षडयंत्र के तहत आश्रम को सीज कराने व झूठे मुकदमों में फंसाने का लगाया आरोप
गणेश वैद
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
हरिद्वार। अखाड़े से अपने निष्कासन के बाद आनन्द गिरि अखाड़े और अपने गुरु श्रीमहंत नरेंद्र गिरी के विरोध में मुखर हो गए हैं। उन्होंने इस प्रकरण के बाद अपनी जान को बड़ा खतरा बताया कहा कि उनके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। आस्ट्रेलिया में मुकद्में का जिक्र करते हुए उन्होंने कहाकि वह भी एक षडयंत्र था। उनके उस प्रकरण में फंसने के बाद उनके शिष्यों से उन्हें छुड़ाने के नाम पर करीब 4 करोड़ से अधिक धनराशि इकट्ठा की गयी। वे बाइज्जत बरी हुए, किन्तु उनका पैसा उन्हें वापस नहीं किया गया। उनका कहना है कि श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार में निर्माणाधीन उनके आश्रम को षडयंत्र के तहत सीज करवा दिया गया। उन्होंने अखाड़े के संतों की हत्या को आत्महत्या दिखाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि जो कुछ पूर्व में कुछ संतों के साथ हुआ है उनके साथ भी वैसा हो सकता है। जिस कारण से वह काफी भयभीत हैं। समय आने पर हर बात का वे जवाब देंगे। उन्होंने निष्कासन को लेकर उनके उपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना था कि जब वह अपने घर गए थे तो उस समय उनके गुरु भी उनके साथ थे। उसके बाद वे अपने घर तो क्या उस जनपद में भी नहीं गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें