मांगी दीर्घआयु व स्वास्थ्य दुरूस्त और राजनीति जीत के का आशिर्वाद
करतार कौशल
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
केलांग।लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर की स्वास्थ्य लाभ और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कीह गोंपा में बौद्ध लामाओं प्रार्थना की। कीह गोंपा के मुख्य लामा रामसिंह ने बताया कि रवि ठाकुर कोरोना से पॉजिटिव हुय थे। पॉजिटिव होने के बाबजूद उन्होंने स्पीति के प्रत्येक गोंपा में मास्क, सेनिटाईज़र, पल्स ऑक्सी मीटर, स्टीमर, थर्मल स्क्रीनिंग किट सहित विटामिन सी और डी की गोलियां भेजी है। उन्होंने बताया कि बीते दो साल से रवि ठाकुर स्पीति वासियों का विशेष तौर पर गोम्पाओं के बौद्ध लामाओं का विशेष ध्यान रखा है। इसलिये कीह गोम्पा में उनकी स्वास्थ्य व दीर्घआयु राजनीति जीत के लिये पूजा कर रहे है। कीह गोंपा के एक्सिक्यूटिव सदस्य तंजिन रिगजिन ने कहा कि गत वर्ष भी कोरोना काल मे रवि ठाकुर ने लामाओं की सहायता की और एक पूजा के लिए वाद्ययंत्र दुजेन भेंट की। इसके साथ उन्होंने मास्क सेनिटाईज़र और दवा भी बांटे। उधर काजा गोंपा के लामा तनपा ने भी सभी लामाओं की ओर से रवि का शुक्रिया अदा किया। वहीं स्पीति गोंपा के बौद्ध भिक्षुणी देचेन जंगमो ने भी पूर्व विधायक का आभार जताया है। ब्लॉक कांग्रेस स्पीति के अध्यक्ष छेरिंग टशी, महा सचिव सोहन सिहं ने रवि ठाकुर और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद किया जो मुश्किल घड़ी में गांधी हेल्पलाइन से जुड़े कांग्रेस के कार्यकता जनजातीय क्षेत्रों में दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर मास्क आदि वितरित कर रहे हैं और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि कोरोना महामारी के बीच लाहौल स्पीति की जनता स्वस्थ रहे इसके लिए पूर्व विधायक रवि ठाकुर और कांग्रेस कार्यकर्ता निस्वार्थ भावना से जनता की सेवा के लिए बढ़चढ़ भाग ले रहे हैं। उन्हें विश्वास है 2022 विधानसभा चुनाव में जरूर कामयाब होंगे। इस मौके पर स्पीति ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष छेरिंग टशी, सनी, ब्लॉक कांग्रेस स्पीति के प्रवक्ता केसंग रापचीक ने भी जिला परिषद सदस्य पूनम एव महिला मंडल के सदस्य ठिल्ले छोंजोम, कलजंग डोलमा,तेंजिन छुनित, लोबजंग डोलकर ने लोसर, चीचोंग और खोलक्सा गांव में घर घर जा कर मास्क बांटे और लोगों से मुलाकात की और मास्क वितरण के साथ लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें