लोकेन्द्र सिंह वैदिक,
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,
बंजार: राष्ट्रीय राजमार्ग 305 बंजार जलोड़ी सड़क के हाल कुछ इस तरह है।
यहां ये पता नहीं चलता, सड़क में गढ़े हैं या गढ़ों में सड़क।
हालांकि य कागजों में ही 2017 से राष्ट्रीय राजमार्ग दर्ज है।धरती पर ये दस फुट चौडी सड़क ही है।
आप पूरा देश घूम आओ,शायद आपको इतना घटिया और बेकार राष्ट्रीय राजमार्ग आपको कहीं और नहीं मिलेगा।
घयाघी से सोझा तक तो ये राष्ट्रीय राजमार्ग इतना खराब है कि सफर में ही ज्यादातर लोग डर जाते हैं। इसी कारण हर साल न जाने इस क्षेत्र में कितनी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। बहुत सारे लोग यहां जान भी गवा चुके हैं।
ऐसी स्थिति में इस राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य बहुत पहले हो जाना चाहिए था।
लेकिन क्या करे जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे जरूर करते हैं।लेकिन चुनाव जीतने के बाद यहां कोई सुध लेने तक नहीं आते।
अगर हमारे पास विधानसभा सदस्य, लोकसभा सदस्य अच्छे चुनकर आए होते, तो यह राष्ट्रीय राजमार्ग 2017 तक सिर्फ कागजों में ही तयार नहीं करना पड़ता,बल्कि धरती पर भी बनकर तयार हो गया होता।
पर क्या करे हमारे नेताओं को धरती पर हिट नहीं होना है।
सिर्फ भाषणों और शोशल मीडया में ही सुपर स्टार बनना पसन्द है।
सड़क की हालत ठीक है या नहीं,जनता को अच्छी सुविधा मिल रही है या नहीं, इससे इनको कोई लेना देना नहीं है।सिर्फ अपना काम बनता,भाड़ में जाए जनता।बंजार से भाई लाल की कलम से।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें