सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला शिमला रामपुर बुशहर झाकडी वार्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डन्सा धार व कराली में भांग उखाड़ी और नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम शुरू किया

 


महेंद्र सिंह पटेल,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



शिमला: आज रामपुर बुशहर झाकडी वार्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डन्सा में नोगी-धार वार्ड व कराली वार्ड में

 में  भांग उखाड़ी अभियान चलाया गया ।।इस अभियान में ग्राम पंचायत डन्सा  के प्रधान श्री देश राज हुड़न जी  विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस के समाज सेविका सीमा मानटा जी महिला मंडल प्रधान कराली व महिला  मंडल प्रधान नोगी -धार महिला मंडल की प्रधान ज्वाला देवी और राम प्यारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे ,लोगो को नशे के बारे में जागरूक करवाया , सीमा मानटा ने कहा कि यदि नौजवान युवा अपने कार्य, पढ़ाई में मन लगाकर काम करेंगे तो नशा से दूरी हो सकती है, युवा नौजवान साथियों  युवा पीढ़ी खेल कूद में आगे बढ़ो इसी तरह युवक नौजवान भाई नशा से दूरी बनाए और रामपुर बुशहर नहीं बल्कि पूरा हिमाचल नशा मुक्त होगा, उस के साथ ग्राम पंचायत प्रधान देश राज हुडन ने कहा कि पंचायत की तरह से नौजवान युवा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी पूरी सहायता करेंगी यदि कोई नशा करते हुए पकड़ा गया तो एक बार हम ऐसे व्यक्ति को एक बार समझाते हुए माफ करेंगे,  दूसरी बार यदि वैसे ही नशा करते हुए नजर आए, तो उन के ऊपर सख्त कार्रवाई कि जाएगी, नशा कारोबार करने वाले व्यक्ति पर भी नजर रखते हुए यदि पकड़े गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ और भी



 सजा पुलिस प्रशासन की ओर से हो सकती है, इस लिए नशा के कारोबार से भी दूरी बनाए और युवा नौजवान पीढ़ी पढ़ाई के साथ साथ खेल और अपने रोजगार- स्वरोजगार ध्यान में रखते हुए आगे बढ़े और स्वस्थ रहें,  समाज सेविका सीमा मानटा जी ने और पंचायत प्रधान ने यह पाठ्यक्रम समझया गया इसी के साथ महिला मंडल के सभी सदस्यों ने भांग उखाड़ी में अपना योगदान बढ -चढ  भाग लिया, सीमा मानटा ने कहा कि सभी महिला मंडल व युवक मंडल इसी तरह अपने क्षेत्र में समाज कार्य करें और आगे बढ़े , साथ ही सभी नौजवान युवा महिलाएं बुजुर्ग व महिला मंडल के सभी सदस्यों और ग्रामीणों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में और सहयोग करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...