योग के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए न्यायमूर्ति के.जी. बालकृष्णन और दीपक सोनी ने किया सम्मानित
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
नई दिल्ली। डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, 15 जनपथ, नई दिल्ली में 25 अक्टूबर 2026 को महाराजा श्री अजमीढ़ देव जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें देश-विदेश से आए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों और स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
समारोह में भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति के.जी. बालकृष्णन, नारकोटिक्स ब्यूरो से जुड़े IRS अधिकारी घनश्याम सोनी, दिल्ली के डॉ. विनोद सोनी, उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव दीपक सोनी तथा नाड़ी वैद्य सत्यप्रकाश आर्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महाराजा अजमीढ़ के आदर्शों को स्मरण करने के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और समाज के रचनात्मक योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर राजस्थान के रतनगढ़ निवासी और मुंबई प्रवासी, स्वर्णकार सेतु के कार्यकारी संपादक डॉ. प्रकाश सोनी को योग के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें न्यायमूर्ति के.जी. बालकृष्णन और उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव दीपक सोनी ने सम्मान प्रदान किया।
समारोह में महाराजा अजमीढ़ की विरासत और समाज की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने के साथ शिक्षा, सामाजिक सहभागिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के कार्यों को सम्मान देने पर जोर दिया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें