भदोही में 5 सितंबर को शिक्षकों को संबोधित करेंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव-त्रिरत्न शुक्लेश जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी
नित्यानंद
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
ओबरा।समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश ने कहा कि भदोही में 5सितंबर को शिक्षक दिवस पर जे आर एस एन पब्लिक स्कूल भदोही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन पर सपा शिक्षक सभा के पदाधिकारी गण अधिक से अधिक पहुच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।5 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को संबोधित करेंगे और शिक्षकों के परेशानियों की बाबत जानकारी लेंगे इस दौरान शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो बी पांडेय तथा एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा के मा डॉ मान सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। सोनभद्र जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा त्रिरत्न शुक्लेश ने कहा कि वर्तमान की सरकार शिक्षकों को उपेक्षित कर रही है जिससे शिक्षक परेशान है।वित्तविहीन शिक्षक ,शिक्षामित्र ,अनुदेशक शिक्षकों का मानदेय व संविदा शिक्षक सभी अपने अपने भविष्य को लेकर परेशान है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें