सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कौल सिंह बने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

उर्मिला चौधरी लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  सैंज। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला दियोहरी में नई एसएमसी गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें करीब 30 अभिभावकों ने  हिस्सा लिया। बैठक पूर्व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योग की अध्यक्षता में हुई। विद्यालय की केंद्रीय मुख्य शिक्षिका किरना देवी ने अभिभावकों को नई एसएमसी गठन के नियम बताए। वहां बैठे सभी लोगों ने कौल सिंह को सर्वसम्मति एसएमसी प्रधान बनाया। इसके बाद केंद्रीय मुख्य शिक्षिका किरणा देवी ने कौल सिंह कोे एसएमसी प्रधान बनाने की घोषणा की। इसके अलावा निरत सिंह, मदन लाल शर्मा, योग राज, डोलमा देवी वार्ड पंच, हीरा देवी व सुनिता देवी को सदस्य बनाया गया। शिक्षकों में सदस्यों के रूप में महेंद्र सिंह, संतोष कुमारी सचिव के रूप में किरना देवी का चयन किया गया। वहीं, नवनियुक्त प्रधान कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वे विद्यालय के विकास के लिए अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर पुरजोर प्रयास करेंगे। साथ ही उनका ध्येय बच्चों के हित में काम करना रहेगा। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान योग राज तथा कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

अंजीर नदी से फिर युद्ध स्तर पर शुरू हुआ अवैध बालू खनन

प्रदीप कुमार जायसवाल  लोकल न्यूज आँफ इंडिया  जरहां, सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा में अजीर नदी चौतरफा बहती हुई रिहंद डैम में गिरती है। यह नदी पहाड़ियों से होकर गुजरती है, जिससे बरसात के दिनों अपने अंदर काफी मात्रा में बालू का भंडार कर लेती है, जो स्थानीय खनन माफियाओं के लिए बरदान साबित होता है।  सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत जरहा के कुछ लोग पूर्ण रूप से अवैध खनन पर ही निर्भर है। ये लोग इसे ही अपना मुख्य व्यवसाय बना रखे हैं। आए दिन इसकी चर्चा होती ही रहती है, फिर भी संबंधित अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं, जिससे उनकी स्थिति संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। अवैध खनन से नदियों के अस्तित्व खतरे में आ गया है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने अपहरण नाबालिग को किया बरामद

मीर आसिफ       लोकल न्यूज ऑफ इंडिया         नई दिल्ली . जम्मू-कश्मीर पुलिस नेे कुलगाम जिले में एक घंटे के भीतर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन कुलगाम को एक व्यक्ति की ओर से लिखित शिकायत मिली जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने एक घंटे के भीतर अपहरण नाबालिग लड़की को बरामद कर अपराध में शामिल आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.  बता दे कि पुलिस स्टेशन कुलगाम को एक व्यक्ति से लिखित शिकायत मिली कि उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण चावलगाम निवासी मोहम्मद याकूब शखसाज़ के पुत्र मुंतज़िर अहमद शख़साज़ नाम के एक व्यक्ति ने किया है. पुलिस संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या 197/2021 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान अपहरण बच्ची का पता लगाने और छुड़ाने के लिए एसएचओ थाना कुलगाम के नेतृत्व में डीएसपी मुख्यालय कुलगाम श्री गुलाम मुहम्मद भट-जेकेपीएस की देखरेख में एक टीम गठित की गई थी.  सभी सुरागों के अधार पर कार्रवाई करते हुए और सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करते हुए, टीम शिकायत प्राप्त होने के एक घंटे के भीतर अपहृत लड़की को बरामद करने और अपराध में शामिल

मेयर ने रुकवाया अतिक्रमण अभियान

शिवम गोयल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड 10 में पुरुषार्थी मार्केट के पीछे रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू किए गए अभियान को लोगों के विरोध के बाद मेयर अनिता शर्मा ने रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर रूकवा दिया। अतिक्रमण हटाने पहुंची रेलवे की टीम का वहां रह रहे लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों ने मेयर को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद मेयर अनिता शर्मा ने रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर अभियान रुकवा दिया। स्थानीय निवासी रामदेवी, बिरजू यादव, मुकेश, अर्जुन, अशोक, शिव, कमला, मुनेश, दीपा, अंकित, सर्वेश, रेखा का आरोप है कि वे पिछले सौ साल से उक्त भूमि पर रह रहे हैं। निर्मल अखाड़े की किराए की रसीद, निगम की रसीद आदि सब उनके पास है। इसके बावजूद रेलवे के अधिकारी बार बार अतिक्रमण के नाम पर परेशान करते रहते हैं। अधिकारी हर बार रेलवे की भूमि को कुछ फिट आगे बढ़ा देते हैं तथा अतिक्रमण बताते हुए तोड़फोड़ करते हैं। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर एक सप्ताह का समय लिया गया है। एक सप्ताह में नगर निगम के कागजात और पटवारी से भी काजगात लेकर देखे जाएंगे। गरीबों

उत्तराखंड के सीएम धामी का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मंहगाई भत्ता देने की घोषणा

शिवम गोयल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया                                          देहरादून। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा। 17 प्रतिशत पर फ्रीज किये गए महगाई भत्ते को बढ़ाया राज्य कर्मचारियों को 28 प्रतिशत देय होगा महंगाई भत्ता 1 सितंबर 2021 से देय होगा मंहगाई भत्ता महंगाई भत्ते के साथ एरियर भी देगी धामी सरकार राज्य के 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ लगभग 1 लाख 50 हजार पेंशनर को भी मिलेगा लाभ।

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

  अरशद अली लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया हरिद्वार | रुड़की के पास ग्राम सलेमपुर में दो पक्षों में जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है | आज बुधवार को जैसे ही एक पक्ष के लोग जमीन पर जाकर कुछ कार्य करने लगे | तभी कुछ देर के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर उन पर जोरदार हमला बोल दिया जिसमें दोनो साईड से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए | दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण एम्स अस्पताल  ऋषिकेश   रेफर किया गया

कुछ दिन पहले जिला हरिद्वार के भगवानपुर से गायब हुई बच्ची पहुंची मुंबई

  अरशद अली लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया हरिद्वार | दिनांक 20/08 2021 को एक बच्ची के पिता थाना भगवानपुर में पहुंचे उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 12 वर्ष की बच्ची घर से अकेले ही खेलते खेलते कहीं गायब हो गई पुलिस ने मुकद्दमा कायम कर नाबालिक बच्ची की तलाश शुरू कर दी | बच्ची के ना मिलने पर भगवानपुर थाना अध्यक्ष पी.डी.भट्ट ने स्थिति को भांपते हुए |चौकी काली नदी के इंचार्ज एसआई पुष्पेंद्र सिंह को बच्ची की सकुशल बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपते हुए टीम का गठन किया | गठित टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश के साथ-साथ विभिन्न आधुनिक संचार साधनों का सहयोग लेते हुए हर संभावित तरीके से दिन रात प्रयास कर बच्ची की सूचना मुंबई प्राप्त होने पर तत्काल परिजनों को अपने साथ लेकर  थाना बोरीवेली मुंबई महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर  बच्ची को उसके परिजन के सुपुर्द किया | पूर्ण कुशलता के साथ एक दूसरे से मिलकर पूरा परिवार खुश हुआ | सोचने वाली बात यह है के 12 वर्ष की बच्ची अपने घर से 1500 किलोमीटर दूर पहुंची | बच्ची ने इस सफर को तय करने में बस और ट्रेन का भी सफर किया | लेकिन इतने लंबे सफर में बच्ची को एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मि