चमन
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
आनी। आनी आउटर सिराज में सबसे अधिक वारिश लगातार हो रही है। बीतीरात लुहरी,कोट,खेगसू में सड़कें डंगे, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है। सबसे अधिक नुकसान लुहरी से खेगसू सड़क पर हुआ है करोड़ो की लागत से बनी सब्ज़ी मंडी के साथ सड़क टूट गई है मलवा इतना अधिक बहकर दुकानों,मकानों में घुस गया है।
आनी एरिया में सड़कों,घरो,गांव में सड़क सम्पर्क टूट गया है मलवा भर गया है। व्यापार मंडल लुहरी के कृष्ण सिस्ता, विकु,सन्दीप,परसराम,राजू,बंसल,राजपाल शर्मा,आदि ने बताया कि बारिश इतनी अधिक हुई है कि खेगसू में सड़कों,दुकानों,घरों में मलवा भर गया है। अगर इसी तरह भारी बारिश लगातार रोज होती रही तो मकान,दुकाने,सब्ज़ी मंडी, को और भी अधिक नुकसान हो सकता है।
खेगसू कि जनता ने आनी प्रशासन से मांग की है कि सब्ज़ी मंडी खेगसू एरिए का मौके पर नुकसान का जायजा लिया जाए। इसी तरह लुहरी से आनी आने बाली सड़क पर भी जगह जगह मलवा गिरा पड़ा है।
आनी ब्लॉक में हर शाम भारी बारिश हो रही है जिससे कमांड,कोहिला,में भारी ओला वृष्टि होने से सेब की फसल को भी नुकसान हुआ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें