लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
ग्राम पंचायत लरां केलो में प्रधान पद के प्रत्याशी ऋषि किशोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 481 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में जगह-जगह समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और जीत का जश्न मनाया।
ग्रामीणों ने इसे विकास, विश्वास और जनसमर्थन की जीत बताया। चुनाव के दौरान ऋषि किशोर को गांव के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का भरपूर समर्थन मिला। जीत के बाद ऋषि किशोर ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे गांव की जीत है और वह पंचायत क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें अपना समर्थन दिया है, उस विश्वास पर पूरी ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव परिणाम के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें