दशहरे की तैयारियों में अभी से जुट जाएं विभाग करतार कौशल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया कुल्लू। कुल्लू का सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव दशहरा इस वर्ष 5 से 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। यह जानकारी शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा पर्व-2022 के आयोजन को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि बीते दो सालों तक दशहरा पर्व कोरोना महामारी के चलते केवल प्रतीकात्मक तौर पर ही मनाया जा सका, लेकिन इस बार दशहरा का आयोजन बड़े पैमाने पर और हर्षोंल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़ा जाएगा। गोविंद ठाकुर ने जिला प्रशासन से दशहरा उत्सव को मनाने के लिये अभी से तैयारियां में जुट जाने को कहा। इसके लिये उन्होंने जिला प्रशासन को अलग-अलग समितियां गठित करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि ‘स्मारिका’ उत्सव की शान होती है जो उत्सव की स्मृतियों को संजोकर रखने का कार्य करती है। इसे एक नये स्वरूप में प्रकाशित किया जाएगा। स्मारिका में नवोदित लेखकों व इतिहासकारों के लेख शामिल किये जाएंगे। शिक