सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरुवार को भूलकर ना करे यह काम , वरना हो जायेगे कंगाल  

गुरुवार को भूलकर ना करे यह काम , वरना हो जायेगे कंगाल  



पंडित विनय शर्मा 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


हरिद्वार।  आपने सुना  ही होगा कि  घर में बड़े बुजुर्ग अक्सर हमें आपको मंगलवार गुरुवार और शनिवार को कुछ काम करने से रोकते हैं। कभी कभार हमें यह सब बोझिल भी लगता हैं पर अगर ध्यान से सोचे तो इसका अपना अलग अलग मायना हैं। 


ब्रहमांड में नौ ग्रहो में सबसे भारी हैं वृहस्पति 


बृहस्पतिवार अत्यंत शुभ दिन माना जाता है, इसलिए इस दिन बहुत सारे काम किए जा सकते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो देवगुरु बृहस्पति का बहुत बड़ा स्थान माना गया है और यदि हम ब्रह्मांड की बात करे तो नौ ग्रहों में बृहस्पति ग्रह को सबसे भारी माना गया है।यही कारण है कि जिन कार्यों को इस दिन करने से घर में हल्कापन आता है, उन्हें धार्मिक दृष्टि से वर्जित माना गया है, क्योंकि इन कार्यों को करने से गुरु कमजोर होता है।



गुरुवार को मानते हैं लक्ष्मी नारायण  जी का वार 


बृहस्पति को धर्म एवं शिक्षा का भी कारक माना गया है। ऐसा करने पर शिक्षा में असफलता मिलती है और धर्म के प्रति भी रुझान कम होता जाता है।बृहस्पतिवार को लक्ष्मीनारायणजी का वार भी माना जाता है। इसदिन वर्जित काम करने से लक्ष्मी और नारायण दोनों ही रुष्ट हो सकते हैं, इसलिए बृहपतिवार को कुछ वर्जित कार्यों को करने बचना चाहिए। जानिए वो कौनसे पांच काम हैं जिन्हें करने से लक्ष्मी रुष्ट होती है।



महिलाओ को सिर धोना होता है वर्जित 


गुरुवार को महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए क्योंकि बृहस्पति ही महिलाओं के पति और संतान का कारक होता है। इस प्रकार अकेला बृहस्पति ग्रह संतान और पति दोनों को प्रभावित करता है। इसलिए इस​ दिन सिर धोने से बृहस्पति की स्थिति कमजोर होती है, जो संतान और पति की उन्नति में बाधक बनता है।


महिला हो या पुरुष गुरुवार को नहीं कटवाते हैं बाल 


बृहस्पतिवार के दिन महिला हो पुरुष कभी भी बाल नहीं कटवाना चाहिए। इससे भी बृहस्पति कमजोर होता है। इससे आयु कम होती है और उ​न्नति में बाधाएं आ सकती हैं।


इस दिन पुरुषों को दाढ़ी भी नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करने से गुरु कमजोर होता है और जीवन में बाधाएं उत्पन्न करता है। इस दिन नाखून भी नहीं काटने चाहिए।


नहीं लगाते इस दिन पोंछा 


इस ​दिन घर में पोंछा नहीं लगाना चाहिए और न ही घर में उस जगह की सफाई करनी चाहिए, जहां रोजाना सफाई न होती हो। वास्तुशास्त्र के अनुसार ईशान कोण का स्वामी गुरु होता है और ईशान कोण का संबंध बच्चों से होता है। इसलिए इस दिन कबाड़ निकालने, जाले साफ करने, फर्श धोने से ईशान कोण कमजोर होता है। इसका विपरित प्रभाव बच्चों एवं गृह स्वामी पर पड़ता है।


साबुन से नहीं धोते कपड़े 


गुरुवार को साबुन लगाकर कपड़े धोने से भी गुरु कमजोर होता है। इसलिए इस दिन साबुन लगाकर कपड़े नहीं धोने चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे