आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पुनर्वास प्रथम बीजपुर के प्रांगण में संयुक्त रूप से बापू और शास्त्री को किया याद
आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पुनर्वास प्रथम बीजपुर के प्रांगण में संयुक्त रूप से बापू और शास्त्री जी को किया याद
प्रदीप जायसवाल
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
बीजपुर,सोनभद्र।न्याय पंचायत जरहां के दर्जनों ग्राम पंचायतों विभिन्न प्राथमिक,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों के साथ- साथ तमाम सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में सादगी के साथ हर्षोल्लास पूर्वक भारत माता के दो महान सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लोकप्रिय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पुनर्वास प्रथम बीजपुर के प्रांगण में संयुक्त रूप से दोनो महापुरुषों का जन्मदिवस समारोह सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सादे समारोह में मनाया गया ।प्रधानाचार्य ताड़क नाथ दुबे तथा प्रधानाध्यापक आशारानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। राम और सिंह महाविद्यालय जिला में प्रबंधक डॉ ओमप्रकाश सिंह द्वारा ध्वजारोहण करके दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुएउनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वन विभाग कार्यालय अनजानी क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद जहीर मिर्जा द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी जरहां ने उपस्थित लोगों को वन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बारे में बताया लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वन के सभी प्राणियों की रक्षा करना हम सभी का धर्म है।इस मौके पर सहायक अध्यापक मनोज दुबे,संध्या सिंह,सरोज यादव,पूजा यादव,अनुदेशक विमिलेश यादव,इसमिता,शिक्षा मित्र शालिनी जायसवाल,संदीप राय,राकेश शर्मा,बाल किसुन यादव व समस्त स्टाप मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें