सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने में दिल्ली एन सी आर की सर्वश्रेष्ठ एस जी टी यूनिवर्सिटी ।में “पीसीओएस कॉन्क्लेव” का सफल आयोजन।

 



रोशन भारद्वाज ( लोकल न्यूज ऑफ इंडिया )


गुरुग्राम। दिल्ली एन  सी आर की सर्वश्रेष्ठ एस जी टी  यूनिवर्सिटी  परिसर में  एजुकेशन  ऑफ फिजियोथेरेपी के अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी फिजियोथेरेपी द्वारा “पीसीओएस कॉन्क्लेव” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के बीच समन्वय स्थापित कर बेहतर उपचार परिणाम सुनिश्चित करना था।

कॉन्क्लेव में महिला स्वास्थ्य, फिजियोथेरेपी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, पोषण तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों एवं संस्थानों से आए विशेषज्ञों एवं रिसोर्स पर्सन्स ने पीसीओएस के कारण, लक्षण, रोकथाम, जीवनशैली में बदलाव, व्यायाम एवं समग्र उपचार पद्धतियों पर अपने विचार साझा किए तथा प्रतिभागियों को नवीनतम वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तकनीकों से अवगत कराया।

यह कार्यक्रम डॉ. पूजा आनंद, डीन, स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी, के मार्गदर्शन में तथा डॉ. प्रियंका ऋषि, विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी फिजियोथेरेपी एवं ऑर्थोपेडिक फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट, एवं डॉ. रेनुका जाखड़, प्राध्यापक, के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस आयोजन में विभाग के फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



एस जी टी  यूनिवर्सिटी का डिपार्टमेंट ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी फिजियोथेरेपी महिला स्वास्थ्य एवं पुनर्वास के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा, आधुनिक तकनीकों तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान करने हेतु निरंतर कार्यरत है।

एन सी आर की सर्वश्रेष्ठ एस जी टी  यूनिवर्सिटी  छात्रों के भविष्य को लेकर निरन्तर सजग है एस जी टी  यूनिवर्सिटी में  कदम रखने वाले  अलग अलग  शैक्षणिक  विषय के साथ  शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।  जो भविष्य में हमारे देश के लिए  एक मिसाल बनेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...