कालांवाली (पवनशर्मा)
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए #नारी_शक्ति_वंदन_अधिनियम के लिए आवश्यक संविधान संशोधन बिल का कांग्रेस पार्टी ,तृणमूल कांग्रेस, डी एम के तथा समाजवादी पार्टी द्वारा विरोध करना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
जारी एक बयान में महेश आज़ाद, मंडल महामंत्री ने कहा कि देश की महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए लाया गया यह ऐतिहासिक कदम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे समय में विपक्षी दलों द्वारा इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध करना उनकी महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना समय की मांग है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का यह निर्णय देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
महेश आज़ाद, मंडल महामंत्री ने आगे कहा कि महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वाले इन विपक्षी दलों को देश की जागरूक मातृशक्ति आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से जरूर सबक सिखाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें