सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बिलासपुर कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने किया लोगों को एड्स के प्रति जागरूक

  विजयराज उपाध्याय,  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,  बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  बिलासपुर के रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने एड्स के प्रति जागरूकता के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीना वासुदेव ने बताया कि महाविद्यालय का रेड रिबन क्लब समय - समय पर इस प्रकार के आयोजन करता रहता है, जिसके माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व समाज के लोगों को जागरूक किया जाता है।  इस जागरूकता अभियान का आयोजन रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर नोडल ऑफिसर डॉ प्रियंका संख्यान के नेतृत्व में किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने एड्स जागरूकता के लिए आम जनता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन कॉलेज चौक और बस स्टैंड पर किया। बता दें कि जिला चिकित्सा अधिकारी और आईसीटीसी बिलासपुर के निर्देशानुसार इस नाटक को जिला स्तर के कार्यक्रम में पहले प्रदर्शित तथा पुरस्कृत किया जा चुका है। इस नुक्कड़ नाटक में संगीत विभाग के छात्र - छात्राओं और संगीत प्रवक्ता डॉ मनोहर लाल ने अपना  सह- भाग किया। इस अवसर पर  डॉ संजीव कुमार और प्रोo सोनिया राठौर  ने भी विद्यार्थियों क

पहले मैच पर कम दिखे स्टेडियम पर दर्शक , स्कूली बच्चों को दिया निशुल्क न्यौता

प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   मैच से पहले एचपीसीए ने किया कन्या पूजन बांग्लादेश टीम ने टास जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला  आठवें ओवर की पहली गेंद में 47 रन पर अफगानिस्तान को लगा पहला झटका अनुराग ठाकुर के पोस्टरों से भरा धर्मशाला

भारतीय सेना ने वंचित छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति शुरू की

प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  चण्डीगढ़:   भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के वंचित छात्रों की मदद के लिए स्पेशल स्कॉलरशिप शुरू की है। केसरटीवी के अनुसार सद्भावना ऑपरेशन के तहत 146 विद्यार्थियों को 1.2 लाख रुपये मिलेंगे। भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के वंचित विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मदद करने के लिए नया कदम उठाया है। सेना ने प्रदेश के वंचित छात्रों को शैक्षिक अवसर प्रदान करने के लिए एक स्कॉलशिप शुरू की है। दरअसल, इंडियन आर्मी ने जम्मू-कश्मीर में सद्भावना ऑपरेशन के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना-2023 की शुरूआत करने का फैसला किया है। यहां भारतीय सेना विशेष छात्रवृत्ति के बारे में केसरटीवी.कॉम के कुछ विवरण के अनुसार विद्यार्थियों को मिलेंगे 1.2 लाख रुपये वहीं, रविवार को सेना के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि सद्भावना ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना कश्मीर घाटी के अलग अलग जिलों से 146 विद्यार्थियों को 1.2 लाख रुपये की मदद मुहैय्या करेगी। छात्रों की पढ़ाई के लिए दी जा रही ये धनराशि विंचतों के लिए काफी अहम है।

11 से 14 नवंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, तैयारियां शुरू

   गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने रामपुर बुशहर में बैठक की। डीसी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला पीजी कॉलेज रामपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा और सांस्कृतिक संध्या पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि माननीय राज्यपाल मेला का आगाज करेंगे और मुख्यमंत्री समापन समारोह में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि लवी मेला के दौरान सटालों के आवंटन में पारदर्शिता बरती जाएगी ताकि सब लेटिंग की समस्या से निजात मिल सके और ग्रामीण लोगों को वस्तुएं उचित दाम पर उपलब्ध हो सके। आदित्य नेगी ने बताया कि लवी मेला के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा वर्तमान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी ताकि लोगों को समावेशी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके और वे लाभान्वित हो सके। उन्होंने नगर परिषद से आय व्यय एवं सफाई व्यवस्था, विद्युत विभाग से विद्युत आपूर्ति, जल शक्ति विभाग से पेयजल व्यवस्था,परिवहन विभाग से ग्रामीण क्षेत्र से बसे

खरगा स्कूल की छात्रा गुनगुन का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

  गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   निरमंड :  रा0व0मा0वि0 गडसा कुल्लू में संपन्न हुई 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं के जिला स्तरीय  खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा की छात्रा गुनगुन का वॉलीबॉल में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है! विद्यालय के प्रधानाचार्य नरोत्तम राम, एसएससी के प्रधान सुभाष ठाकुर, ने गुनगुन को बधाई दी है!  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया से बात करने पर गुनगुन ने इस उपलब्धि का  श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय  विद्यालय के डीपीई संतोष चौहान,पीईटी बलदेव नेगी व सभी अध्यापकों को दिया! विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक  अजीत डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय पहुंचने पर गुनगुन का जोरदार स्वागत किया गया!

मजदूरों के हक-हकुक की रक्षा करना इंटक की प्राधमिकता :- बाबा हरदीप सिंह

  राज अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मनाली:  इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि मजदूरों के हक-हकूक की रक्षा करना इंटक की प्राथमिकता रहेगी। इंटक मजदूर हित में निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इंटक मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। बाबा हरदीप शनिवार को लाहुल घाटी का दौरा करने के बाद मनाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केलंग में उप मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री को ट्रांसपोर्ट से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं को रखा। बाबा हरदीप ने कहा कि जल्द ही शिमला में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी और सरकारी कर्मचारियों के हित में निणर्य लिए जाएंगे। बैठक में मजदूरों के लिए स्थायी नीति बनाने के करेंगे प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मजूदरों के हितो की रक्षा की जाएगी।  कर्मचारियों को न्याय दिलवाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी। इंटक प्रदेश प्रवक्ता डीआर जोशी ने कहा कि अध्यक्ष बाबा हरदीप के नेतृत्व में इंटक मजबूत है और कांग्रेस

मनरेगा व निर्माण मज़दूर यूनियन (संबधित सीटू) ने श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय, रामपूर का घेराव किया।

  गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया बोर्ड में मनरेगा मज़दूरों की बहाली और 3 सालों से लंबित पड़े लाभों को लेकर गरजे मज़दूर। शनिवार को मनरेगा व निर्माण मज़दूर यूनियन (संबधित सीटू) ने मनरेगा मज़दूरों की बोर्ड की सदस्य्ता रदद् करने व  3 सालों से लंबित पड़े लाभों को लेकर श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय, रामपूर का घेराव किया।  प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, यूनियन जिला  महासचिव अमित ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले मनरेगा मज़दूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से बाहर करने का फैसला 12 दिसम्बर 2022 को लिया। बोर्ड में मजदूरो का पंजीकरण और नवीनीकरण का काम पिछले 9 महीनों से बंद पड़ा है। बोर्ड से मिलने वाली सहायता राशी पिछले 3 सालों से लंबित है। जिस कारण हिमाचल प्रदेश के कुल 4 लाख 48 हजार मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। सीटू से सम्बन्धित निर्माण एवंम मनरेगा मजदूर यूनियन हिमाचल प्रदेश में बनी कांग्रेस पार्टी की सरकार को इसके लिये जिम्मेवार मानती है क्योंकि उसी ने इस सारे काम को रोका है। सरकार के मज़दूर विरोधी फैसले के कारण मज़दूरों को बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वा