श्री हरिदास आविर्भाव महोत्सव में जुटे श्रद्धालु, लक्ष्मी नारायण चौधरी और महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज की रही उपस्थिति
नरेंद्र सिंह
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
वृंदावन।श्री हरिदास जी के आविर्भाव महोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और अध्यात्म गुरु महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संत परंपरा, भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन का संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्री हरिदास जी की भक्ति परंपरा को नमन करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन में सहभागिता की।
महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि संतों की वाणी और उनकी साधना समाज को संस्कार, सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाती है। भारतीय संत परंपरा ने सदैव मानव कल्याण और आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया है।
महोत्सव के दौरान संतों के प्रवचन, धार्मिक कार्यक्रम और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ लिया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें