किए बिना निस्तारण न करने के निर्देश दिए। लखनऊ में भी नगर निगम से जुड़ी शिकायतों के मामले में करीब 25 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिए...

श्री हरिदास आविर्भाव महोत्सव में जुटे श्रद्धालु, लक्ष्मी नारायण चौधरी और महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज की रही उपस्थिति

नरेंद्र सिंह  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  वृंदावन। श्री हरिदास जी के आविर्भाव महोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और अध्यात्म गुरु महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संत परंपरा, भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन का संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्री हरिदास जी की भक्ति परंपरा को नमन करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन में सहभागिता की। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि संतों की वाणी और उनकी साधना समाज को संस्कार, सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाती है। भारतीय संत परंपरा ने सदैव मानव कल्याण और आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। श्री हरिदास जी की भक्ति और साधना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। महोत्सव के दौरान संतों के प्रवचन, धार्मिक कार्यक्रम और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रह...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का नादौन दौरा: पुल निर्माण का निरीक्षण, जनसुनवाई और छात्राओं से संवाद

​ रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया हमीरपुर/नादौन-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का जायज़ा लिया, जनता की समस्याएं सुनीं और कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ​ब्यास नदी पर डबल स्पैन पुल का निरीक्षण ​दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने नादौन के सधोड़ा पत्तन में ब्यास नदी पर बड़ा और सिल्ह के बीच बनने वाले 250 मीटर लंबे डबल स्पैन पुल की साइट का दौरा किया। उन्होंने निर्माण से जुड़ी तैयारियों और तकनीकी पहलुओं का बारीकी से जायज़ा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के आवागमन को बेहद सुगम बनाएगा। ​जनसुनवाई और जनता से संवाद ​सेरा स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर जनसुनवाई की। उन्होंने लोगों की समस्याएं और अपेक्षाएं सुनीं। इस ...

बरसाती मेंढकों की तरह निकलने लगे औरैया जिले में विधानसभा प्रत्याशी

  रंग बदलने में गिरगिट से भी आगे निकली सियासत, 2027 के चुनाव से पहले दावेदारों की बढ़ी सक्रियता व्योमेंद्र कुमार सिंह  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया औरैया ।उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट अभी पूरी तरह चुनावी बिगुल में तब्दील भी नहीं हुई है, लेकिन औरैया जिले की सियासी जमीन पर हलचल तेज होती दिखाई देने लगी है। मौसम बदलते ही जैसे बरसाती मेंढक बाहर निकल आते हैं, उसी अंदाज में विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक चेहरों की सक्रियता भी बढ़ती नजर आ रही है। सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपालों तक और राजनीतिक कार्यक्रमों से लेकर विभिन्न सामाजिक आयोजनों तक नए-नए चेहरे दिखाई देने लगे हैं। कोई खुद को जनता का सबसे बड़ा हितैषी बता रहा है तो कोई वर्षों से क्षेत्र में संघर्ष करने का दावा कर रहा है। कई चेहरे ऐसे भी हैं, जो कुछ समय पहले तक किसी दूसरे राजनीतिक खेमे में दिखाई देते थे और अब नए राजनीतिक रंग में नजर आने लगे हैं। औरैया जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र—202 बिधूना, 203 दिबियापुर और 204 औरैया—हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले में इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों के ...

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कटराईं में बीपीएल परिवारों के साथ किया संवाद, मुख्यमंत्री 'अपना परिवार सुखी परिवार' योजना पर जोर

  रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़  ऑफ़ इंडिया।  कटराई/मनाली -  विकास खंड नग्गर की नौ ग्राम पंचायतों के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के लिए ग्राम पंचायत कटराईं के अंबेडकर भवन, पतलीकुहल में एक विशेष संवाद सभा एवं प्रचार-प्रसार शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने की। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। ​193 लाभार्थियों ने लिया हिस्सा ​शिविर में कुल  193 लाभार्थियों  ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री 'अपना परिवार सुखी परिवार' योजना के तहत पात्र बीपीएल परिवारों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विस्तृत चर्चा की गई। ​योजनाओं की समय पर पूरी करें प्रक्रिया: विधायक ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने लाभार्थियों को 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार' योजना के तहत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं और प्रावधानों की पूरी जानकारी दी। उन्होंने पात्र परिवारों से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाने के लि...

गुरुग्राम सुरक्षित है या सिर्फ चमकदार?- (गुरुग्राम में 4,000 से अधिक निगरानी कैमरे)

शैलजा भाटिया आखिर कितनी और घटनाओं के बाद गुरुग्राम में नागरिकों की सुरक्षा को किसी घटना के बाद की जाने वाली कार्रवाई के बजाय एक मजबूत व्यवस्था का हिस्सा माना जाएगा? गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक सवार का कथित रूप से पीछा कर उसे टक्कर मारने की घटना और पार्किंग विवाद में एक कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक के साथ कथित मारपीट ने एक बार फिर गुरुग्राम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों मामलों की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी और कानून को अपना काम करना चाहिए। लेकिन इन घटनाओं ने एक बड़ा सवाल हमारे सामने रख दिया है—क्या गुरुग्राम के नागरिक वास्तव में अपने शहर में सुरक्षित महसूस करते हैं? गुरुग्राम में सड़क पर गुस्सा, तेज और लापरवाही से वाहन चलाना, सार्वजनिक स्थानों पर झगड़े और मारपीट, महिलाओं की सुरक्षा तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं कोई नई बात नहीं हैं। वर्षों से ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं। हर बार घटना के बाद आक्रोश होता है, प्राथमिकी दर्ज होती है, कार्रवाई के आश्वासन दिए जाते हैं और कुछ समय बाद मामला शांत हो जाता है। आखिर यह सिलसिला कब खत्म होगा? सवाल यह नह...

वेद फुल्ला की बिसात पर भाजपा ने साधी गुरुग्राम की जातीय केमिस्ट्री!

धर्मबीर भांगरौला वरिष्ठ उप महापौर, अनूप सिंह भांभू उप महापौर निर्वाचित; सर्वसम्मति के पीछे संगठन, समाज और सत्ता के संतुलन का सधा संदेश डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में धर्मबीर भांगरौला का वरिष्ठ उप महापौर और अनूप सिंह भांभू का उप महापौर निर्वाचित होना सामान्य स्थानीय निकाय चुनाव भर नहीं है। दोनों का सर्वसम्मति से चुना जाना उस राजनीतिक बिसात की तरफ इशारा करता है, जिसमें भाजपा ने पद से ज्यादा सामाजिक संदेश साधने की कोशिश की है। और इस बिसात के बीच प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला की मौजूदगी इसे और दिलचस्प बना देती है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा पर्यवेक्षक तथा वेद फुल्ला और गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी सह-पर्यवेक्षक थे। मतदान की नौबत आए बिना वार्ड 28 के पार्षद एवं भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भांगरौला और वार्ड 25 के पार्षद अनूप सिंह भांभू के नाम पर सहमति बन गई। राजनीति में कई बार मुकाबला जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले सहमति बना लेना होता है। यहीं वेद फुल्ला का राजनीतिक कद पद से आगे दिखाई देता है।फुल्ला उन नेताओं में...

हिमालयन स्टार हंट कुल्लू का भव्य समापन, नकुल खुल्लर रहे मुख्य अतिथि

  “नो ड्रग्स, ओनली म्यूजिक” के संदेश के साथ संगीत और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान रघुवीर सिंह राणा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  कुल्लू। देव सदन में आयोजित “हिमालयन स्टार हंट कुल्लू” डांसिंग एवं सिंगिंग प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शानदार प्रस्तुतियों और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन समारोह में बरागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा, IHCL SeleQtions के डायरेक्टर एवं अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता नकुल खुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह भव्य संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता RAGA'S MUSIC PRODUCTION के चेयरमैन डॉ. सुरेश द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और नशे से दूर रहकर संगीत एवं कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का संदेश देना था। कार्यक्रम की थीम “नो ड्रग्स, ओनली म्यूजिक” रही, जिसने युवाओं के बीच एक प्रेरणादायक संदेश दिया। ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नकुल खुल्लर ने सम्मानित किया औ...

सुपवा में एफटीवी 2019 बैच क्लीयर होने का रास्ता साफ

डिग्री फिल्म प्रोजेक्ट शूट का शेड्यूल जारी, 18 सितंबर से शुरुआत 94 दिन तक लगातार चलने वाले शूट में तैयार होंगी 9 शॉर्ट फिल्म प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के फिल्म एवं टेलीविजन (एफटीवी) फैकेल्टी के साल 2019 बैच के क्लीयर होने का रास्ता साफ हो गया है। इनके लंबित चल रहे डिग्री फिल्म प्रोजेक्ट के शूट का शेड्यूल जारी हो गया है। 18 सितंबर को पहली डिग्री फिल्म का शूट शुरू हो जाएगा। लगातार 94 दिन तक चलने वाले शूट में 9 शॉर्ट फिल्म तैयार की जाएंगी। एफसी महेश टीपी ने बताया कि कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने पिछले दिनों एफटीवी में डिग्री स्टूडेंट्स के लंबित चल रहे बैच का बैकलॉग जल्द से जल्द खत्म करने के आदेश दिए थे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि जो बैच समय पर चल रहे हैं, उनकी टाइम लाइन किसी भी सूरत में मिस नहीं होनी चाहिए। इसलिए 2019 बैच को क्लीयर कराने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उनके डिग्री फिल्म प्रोजेक्ट के शूट का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये शूट पूरे होने के बाद पोस्ट प्रॉडक्शन का कार्य शुर...

हिमालय से विश्व तक योग की नई उड़ान: अक्षर योग केंद्र बना ‘लीडिंग योगा इंस्टीट्यूशन’

  योग प्रमाणन मंडल ने दी प्रतिष्ठित मान्यता; 11 व्यावसायिक श्रेणियों में प्रशिक्षण और अपने विद्यार्थियों के मूल्यांकन का मिला अधिकार डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  बेंगलुरु। भारतीय योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में सक्रिय अक्षर योग केंद्र ने एक महत्वपूर्ण संस्थागत उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत योग प्रमाणन मंडल (Yoga Certification Board) ने संस्था को “लीडिंग योगा इंस्टीट्यूशन” के रूप में मान्यता प्रदान की है। यह प्रमाणन 3 सितंबर 2026 से प्रभावी हुआ है और निर्धारित शर्तों के अधीन 2 सितंबर 2034 तक वैध रहेगा। योग प्रमाणन मंडल द्वारा जारी प्रमाणपत्र संख्या YL26000001 के अनुसार, अक्षर योग केंद्र को योग शिक्षा, प्रशिक्षण और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रशिक्षुओं के मूल्यांकन के लिए अधिकृत किया गया है। यह मान्यता संस्था की प्रशिक्षण क्षमता, शैक्षणिक व्यवस्था और योग प्रमाणन मंडल द्वारा तय मापदंडों के अनुपालन के आधार पर दी गई है। अक्षर योग केंद्र के लिए यह उपलब्धि केवल एक प्रशासनिक प्रमाणन नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही योग साध...

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...

मोतिहारी में चीनी मिल को शुरू करने की दिशा में कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा :- मुख्यमंत्री

मनीष सिंह  मोतिहारी  : मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने मांगलवार मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित बापूधाम महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभकिया। यह महोत्सव 3 सितंबर तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्वी चम्पारण जिले के विकास को नई गति देते हुए लगभग 285 करोड़ रुपये की लागत से 145 विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पूर्व गांधी मैदान में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने आमजनों एवं आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभियान बसेरा के अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि का बासगीत पर्चा प्रदान किया। वहीं, मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट...

खरगे के कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी पर एफआईआर को राजेश गुप्ता ‘रॉकी’ ने बताया लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास..

प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पालमपुर: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और उत्तराखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता उर्फ रॉकी ने जारी बयान में कहा कि दलित समाज के सम्मान और सामाजिक समानता के सवाल को उठाना यदि अपराध है, तो कांग्रेस इस लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस घटना पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की, उसी मुद्दे पर उनके खिलाफ मामला दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। राजेश गुप्ता उर्फ रॉकी ने कहा कि “देश संविधान से चलता है, जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से नहीं। कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और प्रत्येक नागरिक के सम्मान की लड़ाई लड़ी है। यदि किसी दलित नेता के कार्यक्रम के बाद उसके कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से ‘शुद्धिकरण’ किया जाता है, तो ...