सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह



सुमित ठाकुर 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का ही साथ देगी। उन्होंने कहा कि इस बार 16 दिसंबर 2023 को उन्होंने अपने प्रचार अभियान की शुरूआत धनकोट गांव से की थी। धनकोट उन्होंने इसलिए चुना था क्योंंकि यह हरियाणा का ऐसा गांव है जिसमें छत्तीस बिरादरी के लोग रहते हैं। वहां से उन्हें सभी समाजों का सहयोग मिला। उन्हें पूरी उम्मीद है कि बादशाहपुर में हर समाज के लोग उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने कभी किसी गांव व व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। जो काम किए जाने लायक था बिना किसी भी सिफारिश के उन्होंने उस काम को कराने का प्रयास किया। वह अब भी बादशाहपुर की जनता से वादा करते हैं कि चांद, तारे, सितारे तोड़कर लाना राव नरबीर सिंह के वश में नहीं लेकिन बादशाहपुर के विकास में वह अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का 70 प्रतिशत क्षेत्र कवर कर चुके हैं और लोगों का समर्थन व प्यार बता रहा है कि यहां एक बार फिर से भाजपा और राव नरबीर सिंह को ही जनता का समर्थन मिलने जा रहा है।गृहमंत्री अमित शाह बादशाहपुर में करेंगे चुनावी जनसभाराव नरबीर सिंह ने कहा कि वह पिछले दिनों ही देश के गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर आए हैं। काफी देर तक हरियाणा के चुनाव को लेकर उनकी चर्चा हुई थी। अमित शाह से उन्होंने बादशाहपुर में चुनावी जनसभा करने का आग्रह किया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। शाह शीघ्र ही बादशाहपुर आएंगे। उन्होंने मौजूद समर्थकों ने कहा कि शाह की चुनावी जनसभा हरियाणा में एक नया इतिहास कायम करेगी।बादशाहपुर का विकास कराना ही मेरा ध्येयराव नरबीर सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रहते हुए वह गुरूग्राम में पहला विश्वविद्यालय लेकर आए जिसका निर्माण कार्य काकरोला में चल रहा है। इसके साथ ही खेडकी माजरा में मेडिकल कालेज की स्थापना कराई। सभी गांवों में 12 फीट की सड़कों को 18 फीट की करने का काम किया था। 



बादशाहपुर का विकास कराना ही उनका ध्येय है और अपने इस ध्येय की पूर्ति के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे।यह लोग रहे मौजूद:
इस अवसर पर धनपत सरपंच, रामपाल सरपंच, रजपत नंबरदार, धनसिंह थानेदार, राजबीर मैनेजर, नवीन सरपंच, जल सिंह, संजय सरपंच, रिसाल सरपंच, डा. धनसिंह, विनोद, रामफल, छप्पन पंडित, रामबीर आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।नखडोला गांव में सरपंच एमडी यादव, कृष्ण यादव,रामेश्वर सिंह, हनी सिंह, संजय, दयाराम, वीरेंद्र, ब्रह्म प्रकाश,रामपाल थानेदार, मुकेश विशेष तौर पर मौजूद रहे। 



वजीराबाद में पार्षद कुलदीप यादव, रघुवीर,मंगत, राजेंद्र, रमेश, बिजेंदर, सुरेंद्र, बलबीर, सदा राम, रामवीर, कुलजीत, प्रवीण, सुभाष, राकेश, टीकाराम, कृष्ण कुमार, राजकुमार, रमेश,सतीश पहलवान, छत्रपाल ,जेलदार मनोज,हरीश ,सुभाष सत्येंद्र, राज आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...