सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा संगठन ने हर बूथ पर पांच पेड़ का लक्ष्य किया पूरा: नवीन गोयल

प्रदेश में पेड़ लगा पर्यावरण की फिजां बदलने का प्रयास



अंजलि चौधरी 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुरुग्राम। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस  23 जून से जन्म जयंती 6 जुलाई तक भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश में चलाए गए पौधारोपण अभियान के दौरान हर बूथ पर पांच पेड़ लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। आने वाले समय में इन पेड़ों से प्रदेश में पर्यावरण की फिजां बदलेगी और प्रदूषण खत्म होगा।  

इस अभियान को लेकर भाजपा पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने बताया कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में उन्होंने इस अभियान के लिए यात्रा की। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पेड़ लगाए और उन्हें भविष्य में भी इस कार्य के लिए प्रेरित किया। नवीन गोयल ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा संगठन की ओर से पेड़ लगाने का यह काम हर शहर, कस्बे, ग्रामीण अंचल में किया गया है। साथ ही वहां की सामाजिक संस्थाओं को इस काम के लिए प्रेरित किया गया है। भविष्य में भी यह कार्य कार्यकर्ता समय-समय पर करते रहेंगे। उन्होंने सभी आरडब्ल्यूए, सभी एनजीओ व आम आदमी से अनुरोध किया है कि हमें कम से कम एक पेड़ लगाकर उसका पोषण करना है। क्योंकि हम पेड़ों से बहुत कुछ ग्रहण करते हैं।  

नवीन गोयल ने कहा कि फल, फूल, लकडिय़ां से हमें पेड़ों से ही मिलता है। इसलिए हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम हर वर्ष पेड़ लगाएं। उन्होंने सभी से अपील की है कि अभी मानसून आने वाला है। इस समय में लगाए गए पेड़ जल्दी फलित होते हैं। हर आम और खास व्यक्ति पेड़ों का महत्व समझते हुए पेड़ों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे।  

नवीन गोयल ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश में व्यापक पैमाने पर जो पेड़ लगाने का अभियान चलाया गया है, आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम होंगे। हमारे पर्यावरण में सुधार होगा। गुरुग्राम आज महानगरों की सूची में शामिल हो चुका है। यहां का पर्यावरण भी काफी खराब आंका गया है। इसलिए यहां पेड़ लगाने पर और अधिक जोर दिया गया है। निश्चित अवधि में पेड़ लगाने के साथ आगे भी कार्यकर्ता इस काम को जारी रखेंगे। पार्कों, ग्रीन बेल्ट, स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी में आमजन और विद्यार्थियों को भी पेड़ों के लिए जागरुक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महीनों से गायब सहायक अध्यापिका रहीं गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित,अवैतनिक छुट्टी के कारण सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में।

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया सोनभद्र/म्योरपुर/लीलाडेवा   शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल विगत जनवरी 2021से तैनात हैँ और प्रायः अनुपस्थित चल रही है।इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय म्योरपुर श्री विश्वजीत जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका रानी जायसवाल अनुपस्थित चल रही हैँ अवैतनिक अवकाश पर है, उनका कोई वेतन नही बन रहा है। उधर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा दिनांक 27/12/2023 को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को लिखित प्रार्थना पत्र देने बावत जब ब्लॉक प्रमुख श्री मानसिंह गोड़ जी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही हो रही है श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय  सोनभद्र  को मामले से अवगत करा दिया गया है।424 गरीब आदिवासी  छात्र- छात्राओं वाले   कम्पोजिट विद्यालय लीलाडेवा में महज 6 अध्यापक,अध्यापिका हैँ।विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा और अध्यापक कम रहने से बच्चों का पठन - पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है जिससे गरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी,निर्माणाधीन विद्यालय भवन चढ़े भ्र्ष्टाचार की भेंट

  जयचंद लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया बीजपुर/सोनभद्र  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वकांक्षी निपुण भारत लक्ष्य और डीबीटी योजना म्योरपुर ब्लॉक में सुचारु रूप से चलती नजर नहीं आ रही है।योजना को शत प्रतिशत अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को शौपी गयी है लेकिन बीईओ की उदासीनता और लापरवाह कार्यशैली से ना बच्चे निपुण हो रहे हैँ और ना ही डीबीटी योजना का धन अभिभावकों तक पहुंच रहा है।बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर भवन निर्माण कराने वाले शिक्षकों और भगोड़े को प्रशिक्षण और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर संरक्षण देने में ही अपना पुरा ध्यान लगा रखे हैँ।ऐसे में विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल खत्म हो गया है।        शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के जरहा,किरबिल,सागोबाँध और म्योरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न गांव में पहुँचे भाजपा के प्रतिनिधि  मंडल को ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैँ तो विद्यालय के बच्चे निपुण कैसे होंगे।         मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि  बच्चों को किताबें पढ़ने नहीं आती   लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी के दबा

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 24 यात्री घायल

  मिठाई लाल यादव लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश:  मध्य प्रदेश शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं घायलों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है बस डिंडोरी जिले के धनवा सागर से शहडोल आ रही थी अनूपपुर जिले के पथरूआ घाट में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई बस में लगभग 30 यात्री सवार थे डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस मैं सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे