लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
हरिपुर। हरिपुर में दशहरा पर्व का भव्य आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित श्री नकुल खुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
ठाकुर माधुराई कमेटी एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान श्री अमर ठाकुर तथा मेला कमेटी के प्रधान श्री नेगी जी सहित कमेटी के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि श्री नकुल खुल्लर का विशेष स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
हरिपुर दशहरा क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने और लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें