सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहीं अन्नपूर्णा तो कहीं आसरा के रूप मे दिखा राष्ट्रीय अध्यक्षा नम्रता पाठक के जन्मदिवस का आयोजन

 


  • राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा महिला मोर्चा अध्यक्ष का जन्मदिन सांसद- विधायक पत्नियों समेत संगठन ने सेवा नीति के तहत जरूरतमंदों को कहीं राशन तो कही भोजन की सेवा कर बनाया विशेष 
  • वर्चुअल जन्मदिवस के आयोजन के जरिये देश भर के पदाधिकारियों ने दी अपने राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष को जन्मदिवस की शुभकामना 




प्रभा पांडेय 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

लखनऊ। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ब्राह्मण हितो में और सेवा नीति के तहत राष्ट्र निर्माण में सहजता से सक्रिय रहती हैं। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय के निर्देशानुसार संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला मोर्चा नम्रता पाठक पत्नी कानून मन्त्री उत्तरप्रदेश ब्रजेश पाठक का जन्मदिन समाज में जरूरतमंद लोगो को  इस महामारी में भोजन करवा और राशन वितरण कर मनाया।  

देश के कोने कोने से ज़ूम एप्प के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में यह कार्यक्रम चलाया जिसमे पदाधिकारी से लेकर संगठन से जुड़े  सांसदों और विधायकों ,पूर्व मंत्री की पत्नियों ने भी आगे बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।  राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भगवान् परशुराम की जनकल्याण नीति को और न्यायोचित व्यवस्था की पक्षधर रही हैं और सत्ता पक्ष हो या विपक्ष लगभग सभी जगह प्रतिनिधित्व कर रहे ब्राह्मण राजनेता संगठन में विशेष लगाव रखते हैं।

संगठन ने दिखावे की नीति से अलग हटकर सदा जमीनी सेवा और विप्र उद्धार कार्यो में श्रेष्ठता की भागीदारी की हैं और आज महिला मोर्चा के पदाधिकारियों समेत संगठन से जुड़ा हर कार्यकर्ता अपनी राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष के जन्मदिवस को ख़ास बनाने में लगा हुआ हैं।  देश के कोने कोने से बधाईयों का तांता लगा हैं और साथ ही साथ कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता वर्चुअल जन्मदिवस का आयोजन आज शाम को भगवान् परशुराम की आराधना और उनकी विशेष अनुकम्पा में संचालित किया। 

राष्ट्रीय महामंत्री डॉ विनोद तिवारी  उत्तरप्रदेशपूर्व मन्त्री सीपी मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन मुकेश पाठक राष्ट्रीय महामंत्री नितिन चतुर्वेदी राजस्थान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपाध्याय असम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री शिवम शर्मा पंजाब ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अवस्थी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदुकुमार पाठक मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज दुबे मध्यप्रदेश,  राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय शुक्ला,राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महिला मोर्चा  संध्या त्रिपाठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित पवन आचार्य उत्तराखंड ,राष्ट्रीय मंत्री अतितानन्द त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनीत भारद्वाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल पांडेय,,राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा निधि वशिष्ठ हरियाणा, मध्यप्रदेश गौरव मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा दुबे , उत्तराखंड अध्यक्ष अनीता शर्मा, हिमाचल अध्यक्ष कंचन शर्मा, पंजाब अध्यक्ष  अशोक पाठक बिहार अध्यक्ष माधेश्वर शर्मा, गुजरात अध्यक्ष जयेंद्र कन्हैया लाल,महाराष्ट्र अध्यक्ष वरुण पाठक,असम अध्यक्ष राजेश मिश्रा,नागालैंड अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ उपाध्याय, हिमाचल नारेश शर्मा, झारखंड अध्यक्ष दीपक गौड़, ओडिसा अध्यक्ष विमलकुमार सतप्ती , वेस्ट बंगाल अध्यक्ष अभय तिवारी,छतीसगढ़ अध्यक्ष सूरज शर्मा, चंडीगढ़ अध्यक्ष सुनील किमोठी,उत्तरप्रदेश अध्यक्ष प्रतीक त्रिपाठी ,,प्रदेश संयोजक महिला मोर्चा यूपी तृप्ति दुबे,उत्तरप्रदेश महामंत्री संगठन  हिमांशु पांडे ,उत्तरप्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक कौशिक सहित 24 राज्यो के अध्यक्ष महामंत्री अन्य  पदाधिकारियों से शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे