सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सेल का तीसरी तिमाही के दौरान हॉट मेटल, क्रूड स्टील और विक्रेय इस्पात का अब तक का सर्वाधिक तिमाही उत्पादन

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली .  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( सेल )  ने  31  दिसंबर ,   2020   को समाप्त  हुए  तिमाही के दौरान हॉट मेटल ,  क्रूड स्टील और  विक्रेय इस्पात  का  अब तक का सर्वाधिक  तिमाही उत्पादन  हासिल  किया  है  और  पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुक़ाबले शानदार वृद्धि दर्ज की है। वित्तवर्ष   ’ 21  में उत्पादन   तीसरी तिमाही  ’21 तीसरी तिमाही  ’20 %  वृद्धि नौमाही  ’ 21 दूसरी तिमाही  ’21 पहली तिमाही  ’21 हॉट मेटल  ( लाख टन ) 48.0 43 . 0 12% 116 . 0 41 . 3 27 . 0 क्रूड स्टील  ( लाख टन ) 43.7 40 . 0 9% 106 . 0 38 . 2 25 . 0 विक्रेय इस्पात  ( लाख टन) 41.5 39 . 0 6% 102 . 0 37 . 5 23 . 0 * 10 लाख टन = 1 मिलियन टन इस दौरान  कंपनी  के विक्रय  में भी  बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही के दौरान विक्रय  ( घरेलू और निर्यात मिलाकर )  में ,  पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुक़ाबले  5.6 % वृद्धि दर्ज की है। इसी के साथ  अप्रैल-दिसंबर  2020  की  नौमाही के दौरान कुल विक्रय में भी कंपनी ने वृद्धि दर्ज की है। वित्तवर्ष   ’ 21  में विक्रय   तीसरी तिमा

भाजपा नेता ने किया 7 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उदघाटन

  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्राम भटौली में श्री श्री 1008 ठाकुर जी महाराज क्रिकेट क्लब समिति द्वारा  भाजपा नेता श्री अभय सेंगर द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया उन्होंने कहा खेलने से शारीरिक विकास होता है क्षेत्र के युवाओ को इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए तथा इस तरह की प्रतिस्पर्धाओ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उदघाटन समारोह में मौजूद रहे टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह (छोटे ठाकुर),उपाध्यक्ष- भोले ठाकुर व्यवस्थापक- राघवेंद्र सिंह वैस,  विभू शर्मा, रत्नेश शर्मा, शिवम सिंह वैश्य सहयोग कर्ता- श्री होती लाल दुबे, श्री विनय गुप्ता, श्री राजू शर्मा एवम कमेंटेटर- गोविंद, रविन्द्र आदि लोग  उपस्थित रहे।

करणी सेना भारत सोनभद्र की इकाई ने सोनभद्र एसपी व एडिशनल एसपी से की शिष्टाचार मुलाकात

प्रदीप कुमार जायसवाल  लोकल न्यूज आँफ इंडिया  सोनभद्र। करणी सेना भारत सोनभ द्र की कार्यकारिणी ने जिले के नए एसपी व एडिशनल एसपी क्रमशः अमरेन्द्र_प्रसाद_सिंह व  ओपी सिंह से  जिलाध्यक्ष सोनभद्र  राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में  महाराणा प्रताप व मां भारती की स्मृति चिन्ह की भेट के साथ सम्मान करते हुए शिष्टाचार मुलाकात किया गया। श्री सिंह ने कहा कि इस मुलाकात का उद्देश्य नए एसपी व एडिशनल एसपी का सम्मान करना था।साथ ही जिले में हो रहे आए दिन दुर्घटनाओं को होने से रोका जाय इस संदर्भ में वार्ता हुई। इस मुलाकात में सोनभद्र इकाई के पदाधिकारी व सदस्यगण क्रमशः नीलेश सिंह,शैलेश सिंह,दीपक सिंह,अखिलेश सिंह,अंकित सिंह,मुन्ना सिंह,अभिजीत सिंह,अभिषेक सिंह,आयुष सिंह,उज्ज्वल सिंह,विकाश प्रताप सिंह,शशांक प्रताप सिंह,सर्वेश सिंह,विशाल सिंह, ऋषभ सिंह,गौरव चंदेल आदि उपस्थित थे।

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा “हिंदी भाषा में भारतीय वाङ्मय (विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, इतिहास आदि) का लेखन” विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  दिल्ली।  दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा दिनांक  6  जनवरी 202 1  को  “ हिंदी भाषा में भारतीय वाङ्मय (विज्ञान ,  राजनीतिशास्त्र ,  इति हास आदि) का लेखन ”  विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ के सानिध्य तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी माध्यम कार्यान्वय निदेशालय की निदेशक डॉ. कुमुद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया I कार्यक्रम में वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कान्त अवस्थी एवं सत्यवती कॉलेज (सांध्य) से सहायक प्राध्यापक डॉ. जगबीर सिंह उपस्थित रहे। श्रीमती कीर्ति दीक्षित द्वारा सरस्वती वंदना से वेबिनार का शुभारम्भ किया गया।   डॉ. जगबीर सिंह द्वारा संख्या बल के आधार पर हिंदी भाषा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए अपने वक्तव्य का प्रारंभ किया I  उन्होंने बताया कि वर्तमान में हिंदी सबसे ज्यादा लोकप्रिय भाषा में से एक है। आज के समय में हिंदी वाङ्मय पर कई पुस्तकें उपलब्ध हैं जिनमे से कुछ पर ही मौलिक कार्य हुआ है जबकि अधिकांश पर अनुवाद कार्

नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2021-22, लोक सभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे उद्घाटन

सोशल काका  लोकल  न्यूज ऑफ़ इंडिया  नई दिल्ली। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑर्गेनाइजेशन (एनवाईपीओ) ने टेक्नोलॉजी से लैस संसद के प्रदर्शन के लिए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आज यूथ ऑफ इंडिया द्वारा संचालित खास बजट चर्चा का आयोजन किया। इस युवा संसद में अपने राज्य की आवाज़ बनने के लिए हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से 5-5 छात्रों का चयन किया गया है। इस राष्ट्रीय युवा संसद 2021-22 का उद्घाटन लोक सभा स्पीकर, श्री ओम बिरला द्वारा किया जा सकता है। उद्घाटन ऑनलाइन संबोधन के साथ 7 और 8 जनवरी 2021 को किया जाएगा। चूंकि, देश का बजट युवा द्वारा पेश किया जाएगा इसलिए सभी मंत्रालय अलग-अलग लोगों को आवंटित किए गए हैं, जिसके लिए उन्होंने उचित रिसर्च किया है। बजट बनाने की प्रक्रिया में युवाओं की सोच शामिल करने के लिए इस बटज की एक कॉपी देश के वित्त मंत्री को भी प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर इकॉनमी के विभिन्न सेक्टरों पर एक्सपर्ट्स द्वारा चर्चा की गई, जिसमें इकॉनमी सर्वे को भी रिलीज़ किया गया। मीटिंग के बाद शाम 4 बजे हलवा समारोह भी किया गया। रोहन महाजन, महासचिव, एनवाईपी ने इस सत्र के लिए भारत के सभी हिस्सो

मात्र 20 दिन में मिलीभगत करके 2500 करोड़ की संपत्ति पर हुआ खेल

अपर्णा आश्रम सोसायटी के प्रधान सुभाष दत्त व सदस्य कश्मीर ङ्क्षसह पठानिया पर उठ रहे सवाल   योग गुरू धीरेंद्र ब्रह्मचारी की मौत के बाद दोनों बने थे सोसायटी की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य धीरेंद्र ब्रह्मचारी के समय में रहे गवर्निंग काउंसिल के दो सदस्यों को हटाया गया सोशल काका  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  गुरुग्राम। सिलोखरा गांव में योग गुरू धीरेंद्र ब्रह्मचारी की अपर्णा आश्रम सोसायटी की 24 एकड़ जमीन को बेचने और उसकी रजिस्ट्री कराने का मामला गर्माता जा रहा है। खास बात यह है कि सिर्फ 20 दिनों में ही इस 2500 करोड़ की संपत्ति को बेच दिया गया। इसलिए सोसायटी के प्रधान व सदस्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले में मानव आवाज संस्था ने आवाज उठाते हुए कहा है कि इस तरह से किसी सोसायटी की जमीन को नहीं बेचा जा सकता। इसलिए संस्था इसे ना केवल अदालत में चुनौती देगी, बल्कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इसकी सीबीआई जांच की मांग भी करने की तैयारी कर रही है। योग गुरू धीरेंद्र ब्रह्मचारी के यहां सिलोखरा गांव स्थित अपर्णा आश्रम सोसायटी की जमीन को बेचने में दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक हुई कार्यवाही सवा

भव्य सुन्दर कांड का हुआ आयोजन

प्रदीप कुमार जायसवाल  लोकल न्यूज आँफ इंडिया   बखरीहवा, सोनभद्र। स्व.नाबालिग सिंह स्मृति यात्री प्रतीक्षालय बखरिहवा में ग्रामीण जनता द्वारा भव्य सुन्दर कांड का आयोजन किया गया।   श्रदालूओ भक्ति भाव मे मन लगाकर भक्ति का भरपूर आनंद लिए साथ ही साथ ग्रामीणो ने अपने तरफ से प्रसाद एव महाप्रसाद का धन राशि का सहयोग दिए।   सुरेंद्र तिवारी, राजेश्वर सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, आलोक सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ शिक्षक छोटे लाल साहू, राकेश दूबे, सर्वेश सिंह, सुरेश जायसवाल, अवधेश तिवारी,सुनील केशरी सतेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, विनोद कुमार, गिरजाशंकर,समेत तमाम ग्रामीणों ने योगदान दिया।  प्रसाद एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया।  इस कार्यक्रम में भाजपा म्योरपुर मंडल महामंत्री श्री विष्णु कांत द्विवेदी के द्वारा दर्जनों लोगों को भगवा रंग के अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।