लोकमोर्चा व सहयोगी संगठन सावित्री बाई फुले महिला समिति जिला कमिटी ढंढूर, हिसार ने जिलाधिकारी को सौपा सात सूत्रीय मांगो का ज्ञापन
राम प्रकाश
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
हिसार।आज वक़्त ऐसा आ गया हैं कि सरकार से आम आदमी अपने हक़ के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। क्योकि सत्ता सियासत के दांव पेंच में फंसे अधिकारियों ने गाँव के लोगो की सुख सुविधाओं को उनके पास पहुंचाने के बजाय उससे मुंह मोड़ लिया हैं।
गाँव ढंढूर के लोगो ने लोकमोर्चा व सहयोगी संगठन सावित्री बाई फुले महिला समिति जिला कमिटी ढंढूर, हिसार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपने के लिए धरना दिया जो निम्न हैं :
- गाँव के मेहनत कश व मजदूरों का बीपीएल कार्ड बनाया जाय
- गरीब व मजदूर लोगो के बिजली के बिल माफ़ हो
- गाँव में दोनों बरसाती नालो की सफाई और उनपर ढक्कन लगाने की व्यवस्था की जाय
- गाँव में पीने के पानी की समस्या वाले इलाको में पानी की व्यस्था सुचारु की जाय
- जरूरतमंद गाँव वालो को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर योजना के तहत मकान मरम्मत कराने की राशि दी जाय
- प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत गाँव ढंढूर में नए सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाय
- स्वच्छ भारत अभियान के तहत गाँव में कूड़े के निस्तारण के लिए कूड़ेदान की व्यस्था की जाय
धरने की सम्पाती जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपने के साथ हुआ और इस धरने में ग्रामीणों के साथ साथ भाल सिंह , रामप्रकाश , मुंशी विनोद बिन्ना , धर्मपाल एक्स मेंबर , सरोज बाला , आनंद व अन्य महिलाओ ने अपनी भागीदारी निभाई।
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
लेबल
हरियाणा- राजस्थान
लेबल:
हरियाणा- राजस्थान
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें