अरशद अली
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
हरिद्वार | हरियाणा से घूमने आई तीन महिलाएं रायवाला में घाट पर नहाते समय पानी के साथ बह गई |
सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और सर्च
ऑपरेशन चलाया लेकिन अभी तक महिलाओं का कुछ भी पता नहीं चला |
महिलाओं के बहने की खबर जैसे ही होटल में ठहरे हुए उनके परिजनों को मिली परिजनों में हड़कंप मच गया और सभी पुलिस के साथ महिलाओं को ढूंढने में लगे हुए हैं |
बहने वाली महिलाएं-
नेहा 24 वर्षीय,
कुसुम 36 वर्षीय,
और सीमा 34 वर्ष सभी महिलाएं हरियाणा की निवासी हैं |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें