सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पहले चुनाव टाले, अब केंद्र की योजनाओं का मायाजाल दिखाकर भ्रम फैला रही कांग्रेस: रवि ठाकुर




लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

केलांग। लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पंचायत चुनावों से पहले जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले पंचायत चुनावों को टालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार को मई माह में चुनाव करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

रवि ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनावों को देखते हुए कांग्रेस के प्रतिनिधि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में योजनाओं को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों पंचायतों से पेयजल और सिंचाई योजनाओं के पुनर्निर्माण को लेकर प्रस्ताव फिर से मंगवाए जा रहे हैं, जबकि इन योजनाओं को पहले ही केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा इन योजनाओं के लिए लगभग 1600 करोड़ रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि अधिकारियों पर दबाव बनाकर पंचायत बैठकों के दौरान उन्हीं योजनाओं के प्रस्ताव दोबारा भेजने को कह रहे हैं, जिन्हें पहले ही केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल को चार वर्ष पूरे होने वाले हैं, लेकिन इस दौरान लाहौल-स्पीति के विकास को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस पहल देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे मुख्य रूप से केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से ही संभव हुए हैं।

रवि ठाकुर ने यह भी कहा कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू के हालिया लाहौल-स्पीति दौरे के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

उन्होंने लाहौल-स्पीति की जनता से अपील करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों के बहकावे में न आएं और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए ही अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा कि जो सरकार क्षेत्र के विकास में वास्तविक योगदान दे रही है, जनता को उसी के समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देना चाहिए ताकि लाहौल-स्पीति का विकास निरंतर आगे बढ़ता रहे।

रवि ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यशैली से जनता भली-भांति परिचित है और लाहौल-स्पीति की जनता यह समझती है कि केंद्र की भाजपा सरकार ही क्षेत्र के विकास को सही दिशा देने में सक्षम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।