मंसूर आलम
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
म्योरपुर।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान व जनपद कार्यकारिणी के निर्देश के क्रम में दिनांक 10/08/2021 को म्योरपुर के बिरला इण्टर कालेज प्रांगण में समय 3:00 PM से में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण 21 सूत्री मांगों के समर्थन व अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक पदाधिकारी गणों व सदस्य गणों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
इस अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में अपने ब्लॉक में उक्त 21 सूत्री मांगों के संबंध में एक बैठक कर आपसी विचार विनिमय करते प्रदेश संगठन द्वारा शिक्षक हित मे इन सभी मांगों के साथ साथ जनपद सोनभद्र समेत समस्त नक्सल प्रभावित जिलों के अन्य राज्य कर्मचारियों की भाँति शिक्षक कर्मचारियों के लिए भी स्पेशल नक्सल अलाउंस की मांग की गई।
साथ ही साथ कर्मा ब्लॉक के बटगांव में हुई घटना पर संघ द्वारा कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।साथ ही साथ ब्लॉक कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें