सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश में बनेगा इको टूरिज्म बोर्ड : डॉ नीलकंठ तिवारी

गोरखपुर महोत्सव 2021 का शुभारंभ किया पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने



लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गोरखपुर। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे राज्य में इको टूरिज्म के विकास की अदभुत संभावनाएं हैं। इसे देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर कर्नाटक के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म का बोर्ड बनाया जाएगा।

डॉ तिवारी ने सोमवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में दो दिवसीय गोरखपुर महोत्सव 2021 का शुभारंभ करते हुए यह बातें कहीं। पर्यटन राज्य मंत्री ने पूर्वांचल में इको टूरिज्म का जिक्र करते हुए कहा कि गोरखपुर का अनुपम रामगढ़ ताल जहां इस कोरोना काल मे भी नव वर्ष के पहले दिन आठ से दस लाख लोगों के आगमन का गवाह बना वहीं चंदौली का चन्द्रपप्रभा जलप्रपात विश्व का तीसरे नंबर का जलप्रपात है। पूर्व की सरकारों में उपेक्षित इन स्थलों को संजोने का कार्य योगी सरकार कर रही है। पर्यटन मंत्री डॉ तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में सांस्कृतिक जागरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विवादित बनाकर विकास से वंचित किए गए अयोध्या धाम में भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ ही इसे विश्व का सबसे सुंदर शहर बनाने के लिए पर्यटन विभाग की तरफ से 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं चालू हैं। काशी विश्वनाथ में भव्य धाम, मथुरा वृंदावन में 300 से अधिक पर्यटन स्थलों का विकास, चित्रकूट धाम में लक्ष्मण झूला, मंदाकिनी आरती, घाटों का सुंदरीकरण, श्रृंगवेरपुर में निषादराज गुह्य का उद्यान, बहराइच में 40 एकड़ में वीर सुहेलदेव पासी की स्मृति में प्रोजेक्ट, कुशीनगर में 40 करोड़ से पर्यटन सुविधाओं का विकास, संतकबीर की स्थली, देवीपाटन आदि का विकास भी पहली बार योगी सरकार में किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के भव्य कुंभ की सफलता का भी उल्लेख किया।



योगी के नेतृत्व में अब ऊपर से देखा जाता है उत्तर प्रदेश को

पर्यटन मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले तक उत्तर प्रदेश की गिनती राज्यों की कतार में नीचे से होती थी लेकिन आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को ऊपर से देखा जाता है। आज यूपी डोमेस्टिक टूरिस्ट के लिए देश में नम्बर वन है। विदेशी टूरिस्ट के लिए देश मे दूसरे स्थान पर है। सुरक्षा और सुविधा मिलने से उत्तर प्रदेश इज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में दूसरे नम्बर पर है। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में अदभुत परिवर्तन हुए।


स्व का भाव त्याग दिया था कांग्रेस की सरकारों ने

पर्यटन मंत्री ने 1947 से 2014 तक के कालखण्ड का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने स्व का भाव त्याग रखा था। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के विकास की रचना देश के अनुसार, युवानुकूल, देशानुकूल शुरू हुई। गरीबों को मुफ्त में मकान, शौचालय, रसोई गैस, बिजली 2014 के बाद मिलनी शुरू हुई। 


पूर्वांचल का बहुमुखी विकास योगी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गांव, गरीब, किसान और पूर्वांचल बहुमुखी विकास योगी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है कि अकेले गोरखपुर में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को संचालित किया जा रहा है। साल भर में यहीं के कारखाने में उत्पादित खाद लोगों को मिलने लगेगी। गोरखपुर मंडल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता और सजगता से 2.88 लाख से अधिक किसानों का 1184 करोड़ रुपये का कृषि ऋण माफ किया गया। यह कर्ज सपा सरकार में चढ़ा था। गोरखपुर मंडल में 19.70 लाख से अधिक किसानों के खाते में 2134 करोड़ रुपये की राशि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत भेजी गई। गोरखपुर मंडल में 41 करोड़ रुपये का अनुदान कॄषि यंत्रों की खरीद और 50.24 करोड़ रुपये का अनुदान बीज खरीद पर दिया गया। कृषि मंत्री श्री शाही ने कहा कि पूर्वांचल अध्यात्म, कला व संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। इसके अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थानीय लोगों को व्यक्तित्व उजागर करने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। 


महोत्सव के शुभारंभ समारोह को गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल, राज्य सभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, महापौर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, पूर्व मंत्री व विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। स्वागत संबोधन में गोरखपुर के मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और मार्गदर्शन से यह आयोजन संभव हो सका। इस अवसर पर जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, उद्यमी, कलाकार व कई जनपदों से आए लोग मौजूद रहे।



महोत्सव का थीम सांग और इको टूरिज्म पर बनी डॉक्यूमेंट्री लोगों को भायी

गोरखपुर महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर महोत्सव के थीम सांग "रम रहे हैं नाथ योगी, बस रहे हैं नाथ योगी...आदि गुरुकुल का है उत्सव, गोरखपुर का है महोत्सव" पर मंचासीन जनप्रतिनिधियों के साथ लोग भी झूमते नज़र आए। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा हेरिटेज फाउंडेशन से बनवाई गई इको टूरिज़्म संबंधी डॉक्यूमेंट्री भी खूब पसंद की गई।


गोरक्षभूमि पर छाया है महोत्सव का उल्लास

गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखपुर में  महोत्सव का उल्लास देखते ही बन रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां ज्ञान, कला संस्कृति व मनोरंजन की त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को लगे स्टालों पर तो खासी भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टालों पर होममेड उत्पादों की जमकर खरीदारी हो रही है तो समय समय पर लोक संस्कृति को सहेजे कार्यक्रमों का भी खूब लुत्फ उठाया जा रहा है। महोत्सव स्थल पर मनोरंजन और जायके का भी पूरा इंतजाम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे