सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर मनीष चौहान जी संजय चौहान जी और गौरव चौहान जी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

  प्रिया पटवाल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया नई दिल्ली:  रानीपुर विधानसभा के अंतर्गत मोहल्ला चाकलान में आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर मनीष चौहान जी संजय चौहान जी और गौरव चौहान जी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की साथ ही मनीष चौहान जी को बूथ इंचार्ज नियुक्त किया गया आप सभी को बहुत-बहुत बधाई जिसमें संगठन मंत्री सुजीत कुमार गुप्ता सह संगठन मंत्री और सोशल मीडिया प्रभारी श्री अनूप मेहता जी और अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री सनोवर अंसारी जी शामिल रहे.

आप ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 21 वाँ स्थापना दिवस मनाया

  प्रिया पटवाल           लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,        नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी विधानसभाओं में  21 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही साथ 21 साल में प्रदेश का समुचित विकास न होने पर बीजेपी और कांग्रेस को बराबर का दोषी मानते हुए आक्रोश भी प्रकट किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी  ने कहा कि आज उत्तराखण्डवासियों के लिये बड़े हर्ष का दिन है। आज हमारे प्रदेश को बने 21 वर्ष हो चुके हैं और आज पूरा प्रदेश राज्य का 21 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य सरकार भी पूरे जोर शोर से तैयारियों में जुटी है परंतु दोनों ही पार्टियो ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। आज भी पहाड़ो में मूलभूत सुविधाएं नही हैं। प्रदेश के संसाधनों पर आज भी प्रदेश का हक नही है। आज आम आदमी पार्टी दोनों राजनीतिक पार्टियो को प्रदेश के दोहन के लिए बराबर का जिम्मेदार मानते हुए 21 सवाल पूछने जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 10-10  साल इस प्रदेश की सत्ता पर राज किया है। जिस उत्तराखण्ड के निर्माण को लेकर हमारे क्रांतिकारी माताओं बहनों , भाइयों ने शहादत दी आज भी उनके सपने क

आरकेजी आर्ट एंड कल्चर सेंटर ने मूर्ति कला अकादमी के 10 कलाकारों की एक समूह प्रदर्शनी "पीएचईएल" का किया समर्थन और शबाना रजा द्वारा की गई क्यूरेट

  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  दिल्ली। आरकेजी आर्ट एंड कल्चर सेंटर ने मूर्ति कला अकादमी के 10 कलाकारों की एक समूह प्रदर्शनी "पीएचईएल" का समर्थन किया और शबाना रजा द्वारा क्यूरेट की गई।  भाग लेने वाले कलाकार शुभम, प्रियंका डांगी, स्वाति, गीता बिष्ट, रेखा, जितेश कुमार, अनीता ढैया, बलवीर सिंह, भारती और ऋचा दलेला हैं।  प्रदर्शनी का उद्घाटन एच.ई.  अंतर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर संजना जॉन, सुश्री रतन कौल (सार्वजनिक कूटनीति अध्यक्ष) और जाने-माने कला निर्देशक और कला समीक्षक काजी एम रागिब के साथ फ्लेमिंग राउल डुआर्टे रामोस (पराग्वे के राजदूत-गणराज्य) ने किया।  सभी कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के काम को यथार्थवादी से अमूर्त और आधुनिक के साथ प्रदर्शित किया है जिसमें सभी प्रकार के माध्यमों में पानी के रंग, तेल के रंग, एक्रिलिक रंग और मिक्स मीडिया में बनाई गई कुछ रचनाएं शामिल हैं।  स्व-शिक्षित कलाकारों की बहुत ही रोचक प्रदर्शनी और कुछ बहुत ही उचित मूल्य के साथ कला धाराओं में भी योग्य हैं।  प्रदर्शनी 1 नवंबर (सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक) तक खुली रहेगी।

भाइयों की लम्बी उम्र की कामना के लिए बहनों ने भाई दूज का पर्व मनायी

  प्रवीण कुमार/प्रतिमा कुमारी  लोकल न्यूज़ इंडिया  बीजपुर। बीजपुर थाना क्षेत्र के शनिवार के दिन बीजपुर सहित अन्य स्थानों पर  बड़े धूमधाम से बहनों द्वारा भाई दूज का पर्व मनाया गया ।आपको बता दें कि यह पर्व बहन भाई का प्रेम का प्रतीक मानाया जाता है ।पूजा अर्चना के साथ होने वाला यह पर्व बहनों के लिए भाइयों के प्रति मन्नत भी माना जाता है।भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं बहन भाई दूज के दिन बहन अपने भाई की खुशहाली और लंबी आयु की कामना करती है। भाई भी अपनी बहन से सदैव रक्षा करने का वादा करते हैं। मान्यताओं अनुसार इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के अनेकों बार बुलाने के बाद उनके घर गए थे। यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर उनके खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। प्रसन्न होकर यमराज ने बहन यमुना से वर मांगने को कहा। यमुना ने कहा आप हर साल इस दिन मेरे घर आया करो और इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक करेगी उसे आपका भय नहीं रहेगा। यमराज ने यमुना को आशीष प्रदान किया। कहते हैं इसी दिन से भाई दूज पर्व की शुरुआत हुई। बहनों द्वारा थाली में सिंदूर, फूल, साबुत चावल के कुछ दाने, चांदी का सिक्का, पान

एन टी पी सी परिसर के NH3 में upl रिहन्द के सदस्यों ने गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया

  प्रवीण कुमार /प्रतिमा कुमारी  लोकल न्यूज़ इंडिया   बीजपुर। बीजपुर थाना क्षेत्र के एन टी पी सी रिहन्द परिसर में NH3 में upl रिहन्द के सभी सदस्यों द्वारा गोवर्धन पूजा बहुत ही हर्सोल्लास के साथ पूजा अर्चन की ।गोबर्धन पूजा के बारे में upl के अमित तोमर जी ने बताया कि मैं मथुरा निवासी ,गोवर्धन पूजा करने के पीछे धार्मिक मान्यता है कि जब इंद्रदेव जी गुस्सा होते थे तो सिर्फ बारिश ही करते थे और फसल नुकसान करते थे तब श्रीकृष्ण  भगवान ने गोकुल वासियों को गोवर्धन पर्वत अपनी छोटी अंगुली से उठाकर इन्द्र से रक्षा की थी और भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के  अहंकार को नाश किया था तभी से गोवर्धन पूजा मनायी जाती है।गोवर्धन पूजा में उपस्थित सदस्य अमित तोमर, महेंद्र, विकास, आर के सिंह, रजनीश सिंह के साथ साथ upl परिवार के सभी सदस्य लोग मौजूद रहे।

कन्हैयालाल यादव बने रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष , समाजवादी युवजन सभा

प्रभा पांडेय  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  सोनभद्र। छात्र जीवन से. क्रिकेट टीम कप्तान, क्रिकेट आयोजन के कई बार अध्यक्ष, यादव महापरिषद के ब्लाक अध्यक्ष, पत्रकारिता, इण्टर कॉलेज में विज्ञान अध्यापक, जनसेवक, छात्र नेता कन्हैयालाल यादव के ऊपर समाजवादी युवजन सभा ने सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं.   यह नियुक्ति समाजवादी युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के निर्देश से सोनभद्र जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने नियुक्ति पत्र जारी किया . युवाओ में ख़ासे लोकप्रिय और सामाजिक लोक चार को पत्रकारिता करने वाले कन्हैयालाल यादव को मिली इस जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में जोश और खुशी का माहौल हैं.

" नीलम नहीं यह आंधी हैं क्योकि आधी से ज्यादा हमारी आबादी हैं " जुब्बल कोटखाई का चुनाव तिलिस्म समझना मुश्किल सा हो रहा हैं , निर्दलीय और कांग्रेस के सामने भाजपा की अलग चाल आखिर हैं क्या ?

 यह शायद इतिहास में पहली बार हुआ हैं जब तिलक आरती के साथ आधी आबादी की आंधी कर रही हो उम्मीदवार का समर्थन और स्वागत  हम है सेब वाले के बदले बागी भी दागी भी  का नारा लोगो में चर्चा में हैं  अंजलि  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  जुब्बल कोटखाई , हिमाचल।   चुनाव आएंगे जाएंगे, लोग जीतेंगे और हारेंगे , पर कभी कभी चुनाव में ऐसे ऐसे दृश्य आ जाते हैं जो अंदर से चुनाव और उम्मीदवारों के प्रति जनता के आत्मविश्वास का सीधा सीधा संवाद बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ वाकिया जुब्बल कोटखाई विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार का तिलक लगाकर , माला फूल पहना कर स्वागत करती महिलाओ  से दिखा जो कि  आजकल लगभग ना के बराबर हैं और शायद ही कही दिखता हो वो भी डोर टू  डोर जनसम्पर्क अभियान में। महिलाओ का उस समय इस तरह अपने उम्मीदवार का स्वागत करना कुछ अलग ही माहौल बना रहा हैं।  हो सकता हैं यह उनके मन की बात हो और अगर ऐसा हुआ तो चुनावी गुणा  गणित का आकंड़ा बदला दिख सकता हैं।  कई दिनों से लगातार अपने ही परिवार से निकलकर उसी को गाली देने का जो माहौल बना था और जिस तरह भाजपा से लोग निकाले जा रहे थे उससे दो सन्देश जा रहे थे एक की जो बागी हैं और दागी