सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सड़क नहीं बनने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने किया विधायक के खिलाफ प्रदर्शन



10 वर्षो से नहीं बनी त्रिमूर्ति नगर से पीएसी छावनी जाने वाली सड़क : यशवंत सैनी 

शिवम गोयल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड 44, 45 में सड़क नहीं बनने से नाराज स्थानीय निवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बीजेपी विधायक आदेश चैहान के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगो का आरोप है कि पिछले दस वर्षों से सड़क नहीं बनी है। जिसके कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं देने से वार्ड के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। विधायक आदेश चैहान विधानसभा क्षेत्र को संभाल नही पा रहे हैं। पूरा विधानसभा क्षेत्र समस्याओं से ग्रस्त है। विधायक निधि से भी क्षेत्र में विकाय कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए आदेश चैहान अपने दस वर्षो के कार्यकाल में त्रिमूर्ति नगर से लेकर ईदगाह तक सड़क का निर्माण नहीं करा पाए है। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी सडक में जरा सी बरसात में ही पानी भर जाता है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्षद जफर अब्बासी और श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान ने कहा कि आदेश चैहान दो बार से लगातार विधायक चुने गए। लेकिन क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पाए। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो विकास कार्यो को लेकर विधायक बहाना बनाते थे कि सरकार उनकी नहीं सुनती। अब उनकी अपनी पार्टी भाजपा की सरकार होने पर भी क्षेत्र की जनता विकास के लिए तरस रही है। युवा नेता अंकित चैधरी व जीतू चैधरी ने कहा कि विधायक आदेश चैहान के दस वर्षो के कार्यकाल में क्षेत्र विकास के मामले में पूरी तरह पिछड़ गया है। बार बार मांग करने के बावजूद विधायक सड़क तक नही बनवा पाए। त्रिमूर्ति नगर से पीएसी छावनी तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क की दुर्दशा से क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है। मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा व नावेज अंसारी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद विधायक क्षेत्र का विकास नहीं करा पाए। पूरा विधानसभा क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि सुभाष नगर में जलभराव की समस्या का समाधान भी आज तक विधायक नहीं करा पाए हैं। त्रिमूर्ति नगर, ईदगाह, पीएसी मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। 




प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, पार्षद सुहेल कुरेशी, मेहरबान खान, तासिन, शशि, सीमा, राजेश्वरी, महिंद्र कौर, गीता, शबाना, लता पंवार, मनीषा, संतोष, वरुण बालियान, जगदीप असवाल, संगम शर्मा, नावेज अंसारी, हाजी शाहबुद्दीन, दिलशाद मंसूरी, जाकिर अंसारी, अनीस कुरेशी, यामीन प्रधान, अमन अंसारी, सुमित भाटिया, सतेंद्र वर्मा, जगदीश असवाल, जाफिर अंसारी, शशिकांत शर्मा, सीमा, संतोष, अनीस कुरैशी, रईस अब्बासी, वरूण बालियान, डा.मेहरबान खान, नवाज अब्बासी, हरजीत सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे