सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में “राष्ट्र भक्त विवेकानंद” विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन



सोशल काका 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली।  दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 12 जनवरी 202को “राष्ट्र भक्त विवेकानंद” विषय पर वेबिनार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामशरण गौड़ के सानिध्य तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. मालती की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से सहायक प्राध्यापक डॉ. सत्येन्द्र श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन यादव उपस्थित रहे। सुश्री नीरू द्वारा सरस्वती वंदना से वेबिनार का शुभारम्भ किया गया। 

डॉ. सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद जी के विषय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी द्वारा लिखे गए लेख के माध्यम से स्वामी जी का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी का राष्ट्रवादी चिंतन गरीबों और दरिद्रों की सेवा में था। गाँधी जी भी आजीवन स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरित होकर राष्ट्र कल्याण हेतु क्रियाशील रहे। स्वामी विवेकानंद जी ने स्वर्ग या मोक्ष की आकांशा को छोड़कर अपना पूरा जीवन माँ भारती की सेवा में अर्पित किया तथा देशवासियों को दुर्बलता एवं दरिद्रता से मुक्ति दिलाकर उन्हें राष्ट्र व धर्म के कार्य में लगाने हेतु क्रियाशील रहे। वे ऐसे युवा सन्यासी थे जिन्होंने समूचे विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से परिचित करवाकर भारत को गौरवान्वित किया। उन्होंने शिक्षाभौतिक विकासमहिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने विवेकानंद जयंती को सार्थक बनाने हेतु स्वामी जी के दर्शनशिक्षा व संकल्प को पूरा करने के लिए राष्ट्र निर्माण के कार्य में लग जाने हेतु श्रोताओं से निवेदन किया ।

 डॉ. जनार्दन यादव ने स्वामी विवेकानंद को व्यवहारिक वेदांत के परिचारक के रूप में परिचित करवाते हुए अपना वक्तव्य प्रारंभ किया। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि किस प्रकार विवेकानंद जी ने शिकागो में हुए धर्म सम्‍मेलन में भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म की विजय पताका फहरायी थी। वे मानते थे कि जो गरीबों और दरिद्रों की सेवा करते हैं ईश्वर उन्हीं में वास करते हैं। इसी विचार के साथ उन्होंने महामारीप्राकृतिक आपदाविपदा में फँसे लोगों की सेवा तथा देश में फैली दरिद्रता के निवारण हेतु रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। वे समष्टि में व्यष्टि को समाहित कर राष्ट्र चिंतन करते थे। उन्होंने आजीवन अपने आदर्शों और विचारों को पकड़ कर रखा तथा राष्ट्र की उन्नति के लिए सर्वशिक्षा पर उन्होंने प्रबल ज़ोर दिया। राष्ट्र निर्माण हेतु विवेकानंद के चिंतनदर्शनसार्वभौमिक भाईचारे और आत्म-जागृति के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

            डॉ. मालती ने अपने अध्यक्षीय भाषण में श्रोताओं को बताया कि विवेकानंद एक चेतना चक्रवात थे जोकि पश्चिम की श्रम समता से काफी प्रभावित थे तथा अपने देशवासियों में भी श्रम समता को जाग्रत कर उनकी दरिद्रता दूर करना चाहते थे। वे एक प्रखर वक्ता थे जो जानते थे कि आत्म ज्ञान से केवल हम अपना कल्याण कर सकते हैं परन्तु सम्पूर्ण राष्ट्र के विकास और कल्याण हेतु ज्ञान का प्रसार करना आवश्यक है । स्वामी विवेकानंद कर्मदेशहितआत्म कल्याण और श्रम शक्ति पर विश्वास रखते थे तथा उन्होंने देश के प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्र भक्ति को संजोया था और उनमें एक असीम उर्जा का प्रवाह किया था जिससे वे देशहित में क्रियाशील हुए। उन्होंने अपने अतुल्य धार्मिक ज्ञानचिंतन और दर्शन के माध्यम से विज्ञान युग के तर्क संगत मानव को ब्रह्म चेज़मुक्तिमायामानवधर्मों को लेकर उनके असीमित ज्ञान से परिचित करवाया था।

         डॉ. रामशरण गौड़ ने स्वामी विवेकानंद जी को सहृदय नमन कर अपने वक्तव्य का प्रारंभ किया। उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित सभी वक्ताओं को सारगर्मित व प्रभावित वक्तव्य द्वारा श्रोताओं का ज्ञानवर्धन एवं मार्गदर्शन करने हेतु धन्यवाद किया। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि विवेकानंद जी ने अपने धार्मिक चिंतन के माध्यम से भारत के जन-जन तक राष्ट्र चेतना एवं धार्मिक ज्ञान का संचार किया तथा संस्कृतिजीवन मूल्यआध्यात्मधर्मभौतिक सम्पन्नता का सन्देश दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद द्वारा युवा चेतना को जागृत करते हेतु किये गए महत्वपूर्ण कार्यों से भी श्रोताओं को रूबरू करवाया। स्वामी जी का मानना था कि यह देश का युवा वर्ग ही है जो आने वाले समय में राष्ट्र के विकास को सही दिशा और शक्ति देगा। उन्होंने भारत को बौधिक सम्पन्नता और मानव जीवन मूल्यों से युवाओं को परिचित करवाया तथा आगे बढ़ राष्ट्र कल्याण में अपना सम्पूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रामशरण गौड़ ने संगोष्ठी में उपस्थित सभी श्रोताओं से विवेकानंद जी के पथ पर चलकर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति व राष्ट्र कल्याण हेतु क्रियाशील रहने का आह्वान किया ।

 अंत में दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी श्री आर. के. मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

कार्यक्रम के उपरान्त मुख्यालय सभागार में डॉ. रामशरण गौड़अध्यक्षदि. ला. बो. की ओर से श्री आर. के. मीनापुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी एवं दि.प.ला अधिकारियों तथा स्टाफ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि नमन करते हुए दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया I

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे