सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया विश्वस्तरीय अटल टनल का दौरा, मनाली में हिडिंबा मंदिर में टेका माथा।

 

रघुबीर सिंह राणा / लोकल  न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। 

​कुल्लू - मनाली /लाहौल -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे के दूसरे दिन आज समुद्र तल से 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी रणनीतिक अटल टनल देखने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

​राष्ट्रपति ने अटल टनल की अनूठी इंजीनियरिंग विशेषताओं और इसके निर्माण कार्य में गहरी रुचि दिखाई तथा अधिकारियों से इसके तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान आसपास के हिमालयी क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य को भी निहारा।



विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग का प्रतीक: राज्यपाल

​इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अटल टनल को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का एक अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस टनल ने लाहौल-स्पीति को देश के बाकी हिस्सों के और अधिक करीब ला दिया है। यह भारत के विजन, तकनीकी क्षमता और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को देश से जोड़ने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। टनल के उत्तरी पोर्टल पर स्थानीय लोगों और महिला मंडलों ने राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया।

​स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता से संवाद

​दौरे के दौरान स्थानीय विधायक और जन प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल को लाहौल-स्पीति क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नौतोड़ बहाली तथा आपदा प्रभावित परिवारों को वन संरक्षण अधिनियम के तहत भूमि आवंटन हेतु केंद्र सरकार से सिफारिश करने का निवेदन किया। साथ ही, कोकसर चिनाब डायवर्शन प्रोजेक्ट पर इस क्षेत्र के नाज़ुक पारिस्थितिक तंत्र और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए पुनर्विचार करने का भी अनुरोध किया। राष्ट्रपति और राज्यपाल ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


​हिडिंबा मंदिर में पूजा-अर्चना और पौधारोपण

​अटल टनल के दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मनाली के ढुंगरी स्थित सुप्रसिद्ध हिडिंबा मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की शांति, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

​इसके उपरांत, राज्यपाल ने मनाली स्थित वन विश्राम गृह का दौरा किया, जहां उन्होंने दुर्लभ पौधे 'गिंग्को बिलोबा' का पौधारोपण कर हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और संवेदनशील पर्वतीय पर्यावरण में सतत विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

​इस उच्चस्तरीय दौरे के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, सांसद कंगना रनौत, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना, बीआरओ (BRO) के महानिदेशक सहित सेना और जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में स्थानीय प्रशासन, पुलिस और विभिन्न महिला मंडलों की टीम का सराहनीय योगदान रहा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...