सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीन वर्षों से बदहाल राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाटी – 45 मासूम बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर, सरकारी दावों की खुली पोल

 


लोकेंद्र सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

कुल्लू. जुलाई 2023 में आई भीषण बारिश ने जहां पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई, वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाटी भी इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई। इस आपदा के कारण विद्यालय का एक कमरा और किचन शेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इस घटना को तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक न तो इनका पुनर्निर्माण हुआ और न ही मरम्मत, जिससे 45 छोटे-छोटे बच्चे आज भी खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।



विद्यालय की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां केवल एक ही कमरा उपयोग योग्य बचा है, जिसमें अधिकतम दो कक्षाएं ही बैठ सकती हैं, जबकि स्कूल में कुल आठ कक्षाएं संचालित हो रही हैं। परिणामस्वरूप बाकी बच्चों को गर्मी, सर्दी और बारिश—हर मौसम में बाहर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। विशेषकर सर्दी के मौसम में बच्चे ठंड के कारण लगातार बीमार हो रहे हैं और लगभग हर दिन कोई न कोई बच्चा स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है।

स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है जब मध्यान्ह भोजन योजना की बात आती है। किचन शेड के क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चों के लिए भोजन बनाना भी अत्यंत कठिन हो गया है, जिससे उनके पोषण पर सीधा असर पड़ रहा है। यह हालात न केवल शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन हैं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।

इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शिक्षा विभाग, शिक्षा खण्ड अधिकारी निरमण्ड, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुल्लू और ग्राम पंचायत जगातखाना को मौखिक व लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह प्रशासनिक उदासीनता का स्पष्ट प्रमाण है।

इस विषय को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित सिंह ठाकुर, लाडा (LADA) के अध्यक्ष एवं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, तथा मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर तक भी पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन पिछले तीन वर्षों से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं, धरातल पर कोई कार्य नजर नहीं आ रहा। पंचायत द्वारा प्रस्तावित सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है, जो इस लापरवाही को और उजागर करता है।

सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन चाटी स्कूल की यह स्थिति उन सभी दावों की पोल खोलती है। अगर मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, अधिकारी और कर्मचारी स्वयं अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाते, तो शायद इन 45 मासूम बच्चों की पीड़ा को समझ पाते और स्थिति इतनी भयावह न होती।

विडंबना यह भी है कि सीमित संसाधनों के बावजूद इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष उत्कृष्ट रहता है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यह विद्यालय उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। स्कूल के आसपास चार निजी विद्यालय होने के बावजूद 45 बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो इस स्कूल और इसके शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक ये मासूम बच्चे धूप, बारिश और ठंड में अपनी पढ़ाई जारी रखने को मजबूर रहेंगे? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की संवेदनाएं पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं?

अतः शासन और प्रशासन से पुरजोर मांग की जाती है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए तुरंत धनराशि स्वीकृत की जाए, ताकि क्षतिग्रस्त कमरे और किचन शेड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके। बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और उचित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

यदि अब भी ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो यह न केवल प्रशासन की विफलता होगी, बल्कि इन 45 बच्चों के भविष्य के साथ किया जा रहा खुला अन्याय भी माना जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।