रघुबीर सिंह राणा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया।
कुल्लू/मोहोल – आज सुबह 11:00 बजे ICSE कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के साथ ही कुल्लू घाटी के शिक्षण संस्थानों में खुशी की लहर दौड़ गई। कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल और ट्रिनिटी स्कूल मोहल के विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
ट्रिनिटी स्कूल मोहल: शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम
ट्रिनिटी स्कूल मोहल के प्रधानाचार्य भरत कपूर ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा और सभी छात्र प्रथम श्रेणी (1st Div.) में उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल के शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ता इस प्रकार हैं - प्रथम स्थान: कु. अन्ना (96.6%), द्वितीय स्थान: कु. साधना ठाकुर (95.2%), तृतीय स्थान- मा. भूपेन ठाकुर (94.8%)
स्कूल के 10 छात्रों ने 90% से अधिक और 21 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल: 100% रहा सफलता का ग्राफ
कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए 100% पास परिणाम दर्ज किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की मेरिट सूची जारी करते हुए सभी सफल छात्रों को बधाई दी।
स्कूल के प्रदर्शन का विवरण इस प्रकार है:
5 छात्र: 90% से अधिक अंक
13 छात्र: 80% से 89% के बीच
29 छात्र: 70% से 79% के बीच
34 छात्र: 50% से 69% के बीच
प्रबंधन और प्रधानाचार्यों ने दी बधाई - दोनों स्कूलों के प्रबंधन और प्रधानाचार्यों ने छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है।
"यह हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें अपने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है," ट्रिनिटी स्कूल के प्रधानाचार्य भरत कपूर ने कहा।
कुल्लू घाटी के इन दो प्रमुख स्कूलों के बेहतरीन नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र के युवा शैक्षणिक क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें