प्रवीण कुमार/प्रतिमा कुमारी
लोकल न्यूज़ इंडिया
बीजपुर।बीजपुर थाना क्षेत्र के शनिवार के दिन बीजपुर सहित अन्य स्थानों पर बड़े धूमधाम से बहनों द्वारा भाई दूज का पर्व मनाया गया ।आपको बता दें कि यह पर्व बहन भाई का प्रेम का प्रतीक मानाया जाता है ।पूजा अर्चना के साथ होने वाला यह पर्व बहनों के लिए भाइयों के प्रति मन्नत भी माना जाता है।भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं बहन भाई दूज के दिन बहन अपने भाई की खुशहाली और लंबी आयु की कामना करती है। भाई भी अपनी बहन से सदैव रक्षा करने का वादा करते हैं।
मान्यताओं अनुसार इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के अनेकों बार बुलाने के बाद उनके घर गए थे। यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर उनके खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। प्रसन्न होकर यमराज ने बहन यमुना से वर मांगने को कहा। यमुना ने कहा आप हर साल इस दिन मेरे घर आया करो और इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक करेगी उसे आपका भय नहीं रहेगा। यमराज ने यमुना को आशीष प्रदान किया। कहते हैं इसी दिन से भाई दूज पर्व की शुरुआत हुई।
बहनों द्वारा थाली में सिंदूर, फूल, साबुत चावल के कुछ दाने, चांदी का सिक्का, पान का पत्ता, सूखा नारियल यानी गोला, फूल माला, कलावा, मिठाई, दूब घास और केला, दीया धूप बत्ती रखती है।इस मौके पर पूजा-अर्चना करती बहने
अमरावतीदेवी,विंध्याचली ,सोनी गुप्ता,रेनु सोनकर, आंचल देवी, खुशबू,आरती,पुनम,सीमा,दमन्तीशर्मा,पिहू , के साथ काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें