सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

भाजपा किसान मोर्चा जल सरंक्षण कार्यकारिणी हुई जारी 

भाजपा किसान मोर्चा जल सरंक्षण कार्यकारिणी हुई जारी  विशेष देव लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश मिश्रा व जिलाध्यक्ष उमेश ओझा के आदेश पर भाजपा किसान मोर्चा जल संरक्षण की कार्यकारणी जारी की गई।जिसमें व जिलाउपाध्यक्ष शशांक पांडेय, व अमित मिश्रा,जयप्रकाश वर्मा,रविकुमार दुबे,अमरजीत सिंह,मनीष सिंह को जिलाउपाध्यक्ष और सुनील कुमार तिवारी, जिला महामंत्री कमलेश पांडेय,राजकुमार विश्वकर्मा,मुकेश द्विवेदी को व मनीष पटेल, शुभम पाठक,जितेंद्र सिंह,किशन जायसवाल, प्रद्दुम्न त्रिपाठी को जिलामंत्री संतोष पाठक को कोषाध्यक्ष ,रवि तिवारी को प्रवक्ता ,सन्दीप कुमार रॉय को मीडिया प्रभारी,व विशाल अग्रवाल ,अजय सिंह धीरेंद्र सिंह,शुभम सिंह,अनूप जायसवाल कार्यकारणी सदस्य बनाये गए।

लाठी-डंडों के सहारे वृद्ध महिला पहुंची इंडियन इलाहाबाद बैंक , नहीं मिले पैसे ..

लाठी-डंडों के सहारे वृद्ध महिला पहुंची इंडियन इलाहाबाद बैंक , नहीं मिले पैसे ..   सूर्यमणि कनौजिया लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  कचनरवा (कोन),सोनभद्र।   यह मामला थाना कोन क्षेत्र के कचनारवा इलाहाबाद इंडियन बैंक शाखा कचनरवा का है जहां एक वृद्ध महिला जिनका नाम रमपतिया देवी पत्नी स्वर्गीय जगधारी है। जो कि ग्राम पीपरखांड़ की निवासी है जो लाठी-डंडों के सहारे लंगड़ती हुई किसी प्रकार से बैंक पहुंचती है अपने बचत खाते से पैसे को निकालने लेकिन वहां जाने के बाद पता चलता है कि उनका बैंक अकाउंट बंद हो गया है जबकि उन्होंने कुछ दिन पहले ही उसी बैंक से पैसे निकाली थी। ऐसी घटना उन्हीं के साथ नहीं बल्कि ग्रामीण के कई लोगों के साथ का हैं।   आपको बताते चलें  कि इससे पहले भी लोगो ने बैंकों के प्रति सरकार से गुहार लगाई थी। लेकिन अभी तक इनके प्रति कोई सुनवाई नहीं हो पाई है इस भीषण परिस्थिति में गरीबों की कोई नहीं सुन रहा।एक तो ऊपर से महामारी का प्रकोप और दूसरी तरफ  अपने परिवार के भूख की मार में कहीं ऐसा ना हो कि गरीब दम तोड़ दे। क्योंकि इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय होने के कारण उपभोक्ताओं को दोबारा से आधार

पारा बढ़ा, ठप्प हुए हैण्ड पम्प , टैंकर से प्यास आखिर कब तक बुझेगी !

पारा बढ़ा, ठप्प हुए हैण्ड पम्प , टैंकर से प्यास आखिर कब तक बुझेगी !   रामराज  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया   सोनभद्र। एक तरफ़ तापमान में वृद्धि हो रही है और दूसरी तरफ़ भूमिगत जलस्तर में भारी कमी होती जा रही है जिसकी वजह से गाँव में नलकूप पानी देने में सक्षम नहीं हो पा रहा है।      यही  वजह हैं कि   गाँव के लोगों पर पेयजल का संकट मंडरा रहा हैं।  घोरावल की  ग्राम पंचायत डीबर  में बढ़ती गर्मी के कारण  हैण्ड पम्प  द्वारा पानी  नहीं मिल पा रहा है,गांव में  टैंकर  द्वारा पानी पहुचाया जा रहा हैं,लेकिन समय पर  टैंकर के ना पहुँचने से गाँव के लोगों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।   

नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी करवा रही है ओबरा नगर को सैनिटाइज

नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी करवा रही है ओबरा  नगर को सैनिटाइज   राकेश कुमार सिंह  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  ओबरा, सोनभद्र।  ओबरा में कोरोना महामारी से बचाव के लिए पूरे नगर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इस कड़ी में सर्वप्रथम प्राइवेट सेक्टर को जैसे आर्य समाज, वीआईपी रोड, गीता मंदिर, सुदामा पाठक रोड आदि को सैनिटाइज किया गया।   इसके बाद सरकारी कालोनियों को भी सेनीटाइज करने का काम शुरू होगा हो ।

इको ग्रीन एनर्जी बंधवाडी का कूड़ा निपटाने की बजाय फरीदाबाद व गुरुग्राम की आबादी को कूडे के कब्र मे दबाने की फिराक मे तो नही

    रोजाना पहुंच रहा है पंद्रह सौ मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़ा करोडो लीटर लीचेड़ अरावली, नहरो मे और आगरा मे फेका गया सिर्फ 150 टन कूडे का निष्पादन ही कर रही इको ग्रीन  31 मई लॉक डाउन के बाद जन आन्दोलन करेगे वशिष्ठ कुमार गोयल जहरीला लीचेड़ आने वाली नस्लो को कर देगा तबाह- वशिष्ठ कुमार गोयल कोरोना से ज्यादा खतरनाक है यह लीचेड़ और सरकारी बाबूगिरी का खेल- वशिष्ठ कुमार गोयल विजय शुक्ल लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया दिल्ली। सिर्फ गुरुग्राम ही नहीं फरीदाबाद के लिए भी कूड़ा समस्या बना हुआ है। गुरुग्राम से लगभग 900 मैट्रिक टन तो  फरीदाबाद से 600 मेट्रिक टन कूड़ा रोजाना बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पहुंच रहा है।  इको ग्रीन एनर्जी कूड़ा निष्पादन मे तो फ़ेल है ही बिजली उत्पादन का भी  नहीं कर पा रही है कोई काम।आपको बता दें कि इको ग्रीन एनर्जी काम करने की बजाय अच्छे और मोटे तगड़े सैलरी वाले मीडिया सलाहकारों के सहारे काम कर रही है। यह मीडिया सलाहकार इतने तगड़े हैं कि इन्होंने सभी मीडिया हाउसेस को अपने कब्जे में कर रखा है। हम किसी पर आरोप नहीं लगा सकते लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो इतना बड़ा रिस्क का मामला अखबार आखिर क्यों

आखिर ठप्प पड़ी फिल्मी दुनिया को क्या मिलेगा आर्थिक पैकेज- अभिनेत्री हर्षदा पाटिल

आखिर ठप्प पड़ी फिल्मी दुनिया को क्या मिलेगा आर्थिक पैकेज- अभिनेत्री हर्षदा पाटिल लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया दिल्ली। अभिनेत्री हर्षदा पाटिल ने फिल्मी दुनिया का जिक्र करते हुए कहा कि देश भर में पूरी की पूरी फिल्मी दुनिया में बड़ा बदलाव आया है। तकनीकें सुधरी है डिस्ट्रीब्यूशन का तरीका बदला है और इसी दौरान बदली है दर्शकों की च्वाइस। अब जब कोरोना की मार में सारी इंडस्ट्रीज रो रही हैं तो इससे फिल्मी दुनिया कैसे अछूती रहेगी। मुझ जैसे कई स्टार और अगर हम स्ट्रगलर की बात करें, न्यू कमर की बात करें तो उनकी तो कोरोना ने कमर ही तोड़ दी है और यह संख्या एक दो नहीं हजारों लाखों में है। अब आप जरा सोचिए कि जिनको रोज काम मिलता था उनका काम इस लॉक डाउन में पूरी तरीके से ठप्प हो ऊपर से उनके अपने खर्चे और रखरखाव की चीजें हावी हो तो किस तरीके से गुजारा करेंगे।   हाल फिलहाल के वर्षों में टेलीविजन व फिल्म उद्योग का बहुत विस्तार हुआ है। अब व्यवसाय करने की क्षमता या दर्शकों तक पहुंच के मामले में यह अपने साथ के अन्य उद्योगों से कमतर नहीं रह गया। इसके विस्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जो फिल्म स्टार या मे

कोरोना काल में शिक्षा का माध्यम बन रहा इंटरनेट-सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज

कोरोना काल में शिक्षा का माध्यम बन रहा इंटरनेट-सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज   रागिनी विशेष लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  सोनभद्र ।कोरोना ने जब भारत में प्रवेश किया था तब स्कूल ,कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पठन पाठन बंद हो गया।इसका सबसे बड़ा असर छात्र छात्राओं पर पड़ा,लेकिन कहते हैं कि जहाँ चाह है वहाँ रहा है, इस कथन को सत्य कर रहा है इंटरनेट।   सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल मैनेजमेंट प्रतिदिन अपने विद्यार्थियों को इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहा है। ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षा के साथ साथ फिजिकल एक्टिविटी को भी निर्देशित किया जा रहा है। जिससे बच्चों के मेंटल ग्रोथ के साथ साथ फिजिकल ग्रोथ पर भी पूरा ध्यान दे रहा है। प्रबंधक रमेश चंद्र दूबे ने कहा की शिक्षा जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हमें किसी भी परिस्थिति में अपने सीखने की क्षमताओं को हमेशा बढ़ाते रहना जाना चाहिए इसमें सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल हमेशा अपने बच्चों का साथ देगा।