सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हिमाचल किसान सभा निरमण्ड ने किया 25 अगस्त को बिथल मे अदानी एग्री फ्रेश के कोल्ड स्टोर के बाहर होने वाले प्रदर्शन का समर्थन

  गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया निरमण्ड ।किसान सभा निरमण्ड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद व सचिव जगदीश ने एक संयुक्त ब्यान मे कहा कि किसान सभा व संयुक्त किसान मंच आज अदानी एग्री फ्रेश द्वारा जो सेब खरीद का दाम किये है उसे पूर्ण रूप से नकारता है क्योंकि यह गत वर्ष की तुलना में काफी कम है जबकि खाद, कीटनाशक, फफूंदीनाशक, कार्टन, ट्रे व अन्य लागत वस्तुओं की कीमतों में 25 से 80 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई । जबकि गत वर्ष कंपनियों के द्वारा जिस सेब के दाम 85 रुपये, 73 रुपये, 63 रुपये व 53 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तय किये थे, वह इस वर्ष  अदानी द्वारा 76 रुपये, 68 रुपये, 60 रुपये व 52 रुपये प्रति किलो तय किये गए हैं।      उन्होंने कहा कि सरकार अदानी व अन्य कंपनियों के दबाव में काम कर रही है और इन कंपनियों के द्वारा बागवानों के शोषण व लूट की खुली छूट दे रही है।किसान सभा सरकार से मांग करती है कि सरकार तुरन्त अदानी व अन्य कंपनियों द्वारा घोषित दाम को निरस्त करे तथा कंपनियों के द्वारा बागवानों के शोषण व लूट पर तुरन्त रोक लगाए। अपने वायदे के अनुसार सरकार इन कंपनियों के द्वारा सेब के दाम तय करन

मिशन मोदी अगेन की शिमला जिला प्रभारी एवम प्रदेश सदस्या गुड़ी भारती ने सभी महिलाओं के साथ की विशेष बैठक

महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रामपुर बुशहर ।ननखडी तहसील में शैली पंचायत में सभी महिलाओं के साथ गुड़ी भारती ने एक विशेष बैठक हुई, गुड़ी भारती ने कहा कि हर बूथ पर व पंचायत में महिला मंडल व सभी पंचायत व बूथ पर जाकर महिला मोर्चा के साथ बैठक इसी तरह दिन प्रतिदिन होगी, यह बैठक आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार और महिलाओं को हिमाचल सरकार व केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी ताकि महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ मिल सके,  रामपुर बुशहर में महिला शक्ति मिशन मोदी अगेन में कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का कार्य शुरू किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी समय समय पर मिलती रहेगी! अपना बूथ  सबसे  मजबूत  भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ की बैठक  आज  ग्राम पंचायत शैली के  gaadasu  बूथ पर हुई!इस  बैठक में  बूथ की सभी महिलाओं ने बड़ चढ़ कर भाग लिया, सभी महिला गुड़ी भारती के साथ कार्य करने के लिए तैयार हैं और कहा कि गुड़ी भारती का महिला के लिए सब से ज्यादा योगदान रहता है गुड़ी भारती महिलाओं के लिए रात दिन कार्य करने का प्रयास करने में

लीलापुरवा निवासी बाइक सवार की सड़क दुर्घटना मे मौत

शेषमणि  लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया  मंसूराबाद.  प्रयागराज अंतर्गत आनापुर में सकरदहा मार्ग पर हुए भीषण दुर्घटना में दो पहिया चालक की गुजरती हुई ट्रक के टक्कर मारने मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति की शिनाख्त पड़ोस ग्राम सभा समही के मजरा लीलापुरवा निवासी के रूप में की जो कि अपने साले के साथ किसी रिश्तेदार के यह जा रहा था ।

गुशैनी पेखड़ी सड़क मार्ग पर भारी भूस्खलन से रिहायशी मकान खतरे की जद में।

विधायक सुरेंद्र शौरी और प्रशासनिक अधिकारियों से मिले ग्रामीण, लगाई सुरक्षा की गुहार। सड़क की दुर्दशा के कारण लगातार बढ़ रहा है भूस्खलन, लोग परेशान। परस राम भारती लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार। जिला कुल्लू उप मण्डल बंजार की दूर दराज ग्राम पंचायत पेखड़ी को जोड़ने वाली सड़क इस समय रखरखाव के अभाव में अपनी बदहाली के आंसू बहा रही है। बुधवार को दिन के समय इस सड़क मार्ग पर रूपाजानी गांव के पास भारी चट्टाने खिसकने  से भूस्खलन हुआ है। जिस कारण एक रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गया है। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय ग्राम पंचायत और विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। फिलहाल यह सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अभी बंद है। ग्राम पंचायत पेखड़ी के उपप्रधान वीरेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी और प्रशासनिक अधिकारियों से मिला। लोगों ने शासन प्रशासन से गुशैनी पेखड़ी सड़क मार्ग की दुर्दशा सुधारने और लोगों के जानमाल की सुरक्षा बारे उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।  विधायक सुरेंद्र शौरी द

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  लोकल न्यूज़ ऑफ इण्डिया मिठाई लाल यादव मध्यप्रदेश/सिंगरौली/पोखरीटोला। स्थानीय थाना सरई अन्तर्गत ग्राम पंचायत पोखरीटोला में बीती रात को एक किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार पोखरीटोला गांव के वर्तमान सरपंच श्री छोटेलाल सिंह के बड़े पुत्र विजय कुमार सिंह की पुत्री सीमा सिंह जो कि अजन्ता इंटरमीडिट कॉलेज सरई की इंटरमीडिट की छात्रा थी।रात को उक्त सीमा सिंह ने सभी परिवार जनों को खाना खिलाकर स्वयं खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गई।4 बजे सुबह जब घर के लोग जगे तब हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने दिखा।उक्त सीमा सिंह ने बल्ली के सहारे अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली थी।तत्काल  सरपंच श्री छोटेलाल सिंह जी ने थाना जरिया सरई थाना प्रभारी को फ़ोन से जानकारी दी।तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर फांसी को उतरवाया तथा उपस्थित ग्रामीणों के बीच आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।पंचनामें की कार्यवाही के बाद लाश को पोस्टमार्टम हेतु सरई भेंज दिया गया।समाचार लिखे जाने तक फांसी लगाने का कारण का पता नहीं लग सका था।

नव-निर्वाचित परिषद सदस्य बिमला शर्मा को उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने दिलाई शपथ

  महेंद्र सिंह पटेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया रामपुर बुशहर। नव  निर्वाचित महिला बिमला शर्मा ने आज नव निर्वाचित जिला परिषद् सदस्य श्रीमति बिमला शर्मा को  जिला परिषद्  सदस्य  के रूप मे उपायुक्त महोदय शिमला द्वारा उपायुक्त कार्यालय शिमला मे आधिकारिक रूप मे शपत दिलाई गई!  शपत ग्रहण समारोह    मे जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमति चन्द्रप्रभा नेगी, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत शिंगला श्री देव कुमार शर्मा, महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती चूड़ामणि, श्री कुंदन शर्मा, श्री दीवान गौतम एवं रन्नू गौतम इत्यादि उपस्थित रहे! शपथ समारोह के बाद शिमला जाखू में जाकर बिमला शर्मा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्क्षा प्रतीभा सिंह जी से  आशीर्वाद लेने पहुंचे   प्रतिभा सिंह ने बीमला शर्मा को इस जीत के लिए बधाई दी इसी बीच  थोड़ी देर में मुलाकात के बाद  सभी कार्यकर्ता के साथ चर्चा भी हुई , कहा विधानसभा चुनाव में भी हम अच्छी शानदार जीत करेंगे ,बिमला शर्मा ने प्रतीभा सिंह से आशीर्वाद लिया, इस के साथ कहा मैं जनता के लिए तन मन धन से दिन रात मेहनत करते हुए विकास कार्य करने की प्रयास करूंगी, और सभी लोगों की हर समस्याओं को निपटाने की कोशिश करते

आजादी के अमृत महोत्सव पर 40 मीटर तिरंगा झण्डा लेकर प्रभात फेरी निकाला गया

श्यामा चरण द्ववेदी, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, पिण्डारी बीजपुर सोनभद्र: 15 अगस्त 2022 को स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव जिनीयस पब्लिक स्कूल बखरिहवा के बच्चों द्वारा 40 मीटर तिरंगा झण्डा लेकर प्रभात फेरी विद्यालय से पिपरहर मोड़ लगभग 3 कि मी तक प्रभात फेरी निकला गया l प्रभात फेरी के साथ ही बच्चों के द्वारा मनमोहक झांकी भारत माता व झांसी की रानी की प्रस्तुति करण भी किया गया l इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, व अभिभावक का विशेष सहयाेग रहा l