सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हिमाचल-पंजाब-लेह लद्दाख लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिला शिमला रामपुर बुशहर झाकडी वार्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डन्सा धार व कराली में भांग उखाड़ी और नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम शुरू किया

  महेंद्र सिंह पटेल, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, शिमला:  आज रामपुर बुशहर झाकडी वार्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डन्सा में नोगी-धार वार्ड व कराली वार्ड में  में  भांग उखाड़ी अभियान चलाया गया ।।इस अभियान में ग्राम पंचायत डन्सा  के प्रधान श्री देश राज हुड़न जी  विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस के समाज सेविका सीमा मानटा जी महिला मंडल प्रधान कराली व महिला  मंडल प्रधान नोगी -धार महिला मंडल की प्रधान ज्वाला देवी और राम प्यारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे ,लोगो को नशे के बारे में जागरूक करवाया , सीमा मानटा ने कहा कि यदि नौजवान युवा अपने कार्य, पढ़ाई में मन लगाकर काम करेंगे तो नशा से दूरी हो सकती है, युवा नौजवान साथियों  युवा पीढ़ी खेल कूद में आगे बढ़ो इसी तरह युवक नौजवान भाई नशा से दूरी बनाए और रामपुर बुशहर नहीं बल्कि पूरा हिमाचल नशा मुक्त होगा, उस के साथ ग्राम पंचायत प्रधान देश राज हुडन ने कहा कि पंचायत की तरह से नौजवान युवा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी पूरी सहायता करेंगी यदि कोई नशा करते हुए पकड़ा गया तो एक बार हम ऐसे व्यक्ति को एक बार समझाते हुए माफ करेंगे,  दूसरी बार यदि वैसे ही नशा करते हुए नजर आए, तो

जिला शिमला रामपुर बुशहर के अन्तर्गत सनारसा पंचायत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनारसा में हैड बॉय और हैंड गर्ल चुने गए

  महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रामपुर बुशहर।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनारसा में हैड बाॅय और हैड गर्ल चुने गए। प्रधानाचार्य निर्मल सोनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यशिका को हैड गर्ल और सौरभ शर्मा हैड बाॅय चुने गए।महा सचिव कार्तिक को चुना गया। हाल ही में स्तरोन्नत विद्यालय में 145 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन समय समय पर किया जाता है। आज भी छात्रों ने विद्यालय कैम्पस की सफाई की और स्वास्थ्य, स्वच्छता के साथ साथ नशे के प्रति जागरूकता कराया गया। इसमें प्रवक्ता शमशेर सिंह एवम नीता नेगी, विज्ञान स्नातक जी  दिक्षिता, कला स्नातक ओ पी ठाकुर,कला अध्यापक सुरेश कुमार शास्त्री हेमंत शर्मा, भाषा अध्यापिका अनिका ठाकुर, शारीरिक शिक्षक कुलदीप उपस्थित रहे। सभी छात्रों ने स्वच्छता अपनाने एवम् नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने बताया  जिस समुदाय में हम रह रहे हैं , उसे समझना।समूह स्तर पर जिम्मेदारियों को बांटने के लिए आवश्यक क्षमता का विकास करना। आपातकाल और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सदैव जा

जिला शिमला रामपुर बुशहर झाकडी पंचायत के अन्तर्गत ग्राम खडकाग में एकल अभियान के महिला समाज सेविका कार्यकर्ता सीमा मानटा ने महिला मंडल व युवक मंडल ने सफाई अभियान भांग उखाड़ी का अभियान शुरू किया

  महेंद्र सिंह पटेल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया आज रामपुर बुशहर झाकडी पंचायत के अन्तर्गत खडकाग में एकल अभियान समाज सेवी सीमा मानटा जी के साथ महिला मंडल खडकाग और युवक मंडल ने सफाई अभियान भांग उखाड़ी अभियान कार्य शुरू किया इस कार्यक्रम में सभी महिलाएं व युवक मंडल के सदस्य ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, इस के साथ झाकडी पुलिस अधिकारी विभाग भी मौजूद रहें,      उनके साथ जई और अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे सीमा मानटा ने कहा कि इस तरह सभी महिला मंडल व युवक मंडल एकल अभियान सफाई अभियान भांग उखाड़ी अभियान हर गांव में मिलकर समाज कार्य करेंगी , सभी लोगों को  नशा मुक्त अभियान करने का संदेश के साथ सभी नौजवान युवा को नशा से दूर रहने का पाठ्यक्रम समझने का प्रयास करेंगे।     ताकि युवा पीढ़ी नशा मुक्त हो और नौजवान युवा पढ़ाई के साथ साथ आगे बढ़ेंगे और अपना रोजगार व स्वरोजगार प्रशिक्षण पर ध्यान दें सके , इस के साथ एकल अभियान सदस्य सीमा मानटा, युवक मंडल प्रधान नानक जी, महिला मंडल प्रधान रससु देबी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिलाएं पुलिस अधिकारी अन्य विभाग के अधिकारी का सीमा मानटा जी ने सभी महिलाओं ग्र

रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुरेन्द्र मोहन को ज्ञापन सौंपा हुए कार्यकर्ता

         महेंद्र सिंह पटेल, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, शिमला:  जिला शिमला रामपुर बुशहर के अन्तर्गत गोपालपुर पंचायत से बसपा पार्टी रामपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री , अन्य कार्यकर्ता एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य के जालौर जिले के सायला उप उपखंड के सुराणा गांव में हुई, नृशंस घटना में छात्र इन्द्र मेघवाल की जान चल गई जो कि असहनीय है उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान की स्थापना लोकतांत्रिक सरकार अनुसूचित जाति एवं जाति अत्याचार निवारण अधिनियम की वैधानिकता के बाद भी शैक्षणिक संस्थान में एक अनुसूचित जाति के छात्र द्वारा घड़े से पानी पी लेने मात्र अध्यापक के द्वारा उन को पिट पिट कर हत्या कर देना दुर्भाग्य पूर्ण पीड़ादाई मान्यता कलंक है उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार इस अध्यापक और ऐसे हत्याकांड मामले पर उच्च कारवाई करने की मांग की, उन के परिजनों को उच्च राशि सरकार द्वारा मिलनी चाहिए , राष्ट्रपति के द्वारा राजस्थान सरकार को आदेश जारी करने की मांग करते हैं

रामपुर-रचोली सड़क पर जाम की समस्या

रमेश चंद कश्यप, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, रामपुर:  8 पंचायतों के हजारों लोग परेशान, SDM को ज्ञापन सौंपा लगाई गुहार  रामपुर शहर के साथ सटी रचोली पंचायत और यहां से गुजरने वाले हजारों लोग रोजाना जाम की समस्या से परेशान है। सबसे अधिक समस्या स्कूली बचो के स्कूल जाने और स्कूल से वापिस आने पर होती है।रामपुर रचोली सड़क पर क़रीब 2–2 घण्टे तक जाम लगा रहता हैं। ऐसे में आठ पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाई करने में कई परेशानी का सामना करना पड़ा है।इस समस्या को लेकर रचोली के लोगों ने एसडीएम रामपुर सुरेन्द्र मोहन को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रामपुर रचोली मार्ग तंग होने के कारण आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती हैं, ज्यादातर प्लम अौर सेब सीजन के दौरान जाम की स्थिति अधिकतर बनी रहती है, इस दौरान इस मार्ग पर वाहनों की अधिकतर आवाजाही हो बनी रहती है। हर वर्ष अप्रैल और मई में प्लम अौर अगस्त और सितंबर माह में सेब सिजन के दौरान यहां लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रोजाना दिन में कई मर्तबा जाम की समस्या खड़ी हो

बुधवार को रामपुर में भाजपा मंडल पंचायती राज प्रकोष्ठ की बैठक मंडल अध्यक्ष कुलबीर खुद जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

  रमेश चंद कश्यप, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, रामपुर:  वीरवार को रामपुर में भाजपा मंडल पंचायती राज प्रकोष्ठ की बैठक मंडल अध्यक्ष कुलबीर खुद जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  जिसमे विभिन्न पंचायत से आए जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई व 30 अगस्त को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के रामपुर के एक दिवसीय दौरे के बारे में भी चर्चा की गई। आज की इस विशेष बैठक में हिमकोफैड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी जी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक नंद लाल बुशैहरी जी,मंडल महामंत्री अनील चौहान जी व विभिन्न पंचायतों से आए पंचायत समिति अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य,प्रधान ,उपप्रधान व नगर परिषद के पार्षद गण उपस्थित रहे।

30 अगस्त को रामपुर दौरे पर CM जयराम

कौल सिंह नेगी ने दी जानकारी, शिंगला गांव में संस्कृत कॉलेज खोलने को मिली मंजूरी।      रमेश चंद कश्यप, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,  हिमाचल:  हिमाचल के रामपुर को जयराम सरकार ने कई बड़ी सौगात दी है जिसके बारे में हिमकोफेड़ चेयरमैन कौल सिंह नेगी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रामपुर के समीप शिंगला गांव में संस्कृत कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी गई है और साथ में ही 5 करोड़ का प्रावधान कर इस कॉलेज को जल्द बनाने की भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा ज्यूरी में स्तिथ इंजीनियरिंग कॉलेज को चालू करने की घोषणा भी सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में की गई ।नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा रामपुर में कुल 19 कार्य कि घोषणा रामपुर में जनसभा के दौरान की थी। जिसमें से 6 कार्य को पूरा कर जन समर्पित कर दिया गया है। कॉल सिंह नेगी ने बताया कि ननखड़ी क्षेत्र में जनता को भविष्य में सड़क व अन्य कार्यों सम्बंधी कोई दिकत न हो इसके लिए ननखड़ी में लोक निर्माण व खोलीघाट में सब डिवीजन खोलने की मांग को पूरा कर दिया गया है और जल्द ही यहां पर अधिशासी अभियंता व अन्य स्टॉफ की तैनाती सितंबर माह में हो जायेगी। इसके बा

नाथपा बांध से कल छोड़ा जाएगा 1200 क्यूमेक्स पानी,नदी किनारे न जाने की दी हिदायत: SDM

  महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रामपुर में NJHPS के नाथपा बांध से 23 अगस्त को रात 12 से शाम 5 बजे तक 1200 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। इससे सतलुज नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सतलुज नदी के पास न जाएं।एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि बांध में इन दिनों पानी लगातार बढ़ता रहा है। इसको देखते हुए 23 अगस्त को बांध के फाटक खोले जाएंगे। इसके लिए झाखडी परियोजना प्रबंधन ने प्रशासन को सूचना दी है। वहीं, परियोजना प्रबंधन भी अपने स्तर पर लोगों को सतलुज किनारे न जाने के लिए जागरूक कर रहा है।सतलुज किनारे मौज मस्ती या फिर सेल्फी लेने के लिए युवाओं को अक्सर देखा जा सकता है। ऐसे में कई बार नदी का जल स्तर बढ़ जाने से उनकी जान पर भी बन चुकी है। जिन्हें कड़ी मशक्कत करने के बाद नदी से बाहर निकाला गया था।

ग्राम पंचायत झाखड़ी के लोगो का धन्यावाद करने और देवता चबु के आशीर्वाद लेने झाकडी पहुंची बिमला शर्मा

  महेंद्र सिंह पटेल, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, शिमला:  जिला शिमला रामपुर बुशहर के अन्तर्गत झाकडी वार्ड पंचायत झाकडी में नव नियुक्त जिला परिषद् सदस्य  श्रीमती बिमला शर्मा का देवता साहिब चंबु के प्रांगढ़ मे स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया गया!  बिमला शर्मा ने सभी जनता का और महिला बुजुर्ग नौजवान युवा साथियों का इस शानदार जीत के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया, और इसके पार्टी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया, इस दौरान बिमला शर्मा द्वारा देवता साहिब  का आशीर्वाद भी लिया गया!   बिमला शर्मा ने सभी झाकडी वार्ड के पंचायत की जनता को विश्वास दिलाया कि हर कार्य करने के लिए मैं दिन रात प्रयास करूंगी, फिर से यहां की समस्त जनता को जीत के लिए बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं आप का प्यार स्नेह आशीर्वाद रहा , जिस से आज जिला परिषद सदस्य का सपना पूरा जनता के द्वारा हुआ, इस तरह मैं जनता के लिए हर समस्याओं के लिए समाज कार्य सेवा के लिए दिन प्रतिदिन कोशिश पूरी करूंगी, इस दौरान पूर्व प्रधान हरिदास राठौर, पूर्व बी डी सी  सदस्य श्री सतीश शर्मा, वर्तमान उप प्रधान श्री विशाल मेहता, कांग्रेस जोन प्रभा

हिमाचल किसान सभा निरमण्ड ने किया 25 अगस्त को बिथल मे अदानी एग्री फ्रेश के कोल्ड स्टोर के बाहर होने वाले प्रदर्शन का समर्थन

  गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया निरमण्ड ।किसान सभा निरमण्ड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद व सचिव जगदीश ने एक संयुक्त ब्यान मे कहा कि किसान सभा व संयुक्त किसान मंच आज अदानी एग्री फ्रेश द्वारा जो सेब खरीद का दाम किये है उसे पूर्ण रूप से नकारता है क्योंकि यह गत वर्ष की तुलना में काफी कम है जबकि खाद, कीटनाशक, फफूंदीनाशक, कार्टन, ट्रे व अन्य लागत वस्तुओं की कीमतों में 25 से 80 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई । जबकि गत वर्ष कंपनियों के द्वारा जिस सेब के दाम 85 रुपये, 73 रुपये, 63 रुपये व 53 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तय किये थे, वह इस वर्ष  अदानी द्वारा 76 रुपये, 68 रुपये, 60 रुपये व 52 रुपये प्रति किलो तय किये गए हैं।      उन्होंने कहा कि सरकार अदानी व अन्य कंपनियों के दबाव में काम कर रही है और इन कंपनियों के द्वारा बागवानों के शोषण व लूट की खुली छूट दे रही है।किसान सभा सरकार से मांग करती है कि सरकार तुरन्त अदानी व अन्य कंपनियों द्वारा घोषित दाम को निरस्त करे तथा कंपनियों के द्वारा बागवानों के शोषण व लूट पर तुरन्त रोक लगाए। अपने वायदे के अनुसार सरकार इन कंपनियों के द्वारा सेब के दाम तय करन

मिशन मोदी अगेन की शिमला जिला प्रभारी एवम प्रदेश सदस्या गुड़ी भारती ने सभी महिलाओं के साथ की विशेष बैठक

महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रामपुर बुशहर ।ननखडी तहसील में शैली पंचायत में सभी महिलाओं के साथ गुड़ी भारती ने एक विशेष बैठक हुई, गुड़ी भारती ने कहा कि हर बूथ पर व पंचायत में महिला मंडल व सभी पंचायत व बूथ पर जाकर महिला मोर्चा के साथ बैठक इसी तरह दिन प्रतिदिन होगी, यह बैठक आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार और महिलाओं को हिमाचल सरकार व केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी ताकि महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ मिल सके,  रामपुर बुशहर में महिला शक्ति मिशन मोदी अगेन में कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का कार्य शुरू किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी समय समय पर मिलती रहेगी! अपना बूथ  सबसे  मजबूत  भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ की बैठक  आज  ग्राम पंचायत शैली के  gaadasu  बूथ पर हुई!इस  बैठक में  बूथ की सभी महिलाओं ने बड़ चढ़ कर भाग लिया, सभी महिला गुड़ी भारती के साथ कार्य करने के लिए तैयार हैं और कहा कि गुड़ी भारती का महिला के लिए सब से ज्यादा योगदान रहता है गुड़ी भारती महिलाओं के लिए रात दिन कार्य करने का प्रयास करने में

गुशैनी पेखड़ी सड़क मार्ग पर भारी भूस्खलन से रिहायशी मकान खतरे की जद में।

विधायक सुरेंद्र शौरी और प्रशासनिक अधिकारियों से मिले ग्रामीण, लगाई सुरक्षा की गुहार। सड़क की दुर्दशा के कारण लगातार बढ़ रहा है भूस्खलन, लोग परेशान। परस राम भारती लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार। जिला कुल्लू उप मण्डल बंजार की दूर दराज ग्राम पंचायत पेखड़ी को जोड़ने वाली सड़क इस समय रखरखाव के अभाव में अपनी बदहाली के आंसू बहा रही है। बुधवार को दिन के समय इस सड़क मार्ग पर रूपाजानी गांव के पास भारी चट्टाने खिसकने  से भूस्खलन हुआ है। जिस कारण एक रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गया है। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय ग्राम पंचायत और विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। फिलहाल यह सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अभी बंद है। ग्राम पंचायत पेखड़ी के उपप्रधान वीरेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी और प्रशासनिक अधिकारियों से मिला। लोगों ने शासन प्रशासन से गुशैनी पेखड़ी सड़क मार्ग की दुर्दशा सुधारने और लोगों के जानमाल की सुरक्षा बारे उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।  विधायक सुरेंद्र शौरी द

नव-निर्वाचित परिषद सदस्य बिमला शर्मा को उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने दिलाई शपथ

  महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रामपुर बुशहर। नव  निर्वाचित महिला बिमला शर्मा ने आज नव निर्वाचित जिला परिषद् सदस्य श्रीमति बिमला शर्मा को  जिला परिषद्  सदस्य  के रूप मे उपायुक्त महोदय शिमला द्वारा उपायुक्त कार्यालय शिमला मे आधिकारिक रूप मे शपत दिलाई गई!  शपत ग्रहण समारोह    मे जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमति चन्द्रप्रभा नेगी, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत शिंगला श्री देव कुमार शर्मा, महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती चूड़ामणि, श्री कुंदन शर्मा, श्री दीवान गौतम एवं रन्नू गौतम इत्यादि उपस्थित रहे! शपथ समारोह के बाद शिमला जाखू में जाकर बिमला शर्मा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्क्षा प्रतीभा सिंह जी से  आशीर्वाद लेने पहुंचे   प्रतिभा सिंह ने बीमला शर्मा को इस जीत के लिए बधाई दी इसी बीच  थोड़ी देर में मुलाकात के बाद  सभी कार्यकर्ता के साथ चर्चा भी हुई , कहा विधानसभा चुनाव में भी हम अच्छी शानदार जीत करेंगे ,बिमला शर्मा ने प्रतीभा सिंह से आशीर्वाद लिया, इस के साथ कहा मैं जनता के लिए तन मन धन से दिन रात मेहनत करते हुए विकास कार्य करने की प्रयास करूंगी, और सभी लोगों की हर समस्याओं को निपटाने की कोशिश करते

113 करोड़ की लागत से बनाए 13 स्वास्थ्य संस्थान, 33 नये खोले-गोविंद ठाकुर

  जिला स्तरीय स्वतत्रंता दिवस पर गोविंद ठाकुर ने ढालपुर में किया ध्वजारोहण निखिल  कौशल, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, कुल्लू:  आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में धूमधाम के साथ मनाया गया। शिक्षा व भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट एण्ड गाइड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।इस अवसर पर संबोधित करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि आज का दिन जहां पर्व की तरह मनाने का है, वहीं उन सभी वीर सपूतों को याद करने का तथा उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करने का भी है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए तथा देश की सीमाओं की रक्षा करते अपने प्राणों की आहूति दे दी। उन्होंने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह सब उन वीर सपूतों की वजह से है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर दिया। गोविंद ठाकुर ने कुल्लू जिला में बीते साढ़े चार सालों मंे हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि जिला में एक अरब 14 करोड़ की लागत से 13 स्वास्थ्य संस्थानों का नि

पंचायत धार गौरा के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 15 अगस्त मनाया गया

महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रामपुर बुशहर।  आज ग्राम पंचायत धार गौरा में 15 अगस्त 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिसमे मुख्य तौर पर प्रधान ग्राम पंचायत धार गौरा अजय राणा के द्वारा ध्वज फहराया गया और प्रधान के द्वारा सभी महिला मंडल से इस शुभ अवसर मैं  अपनी पंचायत को swatch रखने के लिए  सभी से  यह  शप्त  करवाई गई की सभी महिला मंडल हर  महीना मैं 1 दिन अपने गांव के लिए देंगे जिसमे प्रधान उनके साथ उपस्थित रहेंगे और अपनी पंचायत की सभी मिले स्वच्छता अभियान चलाएंगे। जिसमे लगभग पंचायत की 8 महिला मंडल ने भाग लिया और रस्सा कस्सी ,फोल्कडांस,घड़ा फोड़, और  कुर्सी दौड़, एकल गान में भाग लिया और स्कूल के बचो के द्वारा भी परेड  फोल्कडांस और भाषण और अन्य गतिविधियां की गई। जिसमे मुखिया तौर पर स्कूल के मुखिया अध्यापक रत्न गुप्ता पंचायत  के उप प्रधान  प्रकाश जोशी, BDC देश दीप गौतम, पूर्व प्रधान डीडी कश्यप,पूर्व प्रधान सुशीला गुप्ता, पूर्व उप प्रधान विनोद चौहान,  तहसील दार रिटॉयर्ड भगवान दास , और फौज   में रिटायर्ड गोपाल चंद हवलदार, भगत राम आईटीबीपी ,dl गौतम itbp inspector ,aur any भी उपस्थित रह

1500 मेगा0- नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वतन्त्रता-दिवस समारोह का आयोजन

महेन्द्र सिंह पटेल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नाथपा झाकड़ी ।1500 मे.वा. नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त (स्वतंत्रता-दिवस) समारोह का आयोजन स्थानीय खेल मैदान में धूमधाम से मनाया गया । स्वतन्त्रता-दिवस समारोह के मुख्य-अतिथि परियोजना प्रमुख/कार्यपालक निदेशक श्री रवि चन्द्र नेगी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ । समारोह में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हिमपेस्कों के जवानों एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा खूबसूरत मार्चपास्ट प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अपने संबोधन में सर्वप्रथम स्वतंत्रता-संग्राम में शहीद हुए तमाम स्वतंत्रता-सेनानियों को शत-शत नमन कर उनके बलिदान को याद किया और  साथ ही कहा कि आज हमारा  देश हर क्षेत्र में निरन्तर आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है । उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को देश के विकास में व्यक्तिगत योगदान देने की आवश्यकता है । उन्होंने विशेषतः निगम के विजन और मिशन को पूरा करने के लिए हाल में ही नियु

जिला शिमला रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झाकडी वार्ड_ 2 जिला परिषद उप चुनाव का परिणाम घोषित

  महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 1 कांग्रेस  प्रत्याशी झाकडी वार्ड जिला परिषद सदस्य चुनाव में बिमला शर्मा जी को कुछ मतदान 3570 2 भाजपा प्रत्याशी झाकडी वार्ड जिला परिषद चुनाव में कुल मतदान 3098  3 माकपा प्रत्याशी झाकडी वार्ड जिला परिषद सदस्य रूचिका वजीर जी को कुल मतदान 909 नोटा में 68 रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी बिमला शर्मा जी ने बचाई अपनी सीट, भाजपा प्रत्याशी सीमा मानटा जी ने पिछले वर्ष से वोट बैंक  ग्राफ बढ़ाया कुछ मतों से दूसरे स्थान पर रहे , माकपा प्रत्याशी झाकडी वार्ड रुचिका वजीर जी रहे तीसरे स्थान पर झाकडी वार्ड की जनता ने 15 वर्ष से माकपा प्रत्याशी को लगातार जीता कर दिया लेकिन अबकि बार किया जनता ने किया बदलाव, भाजपा की हर 40 से 50 वर्षों से कार्यकर्ता पार्टी में काम करते हुए मंडल में  मान सम्मान नहीं मिलने पर भाजपा के कार्यकर्ता में नाराज हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिमला शर्मा जी के जीत के बाद एक दूसरे को बधाई दी और झाकडी वार्ड गोपालपुर पंचायत के अन्तर्गत जोन कांग्रेस प्रभारी विनोद चौहान जी,  युवा सचिव गौरा से ओम प्रकाश नेगी जी, अन्य कार्यकर्ता

जिला शिमला रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झाकडी वार्ड के उप चुनाव का परिणाम घोषित !

कांग्रेस से झाकडी वार्ड से जिला परिषद सदस्य झाकडी वार्ड प्रत्याशी बीमला शर्मा जी को कुल मतदान हुआ 3570 भाजपा से जिला परिषद झाकडी वार्ड  जिला परिषद सदस्य  प्रत्याशी सीमा मानटा जी कुल मतदान हुआ 3098 माकपा से जिला परिषद झाकडी वार्ड से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी एडवोकेट रुचिका वजीर जी को कुछ मतदान हुआ  909  नोटा में 68 कुल मतदान हुआ है महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  रामपुर, बुशहर। कांग्रेस ने रामपुर बुशहर में अपनी सीट बचाई बताया जा रहा है कि यह वोटिंग पार्टी के विचारधारा से नहीं बल्कि प्रत्याशी देख कर चुनाव में मतदान हुआ और भाजपा कार्यकर्ता जो नाराज हुए जो 40,50 वर्ष से पार्टी में काम कर रहे उन का मान सम्मान नहीं मिलने पर भी यह चुनाव भाजपा को हार का अनुमान लगाया जा रहा है, कांग्रेस में जीत के साथ सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दें रहें हैं   बीमला शर्मा जी को जीत हुई कुल मतों से 472 शानदार जीत हुई।

आनी विधानसभा रिपोर्टर:-आम आदमी पार्टी ने आनी विधानसभा मे किया संगठन विस्तार।

वेद जोशी  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   जैसे जैसे हिमाचल मे चुनावी हलचल तेज़ हो रही है आनी विधानसभा क्षेत्र मे आम आदमी पार्टी ने संगठन का विस्तार करके संगठन को मजबूती देने का काम किया है। सोशल मीडिया संयोजक आनी विधानसभा क्षेत्र अनिल आर्य ने बताया कि आम आदमी पार्टी आनी विधानसभा सहित पूरे हिमाचल मे चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।  विधानसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए संगठन को मजबूत करने मे शीर्ष नेतृत्व कोई कमी नहीं छोड़ना चाह  रहा है । संगठन ने गुरबचन सिंह ( सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम) को ट्रांसपोर्ट विंग का राज्य संयुक्त सचिव, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, काशीं राम को जिला संयुक्त सचिव बाबासाहेब आंबेडकर विंग,सुरेन्द्र को राज्य उपाध्यक्ष यूथ विंग, संजीव चीता को जिला संयुक्त सचिव चन्द्र मोहन को किसान विंग अध्यक्ष, महेंद्र को बाबा साहेब अम्बेडकर विंग अध्यक्ष, विनोद नेगी को लीगल विंग मे राज्य संयुक्त सचिव, दीपू को जिला संयुक्त सचिव यूथ विंग, प्रदीप स्नेही को अम्बेडकर विंग मे जिला संयुक्त सचिव,भागचंद ठाकुर को किसान विंग उपाध्यक्ष आनी विधानसभा का दायित्व दिया गया है। अनि

हाउसिंग बोर्ड बद्दी के फेस 2 में पती ने पत्नी की गला रेत कर की हत्या, फिर खुद फंदा लगा की खुदकुशी

पत्नी को मारने के बाद खुद को लगाया फंदा मौत के कारणों का अभी तक नहीं हुआ खुलासा पुलिस पहुंची मौके पर जांच में जुटी पंकज गोल्डी लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बद्दी । बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस दो में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर किराए के मकान में रहने वाले प्रवासी व्यक्ति जोकि उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर के रहने वाले ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को पंखे से लटका कर फंदा लगा लिया, अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति रिंकू और उसकी पत्नी प्रिया बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस 2 में अपनी दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहते थे  आज उन्होंने नालागढ़ जाने के बहाने से अपने दोनों बच्चों को पड़ोस में किसी के घर में छोड़ दिया। कुछ समय बीत जाने के बाद जब मृतक रिंकू अपनी बच्चियों को वहां से लेकर नहीं गया तो उन्होंने उसको फोन किया और फोन भी नहीं उठाया। जिसके बाद पड़ोसी उनकी दोनों बेटियों को लेकर उसके किराए के कमरे में गया। जब वहां पर जाकर देखा तो रिंकू पंखे से लटका हुआ था और उसकी पत्नी बेड पर मृत अवस्था में पड