सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सेब उत्पादक संघ,निरमण्ड ने सरकार की किसान बागवान विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 जुलाई को किसानों बागवानों के आंदोलन का किया समर्थन

  हिमाचल किसान सभा खण्ड इकाई निरमण्ड सेब उत्पादक संघ द्वारा हिमाचल प्रदेश में किसानों बागवानो द्वारा सरकार की किसान बागवान विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 जुलाई को किए जा रहे  आंदोलन का समर्थन करती है। गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया निरमण्ड। हिमाचल किसान सभा खण्ड इकाई निरमण्ड के अध्यक्ष देवकी नंद व महासचिव जगदीश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश  सरकार द्वारा लागू की जा रही नवउदारवादी कृषि नीतियों के चलते प्रदेश मे लगातार खाद दवाई और कीटनाशकों में मिलने वाली सब्सिडी समाप्त कर रही है।इन नीतियों के चलते सरकार ने गते और ट्रे पर जीएसटी 12 से 18% बढ़ा दिया है जिससे की बागवानों को सेब को पैदा करने की लागत व पैकिंग की लागत लगभग दोगुना हो गई है।जिसके कारण सेब पैदा करने वाला किसान बागवान  सरकार की इन किसान विरोधी नीतियों के कारण परेशान है।हिमाचल प्रदेश में सेब की खेती का बहुत बड़ा योगदान है इससे हर वर्ष सरकार को लगभग 5500 करोड़ की आय प्राप्त होती है।     उन्होंने कहा कि सरकार की नवउदारवादी नीतियों से हिमाचल प्रदेश में किसानी व बागवानी निरंतर घाटे का सौदा बन रही है। जहां एक ओर किसान बागवान लगातार कर्ज के

आखिर कोई तो होगा इस लावारिस सड़क दमोठी-भरठीधार का माई बाप।कहां है फेसबुकिया विधायक सुरेंद्र शौरी।

  लोकेन्द्र सिंह वैदिक लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बंजार ।ये लो जी ये है धरती की असली सच्चाई।ये कोई छतीसगढ़ या झारखंड की सड़क नहीं है। बंजार विधानसभा क्षेत्र की बंजार दमोठी-भरठीधार सड़क का हाल है।जो भरठीधार से जीभी जलोड़ी पास और भरठीधार से बाहु-गाड़ा गोशैणी की ओर भी जाती है। राहगीर गाड़ी के चलने पर इस सड़क पर कैसे चलते होंगे आप समझ सकते हैं। अगर इस सड़क के ये हालात नहीं होते तो बंजार में लगने वाले जाम से भी आम जनता को राहत मिलती।इसकी इस हालत को देखकर कोई भी गाड़ी वाला यहां से जाना पसन्द नहीं करता।और बंजार से जीभी जलोड़ी और बाहु गाड़ा गोशैणी जाते हैं जिसके कारण बंजार में दिनभर 4-5 घण्टे जाम बना रहता है। इस सड़क को देखकर तो ऐसा लगता है कि जैसे हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग इस सड़क पर मस्तस्य पालन और रिवर राफ्टिंग साथ करना चाहता है। सुबह शाम जब विद्यालय- महाविद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को समय एच आर टी सी की बस या कोई अन्य वाहन सड़क पर सुविधा के लिए नहीं मिलता है।तो पता चलता है गाड़ी कीचड़ में फिसलने के कारण चढ़ नहीं पा रही है। छात्र-छात्राएं तो परेशान हुए ही साथ में अविभावक भी परेशान। पी डब्ल्यू

एशियन राफ्टिंग चैम्पियनशिप कुल्लू में 16 सितम्बर से-आशुतोष गर्ग

एशियाई देशों की 25 टीमें लेंगी भाग रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  कुल्लू। एशियन राफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन पहली बार कुल्लू जिला में होने जा रहा है। विश्व राफ्टिंग फेडरेशन तथा इण्डियन राफ्टिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह चैम्पियनशप 16 सितम्बर से 25 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी। चैम्पियनशिप में एशियाई देशों की 25 टीमें भाग लेंगी और इनमें एक टीम हिमाचल प्रदेश की भी होगी। टीमों में पुरूष व महिलाएं दोनों होंगे। यह जानकारी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज यहां चैम्पियनशिप की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। आशुतोष गर्ग ने कहा कि चैम्पियनशिप का शुभारंभ आगामी 16 सितम्बर को मनाली में होगा जबकि समापन समारोह कुल्लू के अटल सदन में किया जाएगा। चैम्पियनशिप में 100 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। उपायुक्त ने चैम्पियनशिप की तैयारियों के लिये अलग-अलग समितियों का गठन किया है और सभी को अपने दायित्व का इमानदारी के साथ निर्वहन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और जिला के लिये यह गौरव की बात है कि इतना बड़ा इवेंट पहली बार कुल्लू में हो रहा है। इससे पर्यटन को और अधिक प्रोत्

तिलक राज शर्मा ने दी राहत राशि

  विजयराज उपाध्याय, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, बिलासपुर: पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष  तिलक राज शर्मा ने ग्राम पंचायत कुमझवाड में पिछले दिनों भारी बारिश व बादल फटने के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। इन मौके तिलक राज शर्मा बादल फटने से प्रभावित परिवारों का कुशल क्षेम और उनको 5000 रुपये की राहत राशि प्रदान की। इस मौके पर संदीप ठाकुर और सेवानिवृत्त डॉ लक्षण कौशल व अन्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने कहा की जिला प्रशासन और सरकार को प्रभावित लोंगो की हर सम्भव सहायता करनी चाहिए और यदि बादल फटने से प्रभावित लोग को किसी अन्य वस्तु, सामान और कोई अन्य सहायता चाहिए हो तो उसके लिए जिला कांग्रेस सेवादल हमेशा ततपर रहेगा।

फॉरएवर 21 ने लुधियाना में अपने नए फ्लैगशिप स्टोर का अनावरण किया

  प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,   लुधियाना: फॉरएवर 21, जिसे भारत और साफ्टा देशों में आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड द्वारा लाइसेंस प्राप्त है, ने लुधियाना में ग्रैंड सिटी वॉक के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर अपने नए फ्लैगशिप स्टोर का अनावरण किया। यह बिल्कुल नया फॉरएवर 21 स्टोर आरामदायक कपड़ों में नवीनतम वैश्विक रुझान प्रदान करता है। ग्रैंड सिटी वॉक में 4,500 वर्ग फुट की जगह में फैला, स्टोर ट्रेंडिंग स्टाइल प्रस्तुत करता है जिसमें हैप्पी डेज़, हैलो किट्टी और एवरलास्ट रेंज शामिल है। पुरुषों के लिए समर वियर कलेक्शन में ग्राफिक टीज़, कारगो डेनिम, शॉर्ट्स, प्रिंटेड शर्ट और महिलाओं के कपड़े, बॉडीसूट, सुपर क्रॉप, को-ऑर्ड्स, जैकेट, साटन और रूमाल टॉप, पॉप-कलर्ड एक्सेसरीज़ और फुटवियर शामिल हैं। लॉन्च पर बोलते हुए, श्री मुकेश सोनी, बिजनेस हेड (इंडिया), फॉरएवर 21 ने कहा कि हम लुधियाना के प्रमुख शॉपिंग लोकेशन पर अपने सभी नए फ्लैगशिप फॉरएवर 21 स्टोर्स को पेश करके रोमांचित हैं। फॉरएवर 21 हमारे हॉलमार्क स्वीट प्राइसिंग पर लॉस एंजिल्स से युवा फैशन परस्तों के लिए नवीनतम रनवे और कैटवॉक ट्रेंड लाता है

वाटर कूलर का दान रोटरी क्लब की शान: रविंद्र जैन

  अरुण कुमार,  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,  गुरूग्राम:  रोटरी क्लब गुरुग्राम इकाई के जाने माने चेहरे डॉ रविंद्र जैन ने बताया कि उनका लक्ष्य एक सौ वाटर कूलर दान देने का है।उसी क्रम में आज  द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम में रोटरी क्लब द्वारा दिए गए एक वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।कॉलेज प्राचार्य डॉ विरेंद्र सिंह अंतिल ने रिब्बन काट कर विधिवत् शुरुआत की।इस दौरान विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने प्राचार्य से कॉलेज प्रबंधन को लेकर प्रश्न भी पीछे।प्रिंसिपल ने बताया कि अब सख्त अनुशासन  हमारी पहचान बन गया है। बाहरी तत्वों का प्रवेश शून्य हो गया है।इस समय नकल रहित परीक्षा चल रही है और विद्यार्थी इस कॉलेज में प्रवेश लेकर काफी खुश भी हैं।समाज सेवा से जुड़े लोग खुद यहां आते हैं और यथा योग्य सेवाएं देकर हमे कृतार्थ कर रहे हैं।आज ये वाटर कूलर भी दानी सज्जनों ने स्वयं लगवाया है।इससे पहले भी कई लोगों ने वाटर कूलर,पंखे आदि देकर समाजसेवा का अनुपम भाव दर्शाया है।पढ़ाई का अच्छा माहौल होने,साफ सफाई की व्यस्था दुरुस्त होने व सख्त अनुशासन की बदौलत कॉलेज का नाम रोशन हुआ है। इसमें  मुझे हमारे चतु

ये है फेसबुकिया नेता सुरेंद्र शौरि की विकास के दावे की कहानी।आम जनता की परेशानी।

  लोकेन्द्र सिंह  वैदिक, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, बंजार:  राष्ट्रीय राजमार्ग 305 बंजार जलोड़ी सड़क के हाल कुछ इस तरह है। यहां ये पता नहीं चलता, सड़क में गढ़े हैं या गढ़ों में सड़क। हालांकि य कागजों में ही 2017 से राष्ट्रीय राजमार्ग दर्ज है।धरती पर ये दस फुट चौडी सड़क ही है। आप पूरा देश घूम आओ,शायद आपको इतना घटिया और बेकार राष्ट्रीय राजमार्ग आपको कहीं और नहीं मिलेगा। घयाघी से सोझा तक तो ये राष्ट्रीय राजमार्ग इतना खराब है कि सफर में ही ज्यादातर लोग डर जाते हैं। इसी कारण हर साल न जाने इस क्षेत्र में कितनी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। बहुत सारे लोग यहां जान भी गवा चुके हैं। ऐसी स्थिति में इस राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य बहुत पहले हो जाना चाहिए था। लेकिन क्या करे जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे जरूर करते हैं।लेकिन चुनाव जीतने के बाद यहां कोई सुध लेने तक नहीं आते। अगर हमारे पास विधानसभा सदस्य, लोकसभा सदस्य अच्छे चुनकर आए होते, तो यह राष्ट्रीय राजमार्ग 2017 तक सिर्फ कागजों में ही तयार नहीं करना पड़ता,बल्कि धरती पर भी बनकर तयार हो गया होता। पर क्या करे हमारे नेताओं को धरत