गणेश वैद
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
हरिद्वार। कोरोना पीड़ितो जरूरतमंद लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा भारती द्वारा निशुल्क आक्सीजन सेवा के अंतर्गत पिछले 3 दिन में 42 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर निशुल्क रिफिलिंग किये हुए दिए जा चुके है।
सेवा भारती के जिला मंत्री दिनेश चंद्र सकलानी ने बताया कि दिन रात जरुरतमंद लोगों के फोन आ रहे है। जिन्हें हम खाली सिलेंडर लेकर भरा सिलेंडर दे रहे है। यह सेवा पूर्ण रूप से निशुल्क है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर लेने वालों से मरीज की कोरोना रिपोर्ट, डॉक्टर की सलाह का पर्चा, आधार कार्ड देखा जा रहा है। साथ ही जो व्यक्ति सिलेंडर ले जा रहा है, उसका भी आधार कार्ड की फोटोकापी ली जा रही है।उन्होंने बताया कि यह सेवा जब तक संक्रमण चल रहा है, तब तक निःशुल्क रूप से चलाई जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें